• Latest
  • Trending
Yoga Championship in Mecca, the holiest city of Muslims

मुस्लिमों के सबसे पवित्र शहर मक्का में योग चैंपियनशिप

February 9, 2024
daily-news

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

October 11, 2026
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
Sunday, October 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

मुस्लिमों के सबसे पवित्र शहर मक्का में योग चैंपियनशिप

by ब्लिट्ज़ इंडिया
February 9, 2024
in अन्तरराष्ट्रीय
0
Yoga Championship in Mecca, the holiest city of Muslims
ब्लिट्ज ब्यूरो

रियाद। सऊदी अरब के मक्का शहर में दूसरी सऊदी ओपन योग आसन चैम्पियनशिप की मेजबानी की गई। इसमें बड़ी संख्या में लड़के-लड़कियों ने भाग लिया। चैंपियनशिप में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को इनाम देकर सम्मानित किया गया। चैंपियनशिप देखने के लिए काफी संख्या में लोग जुटे और योग आसन देखकर प्रतिभागियों की तारीफ भी की। दुनिया के कई मुस्लिम देशों में दक्षिणपंथी समूहों के योग का विरोध करते रहे हैं लेकिन सऊदी में ये सफलता के साथ आयोजित हुआ।

64 प्रतिभागी जिनमें 54 लड़कियां
सऊदी के अलग-अलग शहरों से आए 10 लड़कों और 54 लड़कियों ने चैंपियनशिप में भाग लिया। चैंपियनशिप में पहुंचे भारत के महावाणिज्य दूत मोहम्मद शाहिद आलम ने कहा, हमें इसकी बहुत खुशी है कि 2017 से सऊदी अरब में योग को एक खेल गतिविधि के रूप में मान्यता दी गई है और सऊदी योग समिति ने लगातार योग पर कार्यक्रम कराए हैं। इससे आम लोगों के बीच इसकी लोकप्रियता बढ़ी है।

YOU MAY ALSO LIKE

एफिल टावर के बैकग्राउंड में चर्चा में रहा ऐश्वर्या राय का रायल लुक

अंतरिक्ष में एआई चिप का परीक्षण करेगा गूगल

ओलंपिक में योग शामिल होने की संभावना

उन्होंने कहा कि भविष्य में ओलंपिक में भी योग के शामिल होने की संभावना बन सकती है। सऊदी अरब की यह एक अच्छी शुरुआत है। योग आसन चैंपियनशिप का सफल आयोजन सऊदी अरब में योग की बढ़ती लोकप्रियता को दिखाता है। मक्का के अलावा जेद्दा, मदीना, ताइफ और देश के दूसरे शहरों से भी प्रतिभागी इस चैंपियनशिप में पहुंचे।

इस कार्यक्रम को सऊदी अरब ओलंपिक समिति और खेल मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित किया गया, जो एक वैध खेल गतिविधि के रूप में योग की आधिकारिक मान्यता का संकेत है। सऊदी योग समिति के अध्यक्ष नौफ अल-मरवाई खुद इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे। योग को नवंबर 2017 में सऊदी में आधिकारिक तौर पर अनुमति दी गई थी। इसके बाद मई 2021 में सऊदी योग समिति का गठन हुआ, जिसे बाद में नए सऊदी योग महासंघ के रूप में मान्यता दी गई।

कई भ्रान्तियों को भी तोड़ा
मुसलमानों के लिए सबसे ज्यादा धार्मिक अहमियत रखने वाले शहरों में से एक मक्का में योग प्रतियोगिता ने कई भ्रान्तियों को भी तोड़ने का काम किया है। योग को लेकर कट्टरपंथी मुसलमानों के कुछ संगठन विरोध जताते रहे हैं।

इसमें मालदीव, मलेशिया, पाकिस्तान समेत कई देशों के मौलाना और संगठन शामिल हैं। इन लोगों का कहना है कि योग में सूर्य की पूजा की जाती है। ये सूरज को भगवान मानकर पूजा करने जैसा है, जिसकी इजाजत इस्लाम नहीं देता, वहीं एक बड़े वर्ग का कहना है कि योग स्वस्थ रहने के व्यायाम का एक तरीका है, इसे धार्मिक चश्मे की बजाय किसी भी दूसरे खेल की तरह देखा जाना चाहिए।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation