ब्लिट्ज ब्यूरो
मुंबई। राज्य के पर्यटन स्थलों को ग्लोबल पहचान दिलाने का प्लान प्रशासन ने तैयार कर लिया है। पर्यटन मंत्री शंभूराज देसाई ने पर्यटन स्थलों की प्रभावी ग्लोबल ब्रांडिंग के लिए आधुनिक मार्केटिंग, डिजिटल प्रचार के नए अभियान चलाने का आदेश दिया है। महाराष्ट्र के पर्यटन स्थलों की पहचान को दुनिया के पर्यटन मानचित्र पर मजबूती से स्थापित किया जाना चाहिए।














