• Latest
  • Trending
Yogi's bulldozer runs on criminals

अपराधियों पर चला योगी का बुलडोजर

October 13, 2023
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Sunday, October 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

अपराधियों पर चला योगी का बुलडोजर

मर्डर केसों में 9, डकैती में 16 फीसदी की आई कमी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 13, 2023
in उत्तर-प्रदेश
0
Yogi's bulldozer runs on criminals
ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आपराधिक घटनाओं को लेकर राज्य सरकार के स्तर पर पिछले दिनों महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें जिलाें से लेकर थानों तक के प्रदर्शन की समीक्षा की गई। सीएम योगी आदित्यनाथ के समक्ष तमाम जिलों और कमिश्नरेट के अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में क्राइम रेट को लेकर रिपोर्ट पेश की। प्रदेश में कुल मिलाकर अपराध के मामले कम होते दिखे हैं। सीएम के समक्ष पेश किए गए आंकड़ों पर गौर करें तो प्रदेश में मर्डर केस के मामलों में पिछले 6 साल में 9 फीसदी और डकैती के केसों में 16 फीसदी की भारी गिरावट दिख रही है। रेप के मामले भी कम हुए हैं । प्रदेश में पिछले आठ माह में भी अपराध के मामलों में कार्रवाई का असर दिखा है। योगी सरकार ने यूपी चुनाव 2022 में अपराध को काबू में करने का मुद्दा जोर-शोर से उठाया था। अपराधियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन ने सीएम योगी को बुलडोजर बाबा नाम दिया। इस नाम और काम के सहारे सीएम योगी ने लगातार दूसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई।

हालांकि, पिछले दिनों कुछ स्थानों से आए क्राइम के बढ़ते मामलों के बाद सीएम योगी एक बार फिर एक्शन मोड में आए हैं। पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि अपराधियों के खिलाफ या तो आप कार्रवाई करें या फिर सरकार के स्तर पर आपके खिलाफ कार्रवाई होगी। जिलों में प्रतिनियुक्त अधिकारियों को कड़ा संदेश दिया गया है कि कानून के साथ खिलवाड़ करने वालों को कानून की भाषा में ही जवाब दिया जाए। सीएम योगी के तेवर के बाद जिलों में अपराधियों के खिलाफ एक्शन बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

YOU MAY ALSO LIKE

महिलाओं के कार्यस्थल की नियमित सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

अचानक बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे योगी, ठाकुर जी की छवि को निहारते रहे

पांच जिलों की हुई समीक्षा
सीएम योगी ने बैठक के दौरान त्वरित कार्रवाई करने और मामलों पर अंकुश लगाने के मामले में शीर्ष पांच और निचले पांच जिलों की समीक्षा की। खराब प्रदर्शन वाले जिलों के अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। सीएम ने उन जिलों के अधिकारियों को जमकर लताड़ लगाई जो जिले अपराध के मामलों में पिछले दिनों में भी आगे रहे थे। योगी ने कहा कि अगले माह की बैठक में यदि इन जिलों की रिपोर्ट संतोषजनक नहीं पाई गई तो आगे एक्शन होगा। अधिकारी इसके लिए तैयार रहें।

आठ माह में दर्ज हुए 1921 मर्डर केस
यूपी सरकार के एक प्रवक्ता के अनुसार, पिछले आठ महीनों में यूपी में कुल 1921 हत्या के मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से 1322 एफआईआर के रूप में दर्ज किए गए हैं। 90 केस में अंतिम रिपोर्ट जमा कर दी है। उसके 509 मामलों पर विचार चल रहा है। पिछले छह वर्षों में प्रदेश में 4706 आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया। इसमें से 4230 के खिलाफ कार्रवाई की गई है। वहीं, 475 आरोपी वांछित हैं और उन्हें पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। बैठक में शामिल एक अन्य अधिकारी ने बताया कि महोबा, श्रावस्ती, सीतापुर, जालौन और कौशांबी में अपराध के मामलों में वृद्धि देखी गई है। सीएम ने इन जिलों के अधिकारियों को सख्त कार्रवाई करने और उन्हें नियंत्रित करने का निर्देश दिया है।

किसी को शाबाशी, किसी को फटकार
सीएम ने अमरोहा, झांसी और हरदोई पुलिस की सराहना की। इन स्थानों पर मर्डर का मामला दर्ज होने के बाद तुरंत एक्शन लिया गया। सीएम ने चंदौली, औरैया, ललितपुर और बांदा में हत्या के मामलों में कार्रवाई पर एक्शन लेने में देरी के मामलों नाराजगी जताई। इन मामलों में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। जिलों में तैनात अधिकारियों से सीएम ने कहा कि हमें कार्रवाई करने के लिए मजबूर मत करें।

डकैती के 700 मामले दर्ज
राज्य में पिछले आठ महीनों में डकैती के 700 मामले दर्ज किए गए। इनमें से 519 में आरोप पत्र दायर किए गए और 20 में अंतिम रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी गई है। वहीं, 180 मामलों की जांच चल रही है। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले आठ महीनों में राज्य में डकैती के मामलों में 24.01 फीसदी की कमी आई है। डकैती केस में संलिप्त 2232 अभियुक्तों में से 2118 पर अब तक कार्रवाई की गई है। 104 आरोपी वांटेड हैं। पुलिस ने कहा कि हम उन्हें पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रहे हैं। प्रदेश में डकैती के मामलों में महराजगंज, ललितपुर, संत कबीर नगर, बलरामपुर और कासगंज में वृद्धि देखी गई। डकैती के मामलों में त्वरित कार्रवाई करने वाले जिलों में फिरोजाबाद, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, सहारनपुर और पीलीभीत शामिल हैं। वहीं, प्रयागराज कमिश्नरी, कौशांबी, देवरिया, अमेठी और महोबा का प्रदर्शन कमजोर पाया गया।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation