• Latest
  • Trending
भारत के पास प्रमुख इकोनॉमीज की सबसे तेज विकास दर : जॉर्जीवा

भारत के पास प्रमुख इकोनॉमीज की सबसे तेज विकास दर : जॉर्जीवा

March 3, 2023
पीएम मोदी का ‘दिमागी नक्सल’ बयान: विपक्ष की प्रतिक्रिया और वैचारिक बहस

‘दिमागी नक्सल’ पर सियासत: विपक्ष की छटपटाहट या ‘चोर की दाढ़ी में तिनका’

August 24, 2026
वंदे मातरम् पर कांग्रेस का फैसला: 2 अंतरे, संविधान और तुष्टिकरण पर सियासी घमासान

‘वंदे मातरम्’ पर विपक्ष के बिगड़े बोल

August 24, 2026
Khelo India: 5 साल में ₹36,441 करोड़ खर्च, 2036 में 30-35 मेडल का लक्ष्य

खेलों पर ₹36441 करोड़ खर्च करेगी सरकार

August 24, 2026
Hockey World Cup: भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराकर टॉप-8 में बनाई जगह

भारत ने पाकिस्तान को विश्व कप हॉकी से बाहर किया

August 24, 2026
National Sports Awards 2025: 17 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड, खेल रत्न नहीं

17 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड

August 24, 2026
गॉल टेस्ट में भारत की 165 रन से जीत, मानव सुथार ने लिए 10 विकेट

600 वां टेस्ट भारत के लिए रहा खास, श्रीलंका को 165 रन से हराया

August 24, 2026
modi

साइलो तोड़िए, युवाओं से संवाद बढ़ाइए: मोदी

August 24, 2026
भारत की मैन्युफैक्चरिंग, रक्षा, PLI, BRICS और अर्थव्यवस्था की बड़ी खबरें

ब्लिट्ज़ इंडिया साप्ताहिक

August 24, 2026
हरियाणा में चलाया स्वच्छता अभियान

सीवर में एक भी मौत नहीं — ‘मिशन ज़ीरो’ का लक्ष्य

August 23, 2026
arhar

कम बारिश की सबसे तेज़ मार दाल पर पड़ी

August 23, 2026
textile

पुराना पीएफ जुड़वाने का मौका, 31 अक्टूबर तक

August 23, 2026
medicine

चार साल से छोटे बच्चों को अब यह सिरप नहीं

August 23, 2026
Monday, August 24, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

भारत के पास प्रमुख इकोनॉमीज की सबसे तेज विकास दर : जॉर्जीवा

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 3, 2023
in राष्ट्रीय
0
भारत के पास प्रमुख इकोनॉमीज की सबसे तेज विकास दर : जॉर्जीवा

नई दिल्ली। इंटरनेशनल मॉनीटरी फंड (आईएमएफ) की मैनेजिंग डायरेक्टर क्रिस्टलीना जॉर्जीवा ने कहा कि भारत वर्ल्ड इकोनॉमी में एक ‘ब्राइट स्पॉट’ है, और 2023 की ग्लोबल ग्रोथ में अकेले 15 प्रतिशत का योगदान देगा। वहीं ग्लोबल ग्रोथ में इमर्जिंग मार्केट और डेवलपिंग इकोनॉमीज की हिस्सेदारी करीब 80 फीसदी होने की उम्मीद जताई है। जॉर्जीवा ने कहा कि डिजिटाइजेशन ने दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था को महामारी से बाहर निकाला।

जाॅर्जीवा ने एक समाचार एजेंसी को दिए साक्षात्कार में बताया ‘भारत का प्रदर्शन काफी प्रभावशाली रहा है। हम उम्मीद करते हैं कि मार्च में समाप्त होने वाले वित्त वर्ष में भारत 6.8 प्रतिशत ग्रोथ रेट बनाए रखेगा। वित्त वर्ष 2023-24 के लिए हम 6.1 फीसदी का अनुमान लगा रहे हैं, जो वैश्विक औसत से काफी ऊपर है। यह प्रमुख इकोनॉमीज में सबसे तेज विकास दर है।

YOU MAY ALSO LIKE

‘दिमागी नक्सल’ पर सियासत: विपक्ष की छटपटाहट या ‘चोर की दाढ़ी में तिनका’

‘वंदे मातरम्’ पर विपक्ष के बिगड़े बोल

‘ब्राइट स्पॉट’ होने के 3 कारण
भारत ऐसे समय में एक ब्राइट स्पॉट बना हुआ है जब आईएमएफ ने 2023 में ग्लोबल ग्रोथ को पिछले साल के 3.4 फीसदी से घटाकर 2.9 फीसदी कर दिया है। जॉर्जीवा ने कहा, ‘भारत एक ‘ब्राइट स्पॉट’ क्यों है?’ इसके उन्होंने तीन कारण बताए-

    • – महामारी के प्रभाव पर काबू पाने और विकास और नौकरियों के अवसर पैदा करने के डिजिटलाइजेशन पर काम।

 

    • – भारत की फिस्कल पॉलिसी आर्थिक स्थितियों के प्रति रिस्पॉन्सिव रही है। नए बजट से भी अच्छे सिग्नल मिलते हैं।

 

    – भारत ने महामारी के कठिन समय से उबरने के लिए बहुत मजबूत नीतियों को लागू करने में संकोच नहीं किया।

ग्रीन इकोनॉमी पर फोकस
जॉर्जीवा ने कहा ‘मैंने विशेष रूप से नोटिस किया कि भारत ग्रीन इकोनॉमी में निवेश पर कितना ध्यान दे रहा है, जिसमें देश को क्लीन एनर्जी की ओर शिफ्ट करने और विकास को जारी रखने की क्षमता के साथ नवीकरणीय ऊर्जा भी शामिल है।’

– आईएमएफ की एमडी ने तीन कारणों से भारत को वर्ल्ड इकोनाॅमी में बताया ‘ब्राइट स्पॉट’
-कहा, प्रभावशाली प्रदर्शन के बूते 2023 की ग्लोबल ग्रोथ में भारत का 15 प्रतिशत योगदान रहेगा

जॉर्जीवा के अनुसार, भारत ने डिजिटल आईडी के साथ बहुत साहसी कदम उठाया है।’ वहीं उन्होंने कहा कि ‘भारत की जी20 प्रेसिडेंसी भारत को उसके डिजिटाइजेशन एक्सपीरियंस को और बेहतर तरीके से, विशेष रूप से डेवलपिंग वर्ल्ड के साथ शेयर करने का मौका देती है।’ जॉर्जीवा ने कहा कि भारत द्वारा घोषित जी-20 का आदर्श वाक्य ‘एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य’ बेहद प्रेरक है। उन्होंने कहा, ‘भारत ने अपनी अध्यक्षता के लिए एक महान आदर्श वाक्य चुना है, जो मुझे लगता है कि हम सभी के लिए एक मानवीय संदेश प्रतिध्वनित करता है–एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य। जितना मैं सोच सकती हूं, यह जी-20 का सबसे प्रेरक आदर्श वाक्य है।’

पाक को दी नसीहत
जॉर्जीवा ने साथ ही कहा कि आईएमएफ से लोन पाने के लिए पाकिस्तान को अभी और कदम उठाने होंगे जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि मजबूत ग्रोथ की नींव कायम है। पाकिस्तान को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि कर संग्रह हो, उनका निष्पक्ष वितरण हो और संपन्न लोग अधिक कर का भुगतान करें। अपने ऋण कार्यक्रम की बहाली के लिए अभी पाकिस्तान आईएमएफ से बातचीत कर रहा है। कार्यक्रम की नौंवीं समीक्षा को लेकर समझौता होने पर 1.1 अरब डॉलर की राशि जारी हो सकेगी।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation