• Latest
  • Trending
Britain's University of Southampton campus in India

भारत में ब्रिटेन की साउथेंपटन यूनिवर्सिटी का कैंपस

February 9, 2025
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
Friday, October 9, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

भारत में ब्रिटेन की साउथेंपटन यूनिवर्सिटी का कैंपस

- विश्व के टॉप 100 विवि में शामिल, जुलाई-अगस्त से शुरू होगी पढ़ाई

by ब्लिट्ज़ इंडिया
February 9, 2025
in the blitz
0
Britain's University of Southampton campus in India
सुमित माथुर

न ई दिल्ली। भारत में ब्रिटेन की साउथेंपटन यूनिवर्सिटी का पहला कैंपस जुलाई-अगस्त में शुरू हो जाएगा। यूनिवर्सिटी के प्रेजिडेंट और वाइस चांसलर प्रो. मार्क ई स्मिथ ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और मंत्रालय के सचिव विनीत जोशी और सीनियर अधिकारियों से मुलाकात कर दिल्ली-एनसीआर कैंपस की प्रोग्रेस के बारे में बताया। यूनिवर्सिटी ऑफ साउथेंपटन दिल्ली-एनसीआर कैंपस गुरुग्राम में शुरू होगी।

शर्तें तय
यूनिवर्सिटी ने एडमिशन की जो शर्तें तय की हैं, उनमें सीबीएसई -सीआईसीएसई (काउंसिल इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकंडरी एजुकेशन) से पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स के लिए एलिजिबिलिटी शर्तें कुछ आसान रखी गई हैं। कैंपस में भारतीय स्टूडेंट्स के अलावा विदेशों में भारतीयों को भी एडमिशन का चांस मिलेगा। आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।

YOU MAY ALSO LIKE

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

रिसर्च, इनोवेशन और नए प्रयोग
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि विश्व स्तर पर टॉप 100 यूनिवर्सिटी में शामिल साउथेंपटन यूनिवर्सिटी का भारत में पहला कैंपस भारतीय और अंतरराष्ट्रीय स्टूडेंट्स के लिए रिसर्च, इनोवेशन और नए प्रयोगों पर आधारित हाई क्वॉलिटी एजुकेशन प्रदान करेगा। प्रधान ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में ‘शिक्षा के अंतरराष्ट्रीयकरण’ के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में यह बहुत ही महत्वपूर्ण पहल है। आने वाले समय में और भी विदेशी यूनिवर्सिटीज के कैंपस भारत में होंगे। जुलाई-अगस्त 2025 से पढ़ाई शुरू हो जाएगी।

शुरू होंगे ये कोर्स:
शुरुआती वर्ष में बीएससी कंप्यूटर साइंस, बीएससी बिजनेस मैनेजमेंट, बीएससी अकाउंटिंग एंड फाइनैंस, बीएससी इकनॉमिक्स, एमएससी इंटरनेशनल मैनेजमेंट, एमएससी फाइनेंस कोर्स शुरू हो रहे हैं।

एलिजिबिलिटी शर्तें
अकाउंटिंग एंड फाइनेंस बीएससी(ऑनर्स) कोर्स की एलिजिबिलिटी शर्तों को देखें तो सीबीएसई -सीआईसीएसई छात्रों के लिए 12वीं में ओवरऑल 78 पर्सेंट या इससे अधिक और 10वीं में मैथ्स में कम से कम 75 पर्सेंट नंबर होने की शर्त है।
वहीं स्टेट बोर्ड्स के छात्रों के लिए ओवरऑल नंबरों की शर्त 83 पर्सेंट हैं। इसी तरह से बीएससी कंप्यूटर साइंस के लिए सीबीएसई स्टूडेंट्स के लिए 82 पर्सेंट और स्टेट बोर्ड के लिए 87 पर्सेंट की शर्त है। यूनिवर्सिटी की वेबसाइट https://delhicampus. southampton.ac.uk/ पर स्टूडेंट्स एलिजिबिलिटी की शर्तें जान सकते हैं। यहीं से आवेदन भी किया जा सकता है।

2026 से सेकेंड ईयर
साल 2026 से सेकेंड ईयर में यूनिवर्सिटी बीएससी सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, बीएससी क्रिएटिव कंप्यूटिंग, एमएससी इकनॉमिक्स कोर्स जोड़ेंगी और थर्ड ईयर में एलएलबी लॉ और बी. इंजीनियरिंग (मैकैनिकल इंजीनियरिंग) का कोर्स जोड़ा जाएगा। इसी तरह से हर वर्ष नए-नए कोर्स जुड़ते जाएंगे।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation