• Latest
  • Trending
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

August 10, 2026
daily-news

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

October 11, 2026
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
Sunday, October 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

यंग इनोवेटर्स ने वो किया जो असंभव लगता था | प्रधानमंत्री ने कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि दी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 10, 2026
in मन की बात
0
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली।पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ के 136वें एपिसोड को संबोधित किया। उन्होंने सबसे पहले कारगिल विजय दिवस का जिक्र करते हुए वीर जवानों को नमन किया। उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस ऐसी तारीख है, जिस के लिए दिन याद रखने की जरूरत नहीं होती।

पीएम ने देश के युवाओं की सराहना की। उन्होंने कहा- हमारे युवा भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। साइंस ओलंपियाड दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में से एक है, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र हिस्सा लेते हैं। इस महीने फिजिक्स , कैमेस्ट्री, बायोलॉजी और मैथ के ओलंपियाड हुए। इनमें भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया।

YOU MAY ALSO LIKE

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

प्रधानमंत्री ने कहा- पिछले रविवार विक्रम-1 का सफल प्रक्षेपण हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण था। हम सभी ने भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र के इस ऐतिहासिक पल को देखा। यह प्राइवेट सेक्टर द्वारा विकसित भारत का पहला रॉकेट है। हमारे युवा इनोवेटर्स ने वह कर दिखाया, जो कभी लगभग असंभव लगता था। उन्होंने अपने असाधारण कौशल, जुनून और धैर्य का परिचय दिया।

पीएम के ‘मन की बात’ की बड़ी बातें

कारगिल विजय दिवस: पीएम ने कहा- यह ऐसी तारीख है, जिसे दिन याद रखे बिना भी याद रखा जाता है। कारगिल में जवानों ने कठित चुनौतियों के बावजूद हार नहीं मानी। दिल्ली से द्रास तक शौर्य विजय यात्रा निकाली जा रही है।

• आईएनएस महेंद्रगिरी और पिनाका: पीएम ने कहा- भारत रक्षा तकनीक में तेजी से आगे बढ़ रहा है। स्वदेशी युद्धपोत आईएनएस महेंद्रगिरी नौसेना में शामिल हुआ और पिनाका मिसाइल का भी सफल लॉन्च हुआ।

• कैच द रेन और जल संरक्षण: पीएम ने कहा कि जहां पानी गिरे, उसे वहीं रोकना चाहिए। मध्य प्रदेश में 4 हजार तालाब बने और कई राज्यों ने इस अभियान में हिस्सा लिया। आज बचाई गई पानी की हर बूंद भविष्य की पूंजी है।

• कॉमनवेल्थ गेम्स और खिलाड़ियों की उपलब्धियां: मोदी ने कहा- ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने की अपील की। उन्होंने पीवी सिंधु के जापान ओपन जीतने और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की टेस्ट जीत का जिक्र किया।

• विक्रम-1 और युवा इनोवेटर्स: पीएम ने कहा- विक्रम-1 का सफल प्रक्षेपण भारत के स्पेस सेक्टर के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। यह निजी क्षेत्र का पहला रॉकेट है और युवाओं ने वह कर दिखाया, जो कभी असंभव लगता था।

• साइंस ओलंपियाड: पीएम ने कहा- भारतीय छात्रों ने फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और मैथ्स ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन किया।

• ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान: पीएम ने अहमदाबाद में एक घंटे में 3.5 लाख और यूपी में एक दिन में 35 करोड़ से ज्यादा पौधे लगाए जाने का जिक्र किया। लोगों से प्रकृति संरक्षण में भागीदारी की अपील की।

• प्लास्टिक मुक्त भारत: पीएम ने बिहार के सीतामढ़ी में प्लास्टिक कचरे से बेंच बनाने की पहल का उदाहरण दिया। गणेशोत्सव पर पीओपी और प्लास्टिक की बजाय मिट्टी की गणेश प्रतिमा अपनाने की अपील दोहराई।

• लोकल प्रोडक्ट्स, हैंडलूम और खादी: पीएम ने कश्मीर की वागु चटाई, बिजनौर की हर्बल चाय, नेशनल हैंडलूम डे और खादी की बढ़ती बिक्री का जिक्र करते हुए लोकल उत्पाद खरीदने की अपील की।

• डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम और हर घर तिरंगा: पीएम मोदी ने कलाम को याद किया, गुरु पूर्णिमा और स्वतंत्रता दिवस का जिक्र करते हुए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में शामिल होने का आह्वान किया।

मोदी बोले- 12 सालों में खादी की बिक्री छह गुना बढ़ी

पीएम ने कहा- कुछ दिनों बाद देश नेशनल हैंडलूम डे मनाएगा। हाथ से बने उत्पाद देश के अलग-अलग हिस्सों के हुनर और मेहनत का प्रतीक हैं। आज पोचमपल्ली, पटना और कच्छ जैसे क्षेत्रों के हैंडलूम उत्पादों को नई पहचान मिल रही है।

मोदी ने कहा कि पिछले 12 सालों में खादी की लोकप्रियता काफी बढ़ी है और इसकी बिक्री छह गुना बढ़कर 8 हजार करोड़ रुपए तक पहुंच गई है। उन्होंने लोगों से खादी खरीदने की अपील की। साथ ही त्रिपुरा के सूरज कुमार देव वर्मा का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने पारंपरिक चोंग पैंग वाद्य यंत्र और त्रिपुरा के अन्य लोक वाद्य यंत्रों को फिर से लोकप्रिय बनाने का काम किया है।

कार्यक्रम के अंत में मोदी ने कहा कि कुछ ही सप्ताह बाद स्वतंत्रता दिवस है। उन्होंने कहा कि आजादी के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले लोगों को याद करना चाहिए और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। साथ ही लोगों से भविष्य के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के लिए सुझाव भेजते रहने की अपील भी की।

मोदी ने मणिपुर के वैज्ञानिक डॉ. रोनाल्डो मीनांशम का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने युवा आकाशगंगाओं (यंग गैलेक्सीज) की खोज की है। उन्होंने इस नई आकाशगंगा का नाम ‘लोकटक प्रोटोक्लस्टर’ रखा, जो मणिपुर की प्रसिद्ध लोकटक झील के नाम पर है। इससे मणिपुर का नाम दुनियाभर में पहुंच रहा है।

पीएम ने कहा- आज प्लास्टिक प्रदूषण हमारे देश के लिए एक खतरा बना हुआ है। बिहार के सीतामढ़ी में कचरे की रीसाइक्लिंग कर बेंच बनाई जा रही है। 1 बेंच में 40 किलो प्लास्टिक लगाई जा रही है। इसे स्कूल और पार्कों में लगाया जा रहा है। यहां स्थानीय इकाई के साथ प्रशासन की भी भूमिका है। इससे हमें पता चलता है कि रिड्यूस, रियूज और रीसाइकल देश का नारा बनता जा रहा है।

पीएम बोले- लोकल प्रोडक्ट्स और पारंपरिक हुनर को नई पहचान मिल रही है।

पीएम ने कहा- मुझे देखकर खुशी होती है कि देश में ओलंपियाड और हैकाथॉन का कल्चर बढ़ता जा रहा है। कश्मीर की पाम्पोरी चटाई वागु को लेकर जो प्रयास हो रहे हैं उसमें भी इसकी झलक मिलती है। इसे कश्मीर के दलदली इलाके की घास से हाथों से बुनकर बनाया जाता है। ये चटाई अनोखी भी है और इसे बनाने में 4 दिन लगते हैं। पहले ये कश्मीर के हर घर में दिखती थी लेकिन अब ये कम हो गई है लेकिन कश्मीर के गुलाम हुसैन जी ने इसको फिर से शुरू किया और इस कौशल को भी उन्होंने खूब बढ़ाया।

पीएम ने कहा- हम सभी का लोकल प्रोडक्ट्स पर जोर है। हमारे देश में चाय सिर्फ एक पेय नहीं है। ये हर मौके का हिस्सा बन जाती है। आप सब भी जानते हैं कि चाय से मेरा रिश्ता क्या है।

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के लखीवाला गांव की महिलाओं ने हर्बल चाय तैयार की है। इसमें गिलोय और इलायची शामिल है। इस चाय ने लोगों के बीच खास पहचान बना ली है। विदेश से आए लोगों ने भी इसमें खूब रुचि दिखाई। ये सिर्फ 1 लाख रुपए से शुरू हुई थी।

पीएम ने गुजरात के गिर जंगल में हॉर्नबिल पक्षी की वापसी का भी जिक्र किया, जिसे पर्यावरण संरक्षण की सकारात्मक पहल बताया गया।

महिला टीचर की सराहना

मोदी ने केरल के एर्नाकुलम की एक महिला टीचर की सराहना की, जो फुटबॉल के नियमों और मैचों की घटनाओं के जरिए बच्चों को संस्कृत सिखा रही हैं।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation