• Latest
  • Trending
14th century tunnel found in the excavation of Siri Fort

सीरी फोर्ट की खुदाई में मिली 14वीं सदी की सुरंग

June 16, 2023
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Saturday, October 10, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

सीरी फोर्ट की खुदाई में मिली 14वीं सदी की सुरंग

पुरातत्वविद इसे खिलजी काल के दौरान की मान रहे

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 16, 2023
in राष्ट्रीय
0
14th century tunnel found in the excavation of Siri Fort
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। सीरी फोर्ट की खुदाई में 14वीं शताब्दी की ऐतिहासिक गुप्त सुरंग मिली है। विशेषज्ञ इसे खिलजी काल की मान रहे हैं। पांच से छह फीट की यह सुरंग धनुषाकार है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (एएसआई) इसे बड़ी उपलब्धि मान रहा है। उसका कहना है कि इस खुदाई में और भी साक्ष्य मिल सकते हैं। इसके लिए विशेषज्ञों की टीम गठित की जाएगी, जो आने वाले दिनों में खुदाई में मदद करेगी। सुरंग की धनुषाकार संरचना का आरंभिक हिस्सा दिखने के बाद फिलहाल खुदाई को रोक दिया गया है। सुरंग को किसी तरह का नुकसान न पहुंचे, इसके लिए बाउंड्री कर संरक्षित किया जा रहा है।

पुरातत्वविदों के अनुसार सीरी किले के आसपास की ऐसी सभी संरचनाएं खिलजी वंश के समय की हैं, जिन्हें 13वीं और14वीं शताब्दी के दौरान बनाया गया था। जानकारी के अनुसार इस किले का निर्माण वर्ष 1303 में हुआ था। यह दुर्ग अलाउद्दीन खिलजी की ओर से मंगोल आक्रमण से बचने के लिए बनाया गया था। सीरी किले के पास स्थित चिल्ड्रेन म्यूजियम के परिसर पर एएसआई को यह सुरंग मिली।

YOU MAY ALSO LIKE

एसआईआर में नाम कटा, तो घर जाकर दस्तावेज लेंगे अफसर

12,000 छात्राओं ने बनाया सैटेलाइट, 11 अक्टूबर को प्रक्षेपण

14th century tunnel found in the excavation of Siri Fort

एएसआई के अनुसार यहां घूमने आने वाले लोगों की सुविधा के लिए सामने वाले गेट को मुख्य सड़क से जोड़ने के लिए एक अस्थायी मार्ग का निर्माण किया जा रहा था। इसके लिए ही खुदाई की जा रही थी। सामने के गेट से मुख्य सड़क तक चार मीटर चौड़ा रास्ता बनाया जा रहा था, तभी यह मेहराब जैसी संरचना दिखी। अधिकारियों का कहना है कि इस इलाके में अभी खुदाई नहीं की जाएगी। ढांचे को इसी तरह से रखा जाएगा। अब म्यूजियम घूमने आने वाले लोग इस सुरंग को भी देख सकते हैं।

म्यूजियम को अपग्रेड करने का चल रहा है कार्य
चिल्ड्रेन म्यूजियम को वर्ष 2011 में शुरू किया गया था। देश और विदेश के इसमें लोकप्रिय स्मारक और मूर्तियों की लगभग 30 से अधिक कृतियां यहां मौजूद हैं। इनमें कई संस्कृतियों की झलक देखने को मिलती है। अधिकारियों के मुताबिक म्यूजियम में और कृतियां जोड़ी जाएंगी।
सुरंग का एक ही छोर दिखा

यह सुरंग काफी लंबी भी हो सकती है। अभी पूरी तरह से खुदाई न होने पर इसके आकार का पता नहीं लगा पाया है।

खुदाई फिलहाल रोकी
फिलहाल अभी इसकी खुदाई को रोक दिया है और सुरंग के रूप में दिख रही दीवारों को संरक्षित किया जा रहा है।
-प्रवीण सिंह, दिल्ली सर्कल चीफ, सुपरिटेंडेंट आर्कियोलॉजिस्ट, एएसआई।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation