• Latest
  • Trending
लेफ्टिनेंट चेतना शर्मा पर देश को नाज

लेफ्टिनेंट चेतना शर्मा पर देश को नाज

February 11, 2023
प्याज बफर स्टॉक की नपी-तुली निकासी, दाम पर सरकार की नजर

नपी-तुली मात्रा में निकाला जा रहा हैप्याज का सफर स्टाक

September 5, 2026
भारत की आर्थिक और कारोबारी गतिविधियाँ अगस्त 2026

जापान की जेसीआर ने बढ़ाई भारत की क्रेडिट रेटिंग, A− हुई

September 5, 2026
vikram

भारत की अंतरिक्ष में नई छलांग, इसरो ने भेजा पहरेदार

September 5, 2026
भारत की GDP वृद्धि 7.8%: खेती, वाहन, रेलवे और निवेश के आंकड़े

तिपहिया, ट्रेन और खेत: तिमाही का असली हिसाब

September 3, 2026
हरित भारत मिशन CAG रिपोर्ट 2026

हरित भारत मिशन पर CAG रिपोर्ट: 10 साल के कामकाज में बड़ी कमियां

September 3, 2026
daily-news

आईसीएमआर की तीन जाँच तकनीकें उद्योग के लिए

September 3, 2026
हरित भारत मिशन CAG रिपोर्ट 2026

हरित भारत मिशन पर सीएजी की रिपोर्ट

September 3, 2026
daily-news

भारत के विभिन्न राज्यों की महत्वपूर्ण खबरें

September 2, 2026
हरित भारत मिशन CAG रिपोर्ट 2026

हरित भारत मिशन का दस साल का हिसाब

August 31, 2026
पराली से बायो-बाइंडर तकनीक

पराली जो अब सड़क बनेगी

August 31, 2026
भारत-उज़्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत-उज़्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

August 31, 2026
daily-news

भारत-उज़्बेकिस्तान सहयोग: शिक्षा, दवा, कृषि, योग और खेल में नई साझेदारी

August 31, 2026
Sunday, September 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

लेफ्टिनेंट चेतना शर्मा पर देश को नाज

परीक्षा में 7 बार फेल हाेने पर भी नहीं मानी हार, देश में आई चौथी रैंक

by ब्लिट्ज़ इंडिया
February 11, 2023
in महिला
0
लेफ्टिनेंट चेतना शर्मा पर देश को नाज

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। राजस्थान की बेटी चेतना शर्मा ने इस बार गणतंत्र दिवस परेड में भारत में निर्मित आकाश मिसाइल सिस्टम का नेतृत्व किया। मिसाइल सिस्टम को लीड करते हुए जब चेतना निकलीं तो पूरा कर्तव्य पथ तालियों से गूंज उठा और लोग उनके चेहरे की चमक और शौर्य की तारीफ करते नहीं थके। लेफ्टिनेंट चेतना शर्मा ने बताया कि कई बार असफल होने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और कोशिश करती रहीं।

चेतना शर्मा का जन्म राजस्थान के खाटू श्याम गांव में हुआ था। उनके पेरेंट्स वहां एक स्कूल में टीचर थे। शुरुआती पढ़ाई बंधू पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय में हिंदी मीडियम से हुई। ये वही स्कूल था जिसमें चेतना के माता-पिता पढ़ाते थे। शुरुआती दौर में वह ओवरऑल अच्छी, मगर गणित में एवरेज स्टूडेंट रही। 8वीं के बाद गणित की कमजोरी पर फोकस किया। बिना किसी के मदद के एग्जांपल से सम्स सॉल्व किए तो मुझे ये समझ आया कि चाह लें तो कुछ भी मुश्किल नहीं है। बस जरूरत है पहल और मेहनत कर के उसे सीखने की। वह जब 10वीं में आईं तो 9 वीं क्लास के बच्चों को गणित पढ़ाने लगी। इसी दौरान अपनी कमजोरियों से लड़ना और जीतना सीखा। गणित जोकल तक कमजोरी था, अब ताकत बन चुका था।

कॉलेज गईं तो दुनिया को अलग नजरिए से देखना सीखा
10 वीं में बहुत अच्छे मार्क्स आए और इसलिए पीसीएम लिया। पढ़ाई को लेकर वह हमेशा अपने बड़े भाई से प्रभावित रही। इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम्स दिए और एनआईटी भोपाल में सिविल इंजीनियरिंग में एडमिशन मिल गया। ये चेतना की पहली जीत थी। सेकेंड ईयर में वीकेंड्स पर भोपाल से होशंगाबाद जाकर एक इंस्टीट्यूट में बच्चों को पढ़ाना शुरू किया। चेतना का कहना है कि अगर उनके माता-पिता ने उन्हें मोटिवेट और सपोर्ट नहीं किया होता तो वो आज यहां तक नहीं पहुंच पाती।

YOU MAY ALSO LIKE

आर्मी चीफ के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगी कैप्टन शिवानी

आगरा की बेटी ने कश्मीर में संभाली टास्क फोर्स की कमान

कॉलेज का फाइनल्स देने के बाद मैंने एसएसबी का इंटरव्यू दिया और पहले दिन ही स्क्रीनिंग में बाहर हो गई। मुझे बहुत धक्का लगा। मैं समझ गई कि मुझे अभी बहुत मेहनत करनी है। वापस घर गई तो आईएएस की तैयारी करने के लिए दिल्ली जाने की सोची। इसके बाद मैं तैयारी के लिए दिल्ली रहने लगी और अपना 6 महीने का कोर्स पूरा किया। इस बीच मुझे समझ आया कि आईएएस एग्जाम क्रैक करने में मुझे और समय लगेगा। कोर्स पूरा होते ही जनवरी 2018 में घर चली आई और पेरेंट्स को मनाया कि अब घर पर ही तैयारी करूंगी। घर आने के बाद मैंने एसएससी (स्टाफ सर्विस कमीशन) सीजीएल का फर्स्ट एटेम्प दिया, लेकिन फाइनल लिस्ट में सिलेक्शन नहीं हुआ। इसके बाद सीडीएस का एक इंटरव्यू कॉल आया जिसकी लिखित परीक्षा दिल्ली में रहते हुए दी थी। इस बार भी मैं मेरिट आउट हो गई। ऐसे करते-करते मैंने कुल 6 से 7 एग्जाम्स दिए, लेकिन कई बार असफलता मिली।

मेरी असफलताओं का असर मुझपर ना पड़े, इसलिए घर से दूर चंडीगढ़ शिफ्ट हो गई और कोचिंग में पढ़ाने लगी। यहां मेरे कोचिंग के बॉस प्रतीक सर ने मेरी बहुत हेल्प की। वो मुझे हमेशा मोटिवेट करते। अक्टूबर 2019 में मेरा सीडीएस इंटरव्यू के लिए कॉल आया। इस बार मैंने सारे राउंड क्लियर किए और मेरा लास्ट इंटरव्यू करीब एक घंटे का चला। मेरे अनुसार इंटरव्यू अच्छा रहा था, लेकिन इसके बाद भी मैं खुद को तैयार करने लगी कि अगर नहीं भी हुआ तो मैं मायूस नहीं होंगी।

7 बार असफलता हाथ लगने के बाद चेतना ने हार नहीं मानी और कोशिश करती रहीं। आखिरकार हुई आर्मी के लिए सिलेक्ट जनवरी 2020 में मैं अपने भाई की शादी के लिए घर गई। इस दौरान मेरा रिजल्ट आया और मेरी ऑल इंडिया रैंक 4 थी। मेरे पेरेंट्स और घरवालों की खुशी का ठिकाना नहीं था।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation