• Latest
  • Trending
Champion in cricket, star in studies

क्रिकेट में चैंपियन,पढ़ाई में स्टार

May 19, 2023
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
Thursday, October 8, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

क्रिकेट में चैंपियन,पढ़ाई में स्टार

शैफाली वर्मा ने 12वीं की परीक्षा में पाए 82 प्रतिशत अंक

by ब्लिट्ज़ इंडिया
May 19, 2023
in महिला, महिला-खेल, महिला-हिंसा
0
Champion in cricket, star in studies

गुलशन वर्मा

नई दिल्ली। भारत को अंडर 19 क्रिकेट विश्व कप दिलाने वाली शैफाली वर्मा पढ़ाई में भी चैंपियन हैं। सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में शैफाली ने 82 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। शैफाली वर्मा के लिए साल 2023 खास रहा। अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने के साथ-साथ इस वर्ष उन्हाेंने महिला विश्व कप और महिला आईपीएल में भी शानदार प्रदर्शन किया। परीक्षा परिणाम आने के बाद इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालते हुए शैफाली ने लिखा, 2023 में एक और स्पेशल स्मैश। शैफाली ने कहा, जीत का जज्बा मेरे डीएनए में है। कभी हारूंगी नहीं, थकूंगी नहीं। खिलाड़ियों के बारे में आम धारणा है कि खेल में तो वे अव्वल रहते हैं लेकिन पढ़ाई में हाथ जरा तंग होता है। शैफाली ने इस धारणा को गलत साबित करके दिखाया। हरियाणा के रोहतक में रहने वाले शैफाली के पिता संजीव वर्मा ने बताया कि शैफाली ने सीबीआई से 12वीं की परीक्षा दी थी। उसमें 82 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल किए हैं। खेल के साथ-साथ पढ़ाई में भी बेटी के अव्वल रहने पर परिवार को काफी खुशी हो रही है। अब आगे वह कॉलेज की पढ़ाई करेगी।

– जीत का जज्बा मेरे डीएनए में कभी हारूंगी नहीं, थकूंगी नहीं

अंग्रेजी में 93 तो हिंदी में 53 अंक
अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता शैफाली वर्मा ने इंस्टाग्राम पर अपनी 12वीं की मार्कशीट शेयर की है। उसमें 100 में से अंग्रेजी विषय में 93, हिंदी में 53, योगा में 93, पेंटिंग में 91 व शारीरिक शिक्षा विषय में 86 अंक मिले हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

आर्मी चीफ के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगी कैप्टन शिवानी

आगरा की बेटी ने कश्मीर में संभाली टास्क फोर्स की कमान

आक्रामक खेल में सहवाग की झलक
शैफाली वर्मा ने कम उम्र में ही क्रिकेट के मैदान पर अपना दबदबा बना लिया है। उनके खेल में दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग की झलक नजर आती है। प्रशंसक उन्हें ‘लेडी सहवाग’ के नाम से भ्ाी पुकारते हैं। क्रिकेट प्रेमियों ने शैफाली को मैदान पर छक्के लगाते तो बहुत बार देखा होगा लेकिन इस बार उन्होंने स्कूल परीक्षा में सफलता के झंडे गाड़े हैं।

भारत ने जीता था अंडर-19 वर्ल्ड कप
2023 की शुरुआत में महिला अंडर-19 वर्ल्ड कप खेला गया था जिसे शैफाली वर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने जीता था। टीम इंडिया ने फाइनल में इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया था। शैफाली वर्मा ने अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू 2019 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किया था। वह टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलती हैं। उन्होंने इंटरनेशनल करियर में 2 टेस्ट, 21 वनडे और 56 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। टेस्ट में 3 अर्धशतक के साथ 242 रन बनाए। इसके अलावा वनडे में 4 अर्धशतक जड़ कर 26.55 की औसत से 531 रन बनाए। टी20 फॉर्मेट में उन्होंने 5 अर्धशतक के साथ 24.23 की औसत और 132.11 के स्ट्राइक रेट से 1333 रन बनाए हैं।

क्यों स्पेशल हैं शैफाली

  • 135-140 किमी रफ्तार वाले पुरुष गेंदबाजों की बॉलिंग के सामने बल्लेबाजी की प्रैक्टिस।
  • महज 15 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू। पहली बॉल से ही बड़े शॉट की बौछार ।
  • फिट रहने के लिए अपना फेवरेट खाना छोड़ा। अब वह पिज्जा नहीं खातीं, डोरेमोन भी नहीं देखतीं।
  • क्रिकेट के जुनून में बनना पड़ा था लड़का। लड़के के तौर पर ही एडमिशन क्रिकेट एकेडमी में कराया गया क्योंकि लड़कियों के लिए एकेडमी थी ही नहीं।
  • लड़की होकर खेलने पर ताने मारते थे रिश्तेदार व पड़ौसी।
  • रोहतक में रणजी मैच में सचिन तेंदुलकर को खेलता देख क्रिकेट की धुन सवार हुई ।
  • श्री राम नारायण क्रिकेट क्लब ने निखारी प्रतिभा।
  • नवंबर 2019 में इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में (15) अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया और सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया। सचिन ने 16 साल की उम्र में पहली फिफ्टी लगाई थी।
  • जून 2021 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली सबसे कम उम्र (17 साल 150 दिन) की खिलाड़ी बनीं।
  • 8 अक्टूबर 2022 को टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 1000 रन पूरे करने वाली सबसे कम उम्र की क्रिकेटर बनीं।
  • उनकी कप्तानी में भारत ने 2023 आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप जीता। उनकी कप्तानी की तुलना महेंद्र सिंह धोनी से हो रही।
  • वूमैन लीग के लिए शैफाली को दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा।
ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation