• Latest
  • Trending
Continuous blasting without permission near Dejala-Deora Dam

देजला-देवड़ा डैम के पास बगैर इजाजत के लगातार हो रही ब्लास्टिंग

August 2, 2024
सुप्रीम कोर्ट

‘साल भर नज़र रखेंगे’: सुप्रीम कोर्ट ने फ़ैसले को लगातार निगरानी में बदल दिया

July 27, 2026
semiconductor

₹1.27 लाख करोड़, दूसरा चरण: अपनी चिप बनाने की राह पर भारत का बड़ा दांव

July 27, 2026
mansoon

16 से 6 फ़ीसदी: देर से आई बारिश के बाद तेज़ी से भरता खरीफ़ बुवाई का अंतर

July 27, 2026
Congratulations to Mirabai Chanu

सोने की हैट्रिक: मीराबाई चानू ने तोड़ डाले मुक़ाबले के सारे रिकॉर्ड

July 27, 2026
bharat-jal-suraksha-rainwater-harvesting-2026

बारिश के बाद का असली सवाल: भारत अपना पानी कहां रखेगा

July 27, 2026
व्यवस्था में हो सुधार, अराजकता अस्वीकार्य

प्रोटेस्ट, पॉलिटिक्स और अराजकता!

July 27, 2026
modi

सरकार छात्रों के साथ, पेपर लीक के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट ः मोदी

July 27, 2026
व्यवस्था में हो सुधार, अराजकता अस्वीकार्य

88 मिनट में नीट पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन

July 27, 2026
व्यवस्था में हो सुधार, अराजकता अस्वीकार्य

व्यवस्था में हो सुधार, अराजकता अस्वीकार्य

July 27, 2026
‘ब्रेन ड्रेन’ रोकने के लिए इसरो का बड़ा कदम

‘ब्रेन ड्रेन’ रोकने के लिए इसरो का बड़ा कदम

July 27, 2026
पपीते के पत्ते का अर्क बढ़ाता है प्लेटलेट्स? टाटा हॉस्पिटल की स्टडी पर उठे सवाल

पपीते के पत्ते का अर्क बढ़ाता है कैंसर रोगियों की प्लेटलेट्स !

July 27, 2026
एक टनल-एक हाईवे से बदल जाएगा यूपी-एनसीआर का पूरा नक्शा

एक टनल-एक हाईवे से बदल जाएगा यूपी-एनसीआर का पूरा नक्शा

July 27, 2026
Monday, July 27, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

देजला-देवड़ा डैम के पास बगैर इजाजत के लगातार हो रही ब्लास्टिंग

- 600 से ज्यादा गांवों में तबाही की आशंका, बांध में दरार का खतरा

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 2, 2024
in राज्य
0
Continuous blasting without permission near Dejala-Deora Dam
ब्लिट्ज ब्यूरो

खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन में सरकारी तंत्र की लापरवाही का कारनामा उजागर हुआ है। बगैर अनुमति के लगातार हो रही ब्लास्टिंग से देजला-देवड़ा बांध के क्षतिग्रस्त होने का खतरा मंडरा रहा है। 600 से अधिक गांवों में तबाही की आशंका है। चार ग्राम पंचायतों के सरपंच और ग्रामीणों की लिखित शिकायत के बावजूद निर्माण एजेंसी की हठधर्मिता हावी है।

जलमिशन के तहत 309 करोड़ रुपए की लागत से जलशोधन यंत्र लगाने के लिए ब्लास्टिंग की कोई सरकारी परमिशन ही नहीं ली गई। जलसंसाधन विभाग ने बांध स्थल पर ब्लास्टिंग न करने की हिदायत दी है लेकिन निर्माण एजेंसी ने लाखों लोगों की जान खतरे में डाल दी है। एक साल पहले धार जिले का कारम डैम फूटने के बाद भी सबक नहीं लिया है।

YOU MAY ALSO LIKE

नया कानून : असम में मुस्लिम शादियों का रजिस्ट्रेशन जरूरी

आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए 2000 लोगों की होगी नियुक्ति

दरअसल छोटा-सा कमरा बनाने के लिए भी ग्राम पंचायत या नगर परिषद से निर्माण अनुमति लेना होती है लेकिन खरगोन जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर भगवानपुरा थाना क्षेत्र से महज 6 किलोमीटर दूर देजला- देवाड़ा बांध के ऊपरी छोर पर बगैर किसी परमिशन के ब्लास्टिंग की जा रही है।

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा निर्माण एजेंसी को काम सौंपा गया है। दुर्भाग्य से जिस निर्माण एजेंसी को फिल्टर प्लांट तैयार करने के लिए जिम्मेदारी सौंप गई, उसने न तो वन विभाग से ब्लास्टिंग की परमिशन ली और न ही राजस्व विभाग से।

निर्माण एजेंसी ने तो मनमानी की हद कर दी और जिस विभाग का विशालकाय देजला-देवड़ा जलाशय है, उससे भी ब्लास्टिंग की परमिशन नहीं ली। ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों के विरोध बावजूद निर्माण एजेंसी पर कोई असर नहीं हो रहा। इससे कई गांवों में खतरा मंडरा रहा है। बांध के बैकवॉटर में मेन स्ट्रीम से महज 500 से 1000 मीटर दूर ब्लास्टिंग की जा रही है।

सरपंचों ने ब्लास्टिंग के विरोध में दिया था आवेदन
भगवानपुरा विकासखंड की 4 ग्राम पंचायत के सरपंच, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने 17 जुलाई को भगवानपुरा थाना इंचार्ज को आवेदन शॉप कर बांध स्थल पर ब्लास्टिंग के चलते बांध क्षतिग्रस्त होने और इसे रोकने का आवेदन दिया था। थाना इंचार्ज का कहना है कि आवेदन मिलने के बाद निर्माण एजेंसी को ब्लास्टिंग न करने की हिदायत दी गई है।

आसपास के गांव में दहशत
देजला- देवाड़ा बांध स्थल पर बगैर अनुमति के ब्लास्टिंग होने से आसपास के गांव में दहशत है। दिन में बकरियां, बैल, भैंस चराने ले जाने वाले युवाओं को पत्थर लगने का डर बना

रहता है। लोग रात में ब्लास्टिंग के कारण सो नहीं पा रहे हैं।

निर्माण एजेंसी ने बैरिकेटिंग लगाकर मीडिया को रोका
ब्लास्टिंग की सूचना मिलने पर मीडिया के लोगों के ब्लास्टिंग स्थल पर पहुंचने के चलते निर्माण एजेंसी के ठेकेदार ने उक्त स्थल के 5 किलोमीटर पहले बैरिकेटिंग कर दी है और लोगों को जाने से रोकने के लिए लोग बैठा दिए हैं।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation