ब्लिट्ज ब्यूरो
मुंबई। ग्रामीण इलाकों में महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए ग्रामीण विकास विभाग ने 17 जुलाई को महाराष्ट्र राज्य ग्रामीण आजीविका सुधार मिशन (उमेद) के तहत ‘महिला बचत समूह रजिस्ट्रेशन अभियान’ शुरू कर दिया है।
इसके तहत 1 करोड़ लखपति दीदी संकल्प अभियान को लागू करने का निर्णय लिया गया है। उमेद के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर श्रीधर दुबे पाटील ने बताया, यह अभियान वर्ष 2026 से 2029 तक पूरे राज्य में चलेगा। इसके तहत, उन ग्रामीण महिलाओं को रजिस्टर्ड किया जाएगा, जो अब तक किसी भी बचत समूह से नहीं जुड़ी है। पाटील ने बताया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में 6 करोड़ ‘लखपति दीदी’ बनाने का संकल्प लिया है।














