• Latest
  • Trending
भारतीय नौसेना के अदम्य साहस का सम्मान है नेवी डे

भारतीय नौसेना के अदम्य साहस का सम्मान है नेवी डे

December 10, 2022
1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग देगी सरकार, जानिए कैसे मिलेगा प्रशिक्षण और किसे होगा फायदा

एक साल में एक करोड़ युवाओं को एआई की ट्रेनिंग

August 24, 2026
खरीफ बुवाई 1.50% पीछे, धान का रकबा 13.19 लाख हेक्टेयर घटा; बारिश की कमी बनी वजह

खरीफ़ की सोलह लाख हेक्टेयर ज़मीन ख़ाली रह गई

August 24, 2026
daily-news

भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की रिकॉर्ड बिक्री, हरित बिजली, उड़ान, जहाज निर्माण और भारत-अमेरिका व्यापार की बड़ी खबरें

August 24, 2026
जुलाई 2026 महंगाई: खुदरा महंगाई 4.45% पहुंची, गांवों में शहरों से ज्यादा महंगाई का असर

अदरक 83 फ़ीसदी महँगा, और गाँव की थाली

August 24, 2026
semiconductor

बारह कारखाने मंज़ूर, तीन चालू

August 24, 2026
brics

ब्रिक्स की बहस इस बार लखनऊ में

August 24, 2026
monsoon

बारिश लौट आई, बाँध अब भी आधे ख़ाली

August 24, 2026
मक्का की कम बुवाई से एथेनॉल होगा महंगा लेकिन नहीं घटाया जाएगा उत्पादन

अब पॉपकॉर्न का बीज भी अपना

August 24, 2026
daily-news

आज की बड़ी खबरें 24 अगस्त 2026

August 24, 2026
गोबरधन योजना 2026: 23,731 करोड़ का बजट, 10 साल तक तय CBG कीमत और गांवों को बड़ा फायदा

गोबर अब 2,110 रुपये का सौदा है

August 24, 2026
भारत-अमेरिका

युद्धों के बीच मोदी की मजबूत संवाद नीति का दिखा प्रभाव कश्मीर पर बदली अमेरिकी भाषा भारत की बढ़ती साख का संदेश

August 24, 2026
trump

ट्रंप के बयान से पस्त हुआ विपक्ष का ‘ईवीएम विलाप’ और ‘वोट चोरी’ का नैरेटिव

August 24, 2026
Monday, August 24, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

भारतीय नौसेना के अदम्य साहस का सम्मान है नेवी डे

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 10, 2022
in नेशनल
0
भारतीय नौसेना के अदम्य साहस का सम्मान है नेवी डे

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। इंडियन नेवी दुनिया की सबसे बड़ी व ताकतवर नौसेनाओं में से एक है। हम हर साल 4 दिसंबर को नौसेना दिवस मनाते हैं। इस दिवस का संबंध 1971 युद्ध में पाकिस्तान पर जीत से है। 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ में नौसेना की कामयाबी के जश्न में 4 दिसंबर को नौसेना दिवस मनाया जाता है। नेवी डे भारतीय नौसेना के अदम्य साहस का सम्मान है।

दुस्साहस का मुंह तोड़ जवाब
1971 में पाकिस्तान के साथ युद्ध में भारतीय युद्धपोतों ने कराची बंदरगाह पर हमला कर पश्चिमी तट पर पाकिस्तानी नौसेना की रीढ़ तोड़ दी थी। पाकिस्तान की सेना ने 3 दिसंबर 1971 को हमारे हवाई क्षेत्र और सीमावर्ती क्षेत्र में हमला किया था। इस हमले से 1971 के युद्ध की शुरुआत हुई थी। तब भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ चलाया था। यह अभियान पाकिस्तानी नौसेना के कराची स्थित मुख्यालय को टारगेट बनाकर शुरू किया गया।

YOU MAY ALSO LIKE

डिजिटल इंडिया के दस वर्ष: रोज़मर्रा की ज़िंदगी में एक मौन क्रांति

₹52,000 करोड़ मंज़ूर: स्वदेशी रक्षा को बड़ा बल

पाकिस्तानी जहाजों पर हमला
कराची के तट पर पाकिस्तानी जहाजों के समूह पर हमला किया गया। भारतीय नौसेना के तीन मिसाइल जहाजों, आईएनएस निपाट, आईएनएस निर्घाट और आईएनएस वीर ने हमले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

पहली बार एंटी शिप मिसाइल
इस युद्ध में पहली बार एंटी शिप मिसाइल से हमला किया गया था। इस हमले में पाकिस्तान के कई जहाज नेस्तनाबूद हो गए थे और दुष्मन के करीब पांच सौ सैनिक मारे गए थे। हमले में पाकिस्तान के ऑयल टैंकर भी तबाह हो गए थे। कराची हार्बर फ्यूल स्टोरेज ध्वस्त जाने से पाकिस्तान नौसेना की कमर टूट गई थी।

60 किमी तक दिखी आग
कराची के तेल टैंकरों में लगी आग की लपटों को 60 किलोमीटर की दूरी से भी देखा जा सकता था। इस आग को सात दिनों तक नहीं बुझाया जा सका था। भारतीय नौसेना ने कराची बंदरगाह को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया था। ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ की सफलता को याद करते हुए हर साल 4 दिसंबर को नौसेना दिवस मनाया जाता है। ऑपरेशन ट्राइडेंट को द्वितीय विश्व युद्ध के बाद के सबसे सफल ऑपरेशन में से एक माना जाता है।

ऑपरेशन पाइथन
ऑपरेशन ट्राइडेंट की सफलता के बाद भारतीय नौसेना ने 1971 में आठ दिसंबर की रात ‘ऑपरेशन पाइथन’ शुरू किया था । इसमें भारतीय नौसेना के दो युद्ध पोतों से कराची के तट पर पाकिस्तानी जहाजों के समूह पर हमला किया गया। भारत को कोई नुकसान नहीं हुआ, जबकि पाकिस्तानी बेड़े के टैंकर पीएनएस डैका को भारी क्षति पहुंची और केमेरी ऑयल स्टोरेज पूरी तरह बर्बाद हो गया।

भारतीय नेवी में बंपर भर्ती
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना ने सीनियर सेकेंडरी रिक्रूट (एसएसआर) और मैट्रिक भर्ती (एमआर) के तहत अग्निवीर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के जरिए इच्छुक अविवाहित पुरुष और अविवाहित महिला उम्मीदवार भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindiannavy.gov.in पर 17 दिसंबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

भारतीय नेवी में बंपर भर्ती
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना ने सीनियर सेकेंडरी रिक्रूट (एसएसआर) और मैट्रिक भर्ती (एमआर) के तहत अग्निवीर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के जरिए इच्छुक अविवाहित पुरुष और अविवाहित महिला उम्मीदवार भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindiannavy. gov.in पर 17 दिसंबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation