• Latest
  • Trending
नॉर्थ-ईस्ट बना विकसित भारत का नया ग्रोथ इंजन

नॉर्थ-ईस्ट बना विकसित भारत का नया ग्रोथ इंजन

August 10, 2026
दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026

बारिश लौटी, बुवाई अब भी पीछे

August 10, 2026
आयुष्मान भारत योजना

70 पार हैं तो इलाज का हक़ अलग

August 10, 2026
student

चार साल की डिग्री, तो पीजी एक साल में

August 10, 2026
ev-scooter

हर नौवाँ स्कूटर बैटरी वाला

August 10, 2026
boxing

बॉक्सिंग में सात गोल्ड, अब आगे

August 10, 2026
student

अब सर्टिफ़िकेट पर नहीं, नौकरी पर पैसा

August 10, 2026
Makhana

दरभंगा का मखाना, अब जहाज़ से ऑस्ट्रेलिया

August 10, 2026
पीएम-किसान अब 2031 तक चलेगी

बारिश 11 फ़ीसदी कम, अब क्या करें

August 10, 2026
ई20 पेट्रोल से इंजन खराब नहीं होते: गडकरी

E20 पेट्रोल: जाँच में क्या निकला

August 10, 2026
milk

गाँव की समिति अब डिजिटल हो रही है

August 10, 2026
gale cricket stedium

गॉल से शुरुआत, और दो बड़े झटके

August 10, 2026
E20 पेट्रोल

ई20: आत्मनिर्भर भारत की नई क्रांति

August 10, 2026
Monday, August 10, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

नॉर्थ-ईस्ट बना विकसित भारत का नया ग्रोथ इंजन

12 साल में बदली तस्वीर, बेहतर कनेक्टिविटी और तेज विकास के साथ उत्तर-पूर्व रच रहा सफलता की नई कहानी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 10, 2026
in दृष्टिकोण
0
नॉर्थ-ईस्ट बना विकसित भारत का नया ग्रोथ इंजन

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली।एक समय था जब भारत के उत्तर-पूर्व को देश का सबसे दूर-दराज और विकास में पीछे छूटा हुआ इलाका माना जाता था लेकिन आज वही उत्तर-पूर्व भारत की सबसे बड़ी विकास गाथाओं में से एक बन चुका है। पिछले 12 वर्षों में बेहतर नीतियों, आधुनिक बुनियादी ढांचे, मजबूत कनेक्टिविटी और लोगों के जीवन को बेहतर बनाने वाले प्रयासों ने इस पूरे क्षेत्र की तस्वीर बदल दी है।

असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा और सिक्कि म- ये आठों राज्य अपनी प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध संस्कृति और रणनीतिक स्थिति के कारण आज भारत के विकास में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उत्तर-पूर्व अब केवल सीमावर्ती क्षेत्र नहीं बल्कि भारत की आर्थिक प्रगति का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनता जा रहा है।

YOU MAY ALSO LIKE

जैविक खेती को मिली नई पहचान

पेपर लीक ः विपक्ष का ‘चुनिंदा आक्रोश’

सरकारी योजनाओं से मिली नई रफ्तार
वर्ष 2014 के बाद उत्तर-पूर्व के विकास को विशेष प्राथमिकता दी गई। उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय (एमडीओएनईआर) के माध्यम से हजारों विकास परियोजनाओं को वित्तीय सहायता दी गई। इन योजनाओं का उद्देश्य केवल विकास करना नहीं बल्कि हर राज्य की जरूरत के अनुसार संतुलित और टिकाऊ विकास सुनिश्चित करना है।

पीएम-डिवाइन (पीएम-डीईवीआईएनई) पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए प्रधानमंत्री की विकास पहल (पीएम डेवलपमेंट इनिशिएटिव फॉर नॉर्थ ईस्ट रीजन), एनईएसआईडीएस उत्तर पूर्व विशेष अवसंरचना विकास योजना (नॉर्थ ईस्ट स्पेशल इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम), नॉर्थ ईस्टर्न काउंसिल (एनईसी) और असम-त्रिपुरा के लिए विशेष विकास पैकेज जैसी योजनाओं ने सड़क, पुल, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आजीविका के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम किया है।

एक्ट ईस्ट नीति से बढ़ा दुनिया से जुड़ाव
भारत की एक्ट ईस्ट नीति ने उत्तर-पूर्व को दक्षिण-पूर्व एशिया से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भारत–म्यांमार–थाईलैंड त्रिपक्षीय राजमार्ग जैसी परियोजनाएं व्यापार, पर्यटन और आर्थिक सहयोग को नई दिशा दे रही हैं। सीमा क्षेत्रों में भी आधुनिक सुविधाओं का तेजी से विकास किया जा रहा है।

कनेक्टिविटी ने बदल दी विकास की रफ्तार

उत्तर-पूर्व में सड़क, रेल, हवाई और जल परिवहन के क्षेत्र में तेजी से विकास हुआ है। राष्ट्रीय राजमार्गों का विस्तार हुआ है और रेल नेटवर्क लगातार नए क्षेत्रों तक पहुंच रहा है।

बोगीबील ब्रिज, ढोला-सादिया ब्रिज, नोने ब्रिज और सेला टनल जैसी परियोजनाओं ने लोगों की यात्रा को पहले से कहीं अधिक आसान, सुरक्षित और तेज बना दिया है।

उड़ान योजना के तहत नए हवाई अड्डे और क्षेत्रीय हवाई सेवाएं शुरू हुई हैं। वहीं ब्रह्मपुत्र नदी पर अंतर्देशीय जलमार्गों के विकास से परिवहन और नदी पर्यटन को भी नई गति मिली है।

खुल रहे नए अवसर
अब विकास केवल सड़क और पुल तक सीमित नहीं है। भारतनेट और अन्य डिजिटल योजनाओं के माध्यम से हजारों ग्राम पंचायतों तक हाई-स्पीड इंटरनेट पहुंचाया गया है। मोबाइल टावरों के विस्तार से दूर-दराज के क्षेत्रों में भी डिजिटल सेवाएं आसानी से उपलब्ध हो रही हैं।

हर क्षेत्र में हो रहा समावेशी विकास
उत्तर-पूर्व में आज कृषि, ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के कौशल विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे क्षेत्रों में लगातार प्रगति हो रही है। स्थानीय ज़रूरतों को ध्यान में रखकर लागू की गई योजनाओं ने इस क्षेत्र को अधिक मजबूत, आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाया है।

एक नजर में
उत्तर-पूर्व के आठों राज्यों में तेज विकास
हजारों विकास परियोजनाओं को वित्तीय सहायता
पीएम-डिवाइन और अन्य योजनाओं से आधारभूत ढांचे को मजबूती
सड़क, रेल, हवाई और जलमार्गों का तेज विस्तार
एक्ट ईस्ट नीति से दक्षिण-पूर्व एशिया के साथ बेहतर संपर्क
और डिजिटल योजनाओं से गांवों तक इंटरनेट की पहुंच
शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आजीविका में लगातार सुधार

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation