• Latest
  • Trending
BMC will build underground water tunnel from Yevai to Mulund

येवई से मुलुंड तक अंडरग्राउंड वाटर टनल बनाएगी बीएमसी

March 15, 2024
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Sunday, September 20, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

येवई से मुलुंड तक अंडरग्राउंड वाटर टनल बनाएगी बीएमसी

मुंबई में पानी लीकेज की समस्या होगी दूर

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 15, 2024
in महाराष्ट्र
0
BMC will build underground water tunnel from Yevai to Mulund
ब्लिट्ज ब्यूरो

मुंबई। मुंबई में पानी की बेहतर आपूर्ति के लिए बीएमसी येवई जलाशय से मुलुंड के बीच दो चरणों में 21 किमी लंबी वॉटर टनल बनाएगी। इस प्रोजेक्ट पर 4,500 करोड़ रुपये खर्च होंगे। टनल 7 साल में बनकर तैयार होगी।

बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई को नासिक और ठाणे जिले में स्थित झीलों से पाइपलाइन के जरिए प्रतिदिन पानी की आपूर्ति की जाती है। पाइपलाइनों की सुरक्षा एक बड़ा सवाल बन गया है। विभिन्न डेवलपमेंट के कामों की वजह से बार-बार पाइपलाइन फूटने की घटनाएं होती हैं। अंडरग्राउंड टनल बनाने से पाइप लाइन में लीकेज और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

YOU MAY ALSO LIKE

प्लास्टिक के फूलों पर राज्य में प्रतिबंध

मुंबई की फैमिली के चारों सदस्यों के पास सिर्फ एक किडनी

बीएमसी अधिकारी ने बताया कि मुंबई-नासिक एक्सप्रेस वे को बड़े पैमाने पर चौड़ा करने का काम चल रहा है। इसलिए सुरक्षित जलापूर्ति की दृष्टि से मौजूदा पाइपलाइनों की वैकल्पिक व्यवस्था करना आवश्यक है। इसके लिए कशेली से मुलुंड तक अतिरिक्त क्षमता वाली वॉटर टनल बनाने का प्रस्ताव है।

इस तरह होगा टनल का काम
बीएमसी के जलापूर्ति प्लानिंग डिपार्टमेंट ने पहले चरण में येवई जलाशय से कशेली (भिवंडी ) तक 14 किमी लंबी टनल और दूसरे चरण में कशेली से मुलुंड के बीच 7 किमी लंबी दूसरी टनल बनाने की योजना तैयार की है। इसके निर्माण के लिए टेंडर भी जारी कर दिया गया है। दोनों वॉटर टनल के निर्माण में 6 से 7 साल लगेंगे।

इमरजेंसी में पाइपलाइन का विकल्प भी रहेगा
एक बार टनल बन जाने के बाद जलाशय से पांजरापोर वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट तक पानी सीधे टनल से आने लगेगा। तब पाइपलाइन से पानी की सप्लाई को बंद कर दिया जाएगा।

मौजूदा पाइपलाइनों को भी बरकरार रखा जाएगा, इन्हें तोड़ा नहीं जाएगा। बीएमसी अधिकारी ने बताया कि यदि किसी कारणवश वॉटर टनल से सप्लाई रुकती है या क्षतिग्रस्त होती है, तो आपातकालीन स्थिति में पाइपलाइन का विकल्प मौजूद रहेगा। वर्तमान में बीएमसी मुंबई में घाटकोपर से चेंबूर अमरमहल और वडाला से परेल के बीच वॉटर टनल पर काम कर रही है। यह टनल जमीन से नीचे बनाई जा रही है।

– प्रोजेक्ट पर 4,500 करोड़ रुपये होंगे खर्च
– 7 साल में बनकर तैयार होगी टनल

मुंबई और ठाणे में बड़ी समस्या होगी दूर
मुंबई को सात झीलों से प्रतिदिन 3850 एमएलडी पानी की आपूर्ति की जाती है। यह पानी पाइपलाइन के जरिए नासिक और ठाणे से लगभग 110 किमी की दूरी से आता है।

चुराया जाता है पानी
यह पाइपलाइन काफी पुरानी है इसलिए बार-बार इनमें लीकेज की समस्या आती है। वहीं बीएमसी के अनुसार 3850 एमएलडी पानी में से करीब 700 एमएलडी पानी प्रतिदिन पाइप के जरिए या तो चोरी कर लिया जाता हैं या लीकेज की वजह से बर्बाद हो जाता है। वर्तमान समय में ज्यादातर पानी की पाइपलाइन अंडरग्राउंड नहीं है। इससे पानी लीकेज, चोरी के साथ-साथ उसकी सुरक्षा की समस्या खड़ी होती है। ऐसी समस्या से निपटने के लिए बीएमसी मुंबई और मुंबई से बाहर वॉटर टनल बनाने पर जोर दे रही है।

ट्रैफिक समस्या होगी दूर
बीएमसी अधिकारी ने बताया कि ठाणे मनपा तीन हाथ नाका एरिया में ट्रैफिक की समस्या दूर करने के लिए विभिन्न प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। इसके लिए उसने मुंबई को पानी आपूर्ति करने वाली पाइपलाइनों की जगह अंडरग्राउंड टनल बनाने की सिफारिश बीएमसी से की। बीएमसी ने भविष्य को ध्यान में रखते हुए यहां वॉटर टनल बनाने का निर्णय लिया है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation