• Latest
  • Trending
समावेशी विकास के अग्रदूत थे बाबू जगजीवन राम : प्रो. शैलेंद्र मणि

समावेशी विकास के अग्रदूत थे बाबू जगजीवन राम : प्रो. शैलेंद्र मणि

April 14, 2023
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Saturday, October 10, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

समावेशी विकास के अग्रदूत थे बाबू जगजीवन राम : प्रो. शैलेंद्र मणि

by ब्लिट्ज़ इंडिया
April 14, 2023
in राष्ट्रीय
0
समावेशी विकास के अग्रदूत थे बाबू जगजीवन राम : प्रो. शैलेंद्र मणि

ब्लिट्ज ब्यूरो

महू। सामाजिक न्याय के पुरोधा एवं महान राजनीतिज्ञ बाबू जगजीवन राम का जीवन सदैव प्रेरणास्पद रहा है। समरसता के शिखर पुरुष रहे बाबू जगजीवन राम ने सदैव अधिकारहीन और सुविधाओं से वंचित लोगों के कल्याण के लिए काम किया। बाबू जगजीवन राम की नीतियां राजनैतिक चेतनायुक्त एवं समरसतायुक्त समाज की स्थापना करती हैं तथा सामाजिक न्याय के लिए कटिबद्ध रही हैं। छात्रावास, चिकित्सा, महिला मताधिकार, रेल कारखाना, श्रम अधिकार, पेंशन जैसी प्रमुख नीतियां समाज के प्रत्येक वर्ग को पुष्पित एवं पल्लवित करती हैं।

उक्त बातें बाबू जगजीवन राम पीठ के पीठ आचार्य प्रो. शैलेंद्र मणि त्रिपाठी ने बाबू जगजीवन राम की जयंती के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम श्रृंखला की ‘समरसतायुक्त समाज की स्थापना के लिए उनकी कल्याणकारी नीतियां’ विषय पर महू ग्राम पंचायत के गवली पलासिया के पंचायत भवन में आयोजित प्रसार तथा जागरूकता कार्यक्रम को संचालित करते हुए कही।

YOU MAY ALSO LIKE

एसआईआर में नाम कटा, तो घर जाकर दस्तावेज लेंगे अफसर

12,000 छात्राओं ने बनाया सैटेलाइट, 11 अक्टूबर को प्रक्षेपण

संघर्षमय रहा बाबू जी का जीवन : बाबू जगजीवन राम पीठ के शोध अधिकारी डॉ. रामशंकर ने कहा कि बाबू जगजीवन राम का जीवन संघर्षमय रहा। लगभग 50 वर्षो के संसदीय जीवन में देश के प्रति उनका समर्पण और निष्ठा बेमिसाल है। उनका संपूर्ण जीवन राजनीतिक, सामाजिक सक्रियता और विशिष्ट उपलब्धियों से भरा हुआ है।

ऐतिहासिक कानूनी प्रावधान किए : सदियों से शोषण और उत्पीड़ित दलितों, मजदूरों के मूलभूत अधिकारों की रक्षा के लिए जगजीवन राम द्वारा किए गए कानूनी प्रावधान ऐतिहासिक हैं। उन्होंने महिलाओं के अनेक मुद्दों का समाधान भी किया।

अन्याय से समझौता नहीं किया : डॉ. अम्बेडकर पीठ के शोध अधिकारी डॉ. मनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि जगजीवन राम का ऐसा व्यक्तित्व था जिसने कभी अन्याय से समझौता नहीं किया और अनुसूचित जाति,अनुसूचित जन जाति, महिलाओं, अल्पसंख्यक तथा समाज के सभी उपेक्षित वर्ग के उत्थान व सम्मान के लिए हमेशा संघर्षरत रहे। विद्यार्थी जीवन से ही उन्होंने अन्याय के प्रति आवाज उठाई । भारत में संसदीय लोकतंत्र के विकास में उनका महती योगदान है।

दलित वर्ग के मसीहा : पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विद्यार्थी प्रिंस कुमार ने कहा कि बाबू जगजीवन राम को भारतीय समाज और राजनीति में दलित वर्ग के मसीहा के रूप में याद किया जाता है। पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर विद्यार्थी मोहित कुमार ने कहा कि बाबू जी स्वतंत्र भारत के उन गिने चुने नेताओं में थे जिन्होंने देश की राजनीति के साथ ही दलित समाज को भी नई दिशा प्रदान की। प्रसार एवं जागरूकता परिचर्चा में धन्यवाद ज्ञापन गवली पलासिया निवासी भरत सिंह नायक ने किया। कार्यक्रम में सरपंच रवि पाटीदार का विशेष सहयोग रहा ।
इस अवसर पर पंचायत के शिवम ्वर्मा, अमिता सोलंकी, बसंती परमार, रोशनी परमार, ज्योति वर्मा, सारिका वर्मा, रमेश पाटीदार, राघव पटेल, चिंता चौहान व बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation