• Latest
  • Trending
BRICS expansion: China's intention questioned, India-Brazil oppose

ब्रिक्स विस्तार : चीन की मंशा पर सवाल, भारत-ब्राजील का विरोध

August 4, 2023
गेहूँ के आटा-मैदा निर्यात से हटी रोक, किसानों और मंडी भाव पर क्या होगा असर?

होम संक्षेप में विशेष ख़बरें किसान और गाँव विकसित भारत

August 25, 2026
खेलो इंडिया संवाद 27 अगस्त को, पंजाब-हरियाणा के कॉलेजों में युवाओं से जुड़ेंगे पीएम

27 अगस्त को हर ज़िले के दो कॉलेज में ‘खेल की बात’

August 25, 2026
जून में महंगाई दर 4.3% रहने का अनुमान, RBI लक्ष्य के करीब

प्रवासी भारतीयों ने 74 दिन में 72.85 अरब डॉलर भेजे

August 25, 2026
UPI

यूपीआई दस साल का हुआ, और छोटा होता गया

August 25, 2026
खरीफ बुवाई 2026

कपास का रक़बा 17 लाख हेक्टेयर कम है

August 25, 2026
daily-news

भारत की प्रमुख खबरें 25 अगस्त 2026

August 25, 2026
कॉमनवेल्थ तलवारबाजी चैंपियनशिप 2026 में भारत का दबदबा, 35 पदकों के साथ जीती पहली विल्किंसन स्वोर्ड ट्रॉफी

लागोस में भारत की पहली विल्किंसन ट्रॉफ़ी

August 24, 2026
आयुष्मान वय वंदना कार्ड: 70 साल से ऊपर हर बुजुर्ग को मिलेगा 5 लाख का स्वास्थ्य कवर

सत्तर पार के बुज़ुर्गों के 1.14 करोड़ कार्ड बने

August 24, 2026
1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग देगी सरकार, जानिए कैसे मिलेगा प्रशिक्षण और किसे होगा फायदा

एक साल में एक करोड़ युवाओं को एआई की ट्रेनिंग

August 24, 2026
खरीफ बुवाई 1.50% पीछे, धान का रकबा 13.19 लाख हेक्टेयर घटा; बारिश की कमी बनी वजह

खरीफ़ की सोलह लाख हेक्टेयर ज़मीन ख़ाली रह गई

August 24, 2026
daily-news

भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की रिकॉर्ड बिक्री, हरित बिजली, उड़ान, जहाज निर्माण और भारत-अमेरिका व्यापार की बड़ी खबरें

August 24, 2026
जुलाई 2026 महंगाई: खुदरा महंगाई 4.45% पहुंची, गांवों में शहरों से ज्यादा महंगाई का असर

अदरक 83 फ़ीसदी महँगा, और गाँव की थाली

August 24, 2026
Wednesday, August 26, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

ब्रिक्स विस्तार : चीन की मंशा पर सवाल, भारत-ब्राजील का विरोध

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 4, 2023
in न्यूज ट्रैक
0
BRICS expansion: China's intention questioned, India-Brazil oppose
ब्लिट्ज ब्यूरो

बीजिंग। ब्रिक्स के विस्तार को लेकर चीन की मंशा पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। चीन की मंशा ब्रिक्स में अपने करीबी देशों को शामिल कर एक नया वर्ल्ड ऑर्डर बनाने की है, जो एंटी अमेरिका प्रॉपगैंडा में ड्रैगन को खुलकर साथ दे। हाल में ही चीन के कहने पर सऊदी अरब, इंडोनेशिया और मिस्र ने ब्रिक्स की सदस्यता के लिए आवेदन किया है लेकिन भारत और ब्राजील ने चीन की इन कोशिशों का खुलकर विरोध किया है। दोनों देशों ने अगले महीने दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की तैयारी वार्ता में आपत्तियां उठाई हैं। इस शिखर सम्मेलन में ब्रिक्स के सदस्य देश ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका इंडोनेशिया और सऊदी अरब को शामिल करने के लिए समूह के संभावित विस्तार पर चर्चा करेंगे।

चीन का सपना
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार दर्जनों देश ब्रिक्स की सदस्यता के लिए आवेदन करने को तैयार हैं। इससे यह चर्चा चल पड़ी है कि ब्रिक्स भविष्य में अमेरिका और यूरोपीय संघ का कट्टर प्रतिद्वंद्वी बनने की ओर बढ़ रहा है। ब्राजील इन चिंताओं के कारण ब्रिक्स के विस्तार से बचना चाहता है जबकि भारत औपचारिक रूप से विस्तार किए बिना अन्य देश कैसे और कब समूह के करीब आ सकते हैं, इस पर सख्त नियम चाहता है। किसी भी निर्णय के लिए 22-24 अगस्त को बैठक करने वाले सदस्यों के बीच आम सहमति की आवश्यकता होगी। इस बैठक पर बारीकी से निगाह रखने वाले अधिकारियों ने बताया है कि भारत और ब्राजील शिखर सम्मेलन का उपयोग संभावित रूप से सदस्यता चाहने वाले देशों को पर्यवेक्षक का दर्जा देने पर चर्चा करना चाहते हैं। दक्षिण अफ्रीका विस्तार का विरोध नहीं कर रहा।

YOU MAY ALSO LIKE

रहें बच के! कंप्यूटर के मुकाबले फोन को हैक करना आसान

यूनेस्को के रचनात्मक शहरों में ग्वालियर व कोझिकोड

पुतिन को लेकर भी बवाल
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन अमेरिका और चीन के बीच बढ़े तनाव और दक्षिण अफ्रीका में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की उपस्थिति पर नाराजगी के समय हो रहा है। हालांकि पुतिन ने पहले ही साफ कर दिया है कि वह ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने दक्षिण अफ्रीका नहीं जाएंगे।

ब्रिक्स कितना ताकतवर समूह
2009-2010 में आधिकारिक तौर पर गठित इस ब्लॉक ने उस तरह के भू-राजनीतिक प्रभाव के लिए संघर्ष किया है जो इसकी सामूहिक आर्थिक पहुंच से मेल खाता हो। वर्तमान ब्रिक्स सदस्य दुनिया की 42 फीसदी से अधिक आबादी का प्रतिनिधित्व करते हैं और वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का 23 फीसदी और व्यापार का 18 प्रतिशत हिस्सा रखते हैं। दो भारतीय अधिकारियों ने कहा कि चीन के विस्तार पर भारत के विरोध के बाद समूह में प्रवेश के लिए मसौदा नियम तैयार किए गए थे।

भारत ने यह कहा
एक अधिकारी ने कहा कि भारत ने यह विचार रखा है कि ब्रिक्स देशों को यदि समूह का विस्तार करना है तो उन्हें वंशवादी और निरंकुश शासन वाले सऊदी अरब की बजाय उभरती अर्थव्यवस्थाओं के साथ-साथ अर्जेंटीना और नाइजीरिया जैसे लोकतंत्रों की ओर देखना चाहिए। अधिकारी ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले महीने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के साथ सऊदी अरब के संभावित प्रवेश के मुद्दों पर चर्चा की थी। हालांकि इस मुद्दे पर भारत में विदेश मंत्रालय ने कोई टिप्पणी नहीं की। सऊदी अरब की सरकार ने भी इस मुद्दे पर किए गए सवालों के जवाब नहीं दिए हैं।

चुपचाप काम कर रहा ब्राजील
ब्राजील के एक अधिकारी ने कहा कि ब्राजील ब्रिक्स गुट में सीधे टकराव से बचने और इसे जी7 को चुनौती देने वाली एक विरोधी संस्था बनाने के चीन के दबाव का विरोध करने के लिए चुपचाप काम कर रहा है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation