• Latest
  • Trending
अरहर की देरी से बुआई भी लाभकारी

अरहर की देरी से बुआई भी लाभकारी

August 10, 2026
farmer

जैविक खेती को मिली नई पहचान

August 10, 2026
नॉर्थ-ईस्ट बना विकसित भारत का नया ग्रोथ इंजन

नॉर्थ-ईस्ट बना विकसित भारत का नया ग्रोथ इंजन

August 10, 2026
पेपर लीक ः विपक्ष का 'चुनिंदा आक्रोश'

पेपर लीक ः विपक्ष का ‘चुनिंदा आक्रोश’

August 10, 2026
‘विद्यालय ने मुझे अक्षर दिए और गरीबी ने ज्ञान का प्रकाश’

‘विद्यालय ने मुझे अक्षर दिए और गरीबी ने ज्ञान का प्रकाश’

August 10, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

August 10, 2026
पीएम किसान सम्मान निधि पर बड़ा फैसला अब 2031 तक मिलते रहेंगे सालाना ₹6000

जनधन योजना में यूपी नंबर-1 तो राजस्थान चौथे स्थान पर

August 10, 2026
जेन जी

जेन जी पर यूपी में फटाफट काम शुरू

August 10, 2026
पीएम ने पूछा- कैसे चलती है यह ट्रेन, जवाब देते वक्त छलक पड़े चालक के खुशी के आंसू

इंदौर, सूरत और अयोध्या जाने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत

August 10, 2026
यूपी टेक्सटाइल निवेश

उत्तर प्रदेश बना टेक्सटाइल निवेश का नया केंद्र

August 10, 2026
पर्यटन को ग्लोबल पहचान दिलाने का प्लान तैयार

पर्यटन को ग्लोबल पहचान दिलाने का प्लान तैयार

August 10, 2026
चलती बस के आगे सीना तानकर खड़ी हो गईं एसीपी मोनिका शुक्ला

चलती बस के आगे सीना तानकर खड़ी हो गईं एसीपी मोनिका शुक्ला

August 10, 2026
1 करोड़ महिलाओं को लखपति बनाने का लिया संकल्प

1 करोड़ महिलाओं को लखपति बनाने का लिया संकल्प

August 10, 2026
Monday, August 10, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

अरहर की देरी से बुआई भी लाभकारी

उन्नत किस्मों के चयन, वैज्ञानिक तकनीकों व कुशल प्रबंधन से होती है बंपर फसल

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 10, 2026
in कृषि
0
अरहर की देरी से बुआई भी लाभकारी

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली।अरहर की खेती में सफलता केवल जल्दी बुआई पर नहीं, बल्कि उन्नत किस्मों के चयन, वैज्ञानिक तकनीकों और समय पर फसल प्रबंधन करने पर निर्भर करती है। किसान जल्दी तैयार होने वाली किस्मों की जुलाई के अंत तक बुआई करके अच्छी उपज ले सकते हैं।

खरीफ में अरहर किसानों की भरोसेमंद दलहनी फसल मानी जाती है, जो कम लागत में अच्छी आमदनी देती है। अरहर की जड़ों में मौजूद राइजोबियम जीवाणु नाइट्रोजन को स्थिर करके मिट्टी को उर्वर बनाते हैं। यूपी में अरहर की खेती करीब तीन लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में होती है। कम बारिश वाले क्षेत्रों के लिए भी यह उपयुक्त फसल है। देश में अरहर की औसत उपज मात्र 6.8 क्विंटल/हेक्टेयर है, जो वास्तविक क्षमता से कम है।

YOU MAY ALSO LIKE

आंध्र से सीखा मत्स्य पालन, एक साथ पाल रहे 4 तरह की मछलियां

प्राकृतिक खेती के लिए कुरुक्षेत्र में 2000 एकड़ जमीन चिह्नित

मगर, असल अंतर बुआई की तारीख से नहीं, बल्कि सही किस्म के चयन से आता है। जून या मध्य जुलाई तक बुआई न हो पाए तो जुलाई के अंत तक कम अवधि वाली उन्नत किस्में चुनकर वैज्ञानिक विधि से अरहर की खेती कर सकते हैं। इस समय बोई गई फसल सर्दियों में पाला-घने कोहरे से बच जाती है व बंपर उत्पादन मिलता है।

अभी बुआई का सर्दियों में मिलेगा फायदा

जुलाई के अंत में बोई जाने वाली अरहर की कम अवधि की किस्में जल्दी तैयार हो जाती हैं। इनके सीमित वानस्पतिक विकास से पौधा विशालकाय नहीं होता और दाने सुडौल बनते हैं। अक्तूबर में आने वाले फूल सूंडी के प्रकोप से बचे रहते हैं। नवंबर-दिसंबर तक फसल कटने से जनवरी के पाले-कोहरे का खतरा भी नहीं रहता और बंपर पैदावार मिलती है। गेहूं की बुआई के लिए समय पर खेत भी खाली हो जाता है।

कम अवधि वाली किस्मों का करें चयन

अरहर की खेती के लिए 25 से 35 डिग्री तापमान व 600 से 1000 मिमी वर्षा उपयुक्त है। 125-145 दिन में पकने वाली कम अवधि की किस्में अपनाएं। इनमें उपास-120, पूसा अगेती, पूसा-74, पूसा-84, आईसीपीएल-88039, पूसा 991 व पूसा-992 शामिल हैं। इन किस्मों की जुलाई के बाद बुआई करेंगे तो आगे चलकर ठंड के महीनों में पौधों का वानस्पतिक विकास रुक जाएगा और पैदावार में भारी कमी हो सकती है।

राइजोबियम कल्चर से करें बीज उपचार

अरहर की फसल की अच्छी पैदावार के लिए बीजोपचार बेहद जरूरी होता है। किसान बुआई से पहले बीजों को राइजोबियम कल्चर और पीएसबी (फॉस्फेट सॉल्युबिलाइजिंग बैक्टीरिया) से जरूर उपचारित करें। साथ ही ट्राइकोडर्मा विरिडे 5 से 10 ग्राम प्रति किलोग्राम बीज की दर से प्रयोग करें। इससे पौधों की जड़ों का विकास अच्छा होता है और कई मिट्टी जनित रोगों से फसल को सुरक्षा मिलती है।

फफूंदजनित उकठा रोग से ऐसे बचाएं फसल
अधिक नमी और जलभराव के कारण अरहर में फफूंदजनित उकठा रोग फैल सकता है। रोग के लक्षण दिखें तो संक्रमित पौधों को तुरंत उखाड़कर नष्ट कर दें। खेत से पानी की निकासी की व्यवस्था करें। रोग नियंत्रण के लिए पौधों की जड़ों के पास कार्बेन्डाजिम 50 डब्ल्यूपी या थायोफेनेट मिथाइल का 1 ग्रा./ली. पानी की दर से घोल बनाकर ड्रेचिंग करें। नियमित निगरानी से इन रोगों के प्रकोप को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।

सही सिंचाई से बढ़ेगी पैदावार

अरहर सामान्यतः वर्षा आधारित फसल मानी जाती है, लेकिन लंबे समय तक बारिश न हो तो फूल आने और फलियां बनने के समय एक-एक जीवनरक्षक सिंचाई अवश्य करें। फसल में खरपतवार नियंत्रण के लिए पहली निराई-गुड़ाई बुआई के 20 से 25 दिन बाद और दूसरी 40 से 45 दिन बाद करनी चाहिए। इससे पौधों की बेहतर वृद्धि होती है और उत्पादन बढ़ता है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation