• Latest
  • Trending
Kamal's wonder, BJP's massive victory

पसमांदा मुस्लिमों तक पहुंचेगी भाजपा

May 5, 2023
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Saturday, October 10, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

पसमांदा मुस्लिमों तक पहुंचेगी भाजपा

मुस्लिम बहुल 65 लोकसभा क्षेत्रों में 3.25 लाख माेदी मित्र करेंगे 10 मई से भाजपा का प्रचार

by ब्लिट्ज़ इंडिया
May 5, 2023
in राष्ट्रीय
0
Kamal's wonder, BJP's massive victory

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। हमेशा चुनावी मोड में रहने वाली भारतीय जनता पार्टी ने मुस्लिम समुदाय के पिछड़े और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों पर ध्यान देना शुरू किया है। भाजपा मुस्लिम मोर्चा का अशरफ से पसमांदा तक (कुलीन वर्ग से कमजोर वर्ग की ओर) पहुंचने का देशव्यापी अभियान 10 मई से शुरू हो रहा है।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी के मुताबिक अभियान के तहत 3 लाख, 25 हजार मुस्लिम ‘मोदी मित्र’ देश भर के 65 मुस्लिम बहुल लोकसभा क्षेत्रों में प्रधानमंत्री मोदी के साथ केंद्र की मुस्लिम कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार करेंगे।

YOU MAY ALSO LIKE

एसआईआर में नाम कटा, तो घर जाकर दस्तावेज लेंगे अफसर

12,000 छात्राओं ने बनाया सैटेलाइट, 11 अक्टूबर को प्रक्षेपण

30 प्रतिशत मुस्लिम वोटर
प्रचार के लिए चुने गए क्षेत्रों में 30 प्रतिशत से अधिक मुस्लिम वोटर हैं। इनमें यूपी-बंगाल के 13-13, केरल के 8, असम के 6, जम्मू-कश्मीर के 5, बिहार के 4, मध्यप्रदेश के 3, महाराष्ट्र, दिल्ली, गोवा, तेलंगाना, हरियाणा के 2-2, लद्दाख, लक्षद्वीप, तमिलनाडु का 1-1 लोकसभा क्षेत्र शामिल है।
सिद्दीकी के अनुसार अभियान के तहत बताया जाएगा कि भाजपा सरकार की सभी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के मुसलमानों को मिल रहा है। एक लोकसभा क्षेत्र में 5000 मुस्लिम ‘मोदी मित्र’ रहेंगे। ये प्रोफेसर, डॉक्टर, इंजीनियर, वकील जैसे गैर राजनीतिक व्यक्ति होंगे।

तीन समूहों में बांटा
भारतीय मुसलमानों को जातियों के तीन समूहों में बांटा गया है। जो हिंदुओं में चार वर्णों की संरचना जैसी है। राज्यसभा के पूर्व सदस्य और पसमांदा मुस्लिम आंदोलन के नेता अली अनवर अंसारी के अनुसार, पहली श्रेणी में सैयद, शेख, पठान, मिर्जा, मुगल जैसी ऊंची जातियां शामिल हैं।
दूसरी श्रेणी में मध्यम जातियां शामिल हैं जिनकी संख्या बहुत बड़ी है। इनमें अंसारी, मंसूरी, रैन, कुरैशी शामिल हैं । तीसरे वर्ग में हलालखोर, हवारी, रज्जाक आदि जातियां आती हैं।

80 प्रतिशत पसमांदा
देश की आबादी में मुसलमानों की आबादी करीब 14 फीसदी है। इनमें 80 प्रतिशत पसमांदा मुस्लिम हैं। इनमें दलित व पिछड़ा वर्ग के मुस्लिम आते हैं। ये सामाजिक-आर्थिक रूप से पिछड़े हैं। फारसी मूल के इस शब्द का मतलब है- समाज में पीछे छूट गए लोग।

पसमांदा आंदोलन
भारत में पसमांदा आंदोलन 100 साल पुराना है। पिछली सदी के दूसरे दशक में मुस्लिम पसमांदा आंदोलन खड़ा हुआ था। 17 जनवरी 2023 को भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि मुस्लिम समुदाय के बोहरा, पसमांदा और पढ़े-लिखे लोगों तक हमें सरकार की नीतियां लेकर जानी हैं। हमें समाज के सभी अंगों से जुड़ना है और उन्हें अपने साथ जोड़ना है।

इससे करीब 6 महीने पहले 3 जुलाई 2022 को हैदराबाद में आयोजित भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रधानमंत्री ने पसमांदा मुस्लिमों के लिए स्नेह यात्रा की घोषणा की थी। इस यात्रा का मकसद पसमांदा मुस्लिमों के घर-घर पहुंच कर भाजपा से जोड़ने की पहल करना था।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation