• Latest
  • Trending
2 lakh people in Mumbai did not pay water bill

मुंबई में 2 लाख लोगों ने नहीं भरा पानी का बिल

March 1, 2024
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Sunday, September 20, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

मुंबई में 2 लाख लोगों ने नहीं भरा पानी का बिल

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 1, 2024
in महाराष्ट्र
0
2 lakh people in Mumbai did not pay water bill
ब्लिट्ज ब्यूरो

मुंबई। बीएमसी की अभय योजना को मुंबईकरों से ठंडा रिस्पॉन्स मिला है। फरवरी, 2020 में कोरोना संकट के दौरान पानी बिल के बकाएदार मुंबईकरों को राहत देने के लिए अभय योजना शुरू की थी लेकिन पिछले चार साल में अब तक सिर्फ 1,70,363 लोगों ने ही अभय योजना का लाभ उठाया है, जबकि मुंबईकरों पर पानी बिल का 975 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया है। बीएमसी नियम के अनुसार समय पर बिल का भुगतान नहीं करने पर हर माह भुगतान राशि का दो प्रतिशत शुल्क लिया जाता है। अतिरिक्त शुल्क न भरना पड़े, इसलिए बीएमसी ने वर्ष 2020 में अभय योजना शुरू की। पानी कनेक्शन धारकों को एकमुश्त बकाया राशि भरने पर अभय योजना का लाभ मिलता है।

स्लम एरिया का बुरा हाल
पिछले पांच सालों में 2 लाख से ज्यादा मुंबईकरों ने अपने पानी के बिल का भुगतान समय पर नहीं किया है। इसमें स्लम एरिया से पानी का बिल न भरने वालों की संख्या काफी अधिक है। बीएमसी जलापूर्ति विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबईकरों को पानी का बिल समय पर भेजा जाता है, बिल न भरने वालों का कनेक्शन भी काट दिया जाता है। पानी बिल भरने की समस्या रिहायशी इलाकों में ज्यादा नहीं आती है। क्योंकि वहां एक कनेक्शन काटने पर पूरी बिल्डिंग की पानी आपूर्ति बंद हो जाती है। लेकिन मुंबई में 50 प्रतिशत से ज्यादा आबादी स्लम में रहती है। यहां से बिल वसूलना सबसे बड़ी समस्या है।

YOU MAY ALSO LIKE

प्लास्टिक के फूलों पर राज्य में प्रतिबंध

मुंबई की फैमिली के चारों सदस्यों के पास सिर्फ एक किडनी

गांधीगीरी का भी सहारा
स्लम में पानी का बिल वसूलने के लिए अब गांधीगीरी का भी सहारा लिया जाएगा। बीएमसी झोपड़पट्टियों से बकाया पानी बिल की वसूली के लिए महिला बचत समूहों से मदद लेने की योजना बना रही है। ये महिलाएं लोगों से पानी का बकाया बिल भरने के लिए अनुरोध करेंगी। बीएमसी को उम्मीद है कि इस प्रयोग से पानी का बिल बकाएदारों से भरवाने में काफी मदद मिलेगी।

कैसे उठाएं अभय योजना का लाभ
बीएमसी अधिकारी ने बताया कि सरकारी कार्यालयों के साथ-साथ अन्य सभी वॉटर कनेक्शन के लिए जल शुल्क के बकाया भुगतान को प्रोत्साहित करने के लिए बीएमसी ने सबसे पहले वर्ष 2010-11 और 2014-15 में दो बार अभय योजना लागू की थी। इस योजना का मूल उद्देश्य बकाया वसूल कर राजस्व बढ़ाना है। 15 फरवरी, 2020 से कोरोना लहर की समाप्ति तक अभय योजना को मंजूरी दी गई। मुंबईकरों को राहत देने के लिए अभय योजना अब भी लागू है।

इसके तहत जल कनेक्शन धारक को जल बकाया की एकमुश्त राशि का भुगतान करने पर इसमें शामिल अतिरिक्त राशि से छूट दी जाती है। नागरिक आसानी से बिल भर सकें इसके लिए बीएमसी ने सिटिजन पोर्टल उपलब्ध कराए गए हैं। पानी कनेक्शन धारक MyBMC24x7 एप के माध्यम से अपना मोबाइल नंबर पंजीकृत करके घर से ही बिल भर सकते हैं।

यहां है ज्यादा बकाया
वडाला का संगम नगर और सायन कोलीवाडा के अलावा गोवंडी, मानखुर्द, शिवाजी नगर एरिया में बड़ी संख्या में लोगों के वॉटर बिल बकाया हैं। इसके अलावा कफ परेड स्लम, बांद्रा, विले पार्ले, अंधेरी, जोगेश्वरी, गोरेगांव, मालाड, कांदिवली, बोरीवली और दहिसर स्लम के बहुसंख्यक लोगों ने पानी के बिल जमा नहीं किए हैं।

क्या है बकाया बिलों की ‘राजनीति’?
बकाया बिल का पैसा लेने बीएमसी अधिकारी स्लम इलाकों में जाने से बचते हैं, जबकि बड़े बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं जुटा पाते। बीएमसी में कर्मचारियों की संख्या में कमी भी योजना की विफलता का एक कारण है। बीएमसी प्रॉपर्टी टैक्स वसूली के लिए जागरूकता अभियान चलाती है, प्रॉपर्टी जब्त करती है, लेकिन राजनीतिक दबाव की वजह से पानी बिल भरवाने के लिए बकाएदारों पर दबाव नहीं बना पाती। बीएमसी अधिकारी मानते हैं कि दबाव के कारण ही हम रेलवे, एमएमआरडीए, मंत्रियों के बंगले, कार्यालयों के कनेक्शन नहीं काट पाते हैं।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation