• Latest
  • Trending
Announcement of 'Bio Fuel Alliance'

‘बायो फ्यूल अलायंस’ की घोषणा

September 12, 2023
daily-news

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

October 11, 2026
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
Sunday, October 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

‘बायो फ्यूल अलायंस’ की घोषणा

- पीएम मोदी ने जी20 के सभी सदस्यों को दिया आमंत्रण

by ब्लिट्ज़ इंडिया
September 12, 2023
in the blitz, जी20शिखर-सममेलन
0
Announcement of 'Bio Fuel Alliance'
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। स्वच्छ ईंन्धन का इस्तेमाल बढ़ाने के लिए भारत ने वैश्विक जैव ईंन्धन गठबंधन (बायो फ्यूल अलायंस) की शुरुआत की घोषणा की। वैश्विक स्तर पर पेट्रोल के साथ एथनॉल मिश्रण को बढ़ाकर 20 फीसदी तक करने की अपील के साथ जी20 देशों से इस पहल में शामिल होने का आग्रह किया। पीएम मोदी ने ‘एक पृथ्वी’ सत्र में पर्यावरण के लिए जी20 उपग्रह मिशन का प्रस्ताव भी रखा। जी20 नेताओं से ग्रीन क्रेडिट पहल पर भी काम शुरू करने का आग्रह किया।

पीएम मोदी ने कहा, ऊर्जा परिवर्तन 21वीं सदी की दुनिया की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। समावेशी ऊर्जा परिवर्तन के लिए खरबों डॉलर की जरूरत है और विकसित देश इसमें बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा, आज समय की मांग है कि ईंन्धन सम्मिश्रण के क्षेत्र में सभी देश मिलकर काम करें। हमारा प्रस्ताव पेट्रोल में एथनॉल मिश्रण को 20 फीसदी तक ले जाने के लिए वैश्विक स्तर पर पहल करने का है। इसलिए हम वैश्विक जैव ईंन्धन गठबंधन की शुरुआत कर रहे हैं। भारत आप सभी को इस पहल में शामिल होने के लिए आमंत्रित करता है। मोदी ने कहा कि वैकल्पिक रूप से हम व्यापक वैश्विक कल्याण के लिए एक और मिश्रण पहल पर काम कर सकते हैं, जो स्थिर ऊर्जा आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ जलवायु सुरक्षा में भी सहायक होगी। इस सत्र में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक समेत कई नेताओं ने हिस्सा लिया।

YOU MAY ALSO LIKE

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

विकसित देशों की सकारात्मक पहल
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, भारत के साथ वैश्विक दक्षिण के सभी देश इस बात से खुश हैं कि विकसित देशों ने इस साल सकारात्मक पहल की है। विकसित देशों ने पहली बार जलवायु वित्त के लिए 100 अरब डॉलर की अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करने की इच्छा जताई है। 2009 में कोपेनहेगन संयुक्त राष्ट्र जलवायु वार्ता में विकसित देशों ने जलवायु परिवर्तन से निपटने में विकासशील देशों के समर्थन के लिए 2020 तक हर साल 100 अरब डॉलर देने की प्रतिबद्धता जताई थी।

कार्बन उत्सर्जन लक्ष्य पाने में मिलेगी मदद
जैव ईंन्धन गठबंधन 2015 में नई दिल्ली और पेरिस में सौर ऊर्जा को सबकी पहुंच में लाने के लिए शुरू अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) का प्रतिबिंब है। इसका लक्ष्य सौर ऊर्जा के लिए 2030 तक 1,000 अरब डॉलर का निवेश जुटाना है। अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी ने जुलाई की रिपोर्ट में अनुमान लगाया है कि शुद्ध शून्य कार्बन उत्सर्जन के लिए वैश्विक टिकाऊ जैव ईंधन उत्पादन को 2030 तक तीन गुना करना होगा।

2070 तक कार्बन तटस्थ बनेगा भारत
भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा कच्चा तेल आयातक और उपभोक्ता है। यह अपनी जरूरतों का करीब 85 फीसदी कच्चा तेल खरीदता है। भारत की ओर से 2070 तक कार्बन तटस्थ बनने का लक्ष्य रखा गया है।

इसके लिए भारत परिवहन में जैव ईंन्धन के इस्तेमाल का विस्तार कर रहा है। तेल मंत्री हरदीप सिंह पुरी के मुताबिक, भारत 12 जैव रिफाइनरी बनाने की योजना बना रहा है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation