• Latest
  • Trending
भारत की बेटियां अंडर-19 वर्ल्ड चैंपियन

भारत की बेटियां अंडर-19 वर्ल्ड चैंपियन

February 3, 2023
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Friday, September 18, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

भारत की बेटियां अंडर-19 वर्ल्ड चैंपियन

by ब्लिट्ज़ इंडिया
February 3, 2023
in महिला-खेल
0
भारत की बेटियां अंडर-19 वर्ल्ड चैंपियन

भारत की बेटियां अंडर-19 वर्ल्ड चैंपियन

YOU MAY ALSO LIKE

एक ओवर में 39 रन बने, टूटा वर्ल्ड रिकॉर्ड

तीनों खान अभिनीत फिल्म का निर्देशन व निर्माण करना चाहूंगी : कंगना रनौत

ब्लिट्ज विशेष

पोचेस्ट्रूम। भारत ने पहले अंडर-19 विमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया है। भारतीय टीम ने फाइनल में इंग्लैंड को 7 विकेट से हरा दिया। साउथ अफ्रीका के पोचेस्ट्रूम स्थित स्टेडियम में भारत ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी और इंग्लैंड को 17.1 ओवर में 68 रन पर समेट दिया। 69 रन का टारगेट भारत ने 14 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। फाइनल में 6 रन पर 2 विकेट लेने वालीं टिटास साधू को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड दिया गया। इंग्लैंड की कप्तान ग्रेस स्रीवंस ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ रहीं। उन्होंने 7 मैचों में 293 रन बनाने के साथ 9 विकेट भी चटकाए।

– फाइनल में इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया
– बीसीसीआई देगा 5 करोड़ का इनाम
– भारत की टिटास साधू को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवॉर्ड
– उप कप्तान श्वेता सेहरावत टूर्नामेंट की टॉप स्कोरर

बीसीसीआई की घोषणा : टूर्नामेंट जीतने पर बीसीसीआई ने विमेंस क्रिकेट टीम और सपोर्ट स्टाफ को 5 करोड़ रुपए का इनाम देने की घोषणा की। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कप्तान शेफाली वर्मा और टीम इंडिया को अहमदाबाद बुलाया था।

पुरुषों के भी चैंपियन हम : भारत पुरुषों का भी अंडर-19 वर्ल्ड चैंपियन है। 2022 में खेले गए फाइनल में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को ही हराया था।

पहली वर्ल्ड ट्रॉफी : इंडिया विमेंस टीम किसी भी लेवल पर पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनी है। जूनियर लेवल पर आईसीसी ने पहली बार वर्ल्ड कप आयोजित कराया। वहीं, सीनियर लेवल पर टीम इंडिया कभी भी वर्ल्ड कप नहीं जीत सकी है।

सौम्या ने लगाया विनिंग शॉट : 14वें ओवर की आखिरी बॉल पर सौम्या तिवारी ने भारत के लिए विनिंग चौका लगाया। वह 24 रन बनाकर नाबाद रहीं। वहीं, कप्तान शेफाली वर्मा 15, गोंगडी त्रिषा 24 और उप कप्तान श्वेता सेहरवात 5 रन बनाकर आउट हुईं। इंग्लैंड के लिए हनाह बेकर, एलेक्स स्टोनहाउस और ग्रेस स्रीवंस को एक-एक विकेट मिला। सौम्या तिवारी के विनिंग शॉट खेलते ही भारत की कप्तान शेफाली वर्मा तिरंगे के साथ मैदान में दौड़ पड़ीं।

पावरप्ले में तोड़ी इंग्लैंड की कमर : टीम इंडिया ने पावरप्ले में ही इंग्लैंड की कमर तोड़ दी। टीम ने पहले ही ओवर में लीबर्टी हीप को चलता किया। चौथे ओवर में अर्चना देवी ने 2 विकेट लिए और इंग्लैंड का स्कोर 16 रन पर 3 विकेट कर दिया। पावरप्ले के 6 ओवरों में भारत ने इंग्लैंड को 22 रन ही बनाने दिए।

श्वेता बनीं टॉप रन स्कोरर : भारत की उप कप्तान श्वेता सेहरावत फाइनल में 5 रन बनाते ही टूर्नामेंट की टॉप रन स्कोरर बन गईं। उन्होंने 7 मैचों में 297 रन बनाए। इंग्लैंड की कप्तान ग्रेस स्रीवंस 293 रन के साथ दूसरे और शेफाली वर्मा 172 रन के साथ तीसरे नंबर पर रहीं।
तीनों ही प्लेयर्स फाइनल में बड़ा स्कोर नहीं बना सकीं।

कप्तान शेफाली के घर पहुंचे सीएम मनोहर, बोले-बेटी पर देश को गर्व

रोहतक। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल रोहतक में शेफाली वर्मा के घर पहुंचे। वहां उन्होंने पहला महिला अंडर-19 क्रिकेट विश्वकप जीतने वाली भारतीय टीम की कप्तान शेफाली वर्मा के परिवार का अभिनंदन किया और कहा कि हरियाणा की बेटी शेफाली और पूरी क्रिकेट टीम पर देश को गर्व है। शेफाली हरियाणा रोहतक की हैं।

मम्मी कल जन्मदिन का तोहफा दूंगी

शनिवार शाम फोन पर हुई बातचीत में शेफाली ने परिजनों को यही कहा था। 28 जनवरी को शेफाली का जन्मदिन था। उसे मैंने यही कहा, बेटी अपना ध्यान रखना। उसकी मेहनत से देश सफल हुआ है। यह कहना है शेफाली का मां प्रवीण वर्मा का।

तेंदुलकर ने किया विश्व विजेता भारतीय महिला टीम का सम्मान

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने हाल ही में महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप जीतने वाली टीम को अहमदाबाद में सम्मानित किया। दुनिया के सबसे बड़े नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए सम्मान समारोह में बीसीसीआई ने खिलाड़ियों को पांच करोड़ रुपये पुरस्कार के तौर पर दिए। कार्यक्रम में बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और सचिव जय शाह मौजूद रहे।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation