• Latest
  • Trending
बनारसी पान और लंगड़ा आम को मिला जीआई टैग

बनारसी पान और लंगड़ा आम को मिला जीआई टैग

April 7, 2023
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Saturday, October 10, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

बनारसी पान और लंगड़ा आम को मिला जीआई टैग

by ब्लिट्ज़ इंडिया
April 7, 2023
in राष्ट्रीय
0
बनारसी पान और लंगड़ा आम को मिला जीआई टैग

ब्लिट्ज ब्यूरो

वाराणसी। धार्मिक और पर्यटन नगरी काशी जीआई हब के रूप में उभरी है। यहां के खास बनारसी लंगड़ा आम, बनारसी पान, रामनगर के भंटा (सफेद बड़ा गोल बैंगन) और आदमचीनी चावल को जियोग्राफिकल इंडिकेशन एवं आईपीआर का तमगा मिला है। इसी के साथ उत्तर प्रदेश की झोली में 11 और जीआई टैग आए हैं। इनकी कुल संख्या अब 45 हो गई है। इस माह के अंत तक 9 और उत्पादों को जीआई टैग मिलने की उम्मीद है।

रामनगर का सफेद भंटा चोखा
रामनगर का सफेद भंटा चोखा के लिए मशहूर है। वाराणसी दौरे पर आए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी रामनगर भंटे के चोखे का लुत्फ उठा चुके हैं। आदमचीनी चावल की सुगंध लोगों का मन मोह लेती है तो अलग पान के पत्ते से ही बनारसी पान बेहद खास है। बनारसी लंगड़ा आम तो बेहद खास है। इस माह के अंत तक बनारस का लाल पेड़ा, तिरंगी बर्फी, बनारसी ठंडाई, बनारस लाल भरवा मिर्च के साथ चिरईगांव का करौंदा भी जीआई में शामिल हो जाएंगे।

YOU MAY ALSO LIKE

एसआईआर में नाम कटा, तो घर जाकर दस्तावेज लेंगे अफसर

12,000 छात्राओं ने बनाया सैटेलाइट, 11 अक्टूबर को प्रक्षेपण

कोविड काल में बनारस समेत प्रदेश के अन्य जिलों के 20 उत्पादों का जीआई रजिस्ट्रेशन का जिम्मा नाबार्ड (राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक) और ह्यूमन वेलफेयर एसोसिएशन ने उठाया। जीआई एक्सपर्ट पद्मश्री डॉ. रजनीकांत ने बताया कि गर्मी में बनारस का लंगड़ा आम जीआई टैग के साथ दुनिया के बाजार में दस्तक देगा। बनारसी लंगड़ा आम के लिए जया प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड ने आवेदन किया था। रामगनर भंटा के लिए काशी विश्वनाथ फार्म्स प्रोड्यूसर कंपनी, आदमचीनी चावल के लिए ईशानी एग्रो प्रोड्यूसर कंपनी और बनारस पान (पत्ता) के लिए नमामि गंगे फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड ने आवेदन किया था।

सात अन्य को भी मिला टैग
उत्तर प्रदेश के जिन अन्य 7 उत्पादों को जीआई सर्टिफिकेट मिला है उनमें अलीगढ़ का ताला, हाथरस हींग, मुजफ्फरनगर का गुड़, नगीना वुड कार्विंग, बखीरा ब्रासवेयर, शजर पत्थर क्राफ्ट, प्रतापगढ़ का आंवला शामिल हैं।

बनारस का सफर जारी
बनारस के मशहूर उत्पादों को जीआई टैग मिलने का वर्ष 2007 में शुरू हुआ सफर जारी है। 2009 में पहला टैग बनारसी साड़ी को मिला था। इसके बाद बनारस की गुलाबी मीनाकारी, ग्लास बीड्स, लकड़ी के खिलौने, सॉफ्ट स्टोन जाली वर्क के साथ ही भदोही के कारपेट, दरी, गाजीपुर के वॉल हैंगिंग, आजमगढ़ की ब्लैक पॉटरी, कालानमक चावल, चुनार के बलुआ पत्थर और स्टोन शिल्प को जीआई का दर्जा हासिल हो चुका है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation