• Latest
  • Trending
सुरक्षा परिषद सुधार पर भारत ने संयुक्त राष्ट्र को दी चेतावनी

‘यूएन से उठ जाएगा भरोसा’, सुरक्षा परिषद की नाकामी पर बरसा भारत

July 27, 2026
न्यूजीलैंड में पढ़ाई का मौका, छात्रों को मिलेगी 14 लाख तक की स्कॉलरशिप !

न्यूजीलैंड में पढ़ाई का मौका, छात्रों को मिलेगी 14 लाख तक की स्कॉलरशिप !

July 27, 2026
फिजिक्स ओलंपियाड में भारत ने जीते 5 गोल्ड मेडल, पीएम ने दी बधाई

फिजिक्स ओलंपियाड में भारत ने जीते 5 गोल्ड मेडल, पीएम ने दी बधाई

July 27, 2026
‘मिस्ड कॉल’ से आया आइडिया, एमआईटी के छात्र ने बना दी 8300 करोड़ की कंपनी

‘मिस्ड कॉल’ से आया आइडिया, एमआईटी के छात्र ने बना दी 8300 करोड़ की कंपनी

July 27, 2026
जीएमसी श्रीनगर में भी 50 सीटें बढ़ीं

जीएमसी श्रीनगर में भी 50 सीटें बढ़ीं

July 27, 2026
जीएमसी श्रीनगर में भी 50 सीटें बढ़ीं

बिहार के 2 मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की 80 सीटें बढ़ीं

July 27, 2026
neet-exam

नीट-यूजी का रिजल्ट घोषित, 20 लाख परीक्षार्थियों में से 11.21 लाख क्वालिफाई

July 27, 2026
दिल्ली कैंट में असिस्टेंट और जूनियर इंजीनियर के पदों पर आवेदन शुरू

दिल्ली कैंट में असिस्टेंट और जूनियर इंजीनियर के पदों पर आवेदन शुरू

July 27, 2026
विश्वविद्यालय व कॉलेजों में सबसे ज्यादा एडमिशन आर्ट्स स्ट्रीम में

विश्वविद्यालय व कॉलेजों में सबसे ज्यादा एडमिशन आर्ट्स स्ट्रीम में

July 27, 2026
इंजीनियरिंग वाले बन सकते हैं आर्मी में लेफ्टिनेंट

इंजीनियरिंग वाले बन सकते हैं आर्मी में लेफ्टिनेंट

July 27, 2026
कुछ दूरी तय की, अभी लंबा सफर बाकी है

कुछ दूरी तय की, अभी लंबा सफर बाकी है

July 27, 2026
सुपर ह्यूमन AI जल्द होगा हकीकत? डेमिस हसाबीस ने AGI को लेकर दी बड़ी चेतावनी

आने वाला है सुपर ह्यूमन एआई

July 27, 2026
डॉ. श्रीनिवास तुम्मला पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव नियुक्त

डॉ. श्रीनिवास तुम्मला पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव नियुक्त

July 27, 2026
Monday, July 27, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

‘यूएन से उठ जाएगा भरोसा’, सुरक्षा परिषद की नाकामी पर बरसा भारत

ट्रंप भी संयुक्त राष्ट्र को बता चुके 'नकारा'

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 27, 2026
in अन्तरराष्ट्रीय
0
सुरक्षा परिषद सुधार पर भारत ने संयुक्त राष्ट्र को दी चेतावनी

ब्लिट्ज ब्यूरो

न्यूयॉर्क। भारत ने गंभीर चेतावनी दी है कि संयुक्त राष्ट्र के बारे में लोगों की राय खराब हो रही है क्योंकि यह सुरक्षा परिषद में सुधार करने में नाकाम रहा है। भारत ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद झगड़ों को खत्म करने और इंसानी तकलीफों को दूर करने में नाकाम रहा है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी. हरीश ने कहा ‘हाल के समय में यूएन के बारे में लोगों की सोच नकारात्मक हुई है जिसकी मुख्य वजह दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में चल रहे झगड़ों में सुरक्षा परिषद का असरदार ढंग से दखल न दे पाना है।’

भारतीय प्रतिनिधि ने कहा ‘सुरक्षा परिषद प्रभावित आबादी की तकलीफों को खत्म करने में बेअसर रही है’ और इससे अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने के अपने बुनियादी सिद्धांत को कायम रखने की उसकी क्षमता पर सवाल उठता है। पी. हरीश 2024 के विश्व नेताओं के शिखर सम्मेलन में ‘भविष्य के लिए बहुपक्षवाद को उपयुक्त बनाना’ विषय पर मंत्रियों की गोलमेज बैठक में बोल रहे थे जो ‘भविष्य के लिए समझौते’ के लक्ष्यों में से एक है।

YOU MAY ALSO LIKE

यूक्रेन में ही बनेंगी फ्रांस की क्रूज मिसाइल व ग्लाइड बम

मस्क के खिलाफ आपराधिक जांच की सिफारिश

भारत ने यूएनएससी में सुधार की मांग को दोहराया

पी. हरीश ने कहा कि दूसरे विश्व युद्ध के बाद बनाया गया 80 साल पुराना यूएन का ढांचा आज की वैश्विक चुनौतियों के लिए नाकाफी है। उन्होंने कहा ‘एक समूह के तौर पर यूएन सुरक्षा परिषद में सुधार की दिशा में कोई खास प्रगति नहीं कर पाया है।’ उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि परिषद में सुधार के लिए अंतर-सरकारी बातचीत (आईजीएन) ‘सिर्फ पहले से तैयार बयानों के कभी न खत्म होने वाले चक्र तक ही सीमित रही है।’

इसके अलावा भारतीय दूत ने वैश्विक संघर्षों में ‘असरदार ढंग से दखल देने’ में यूएनएससी की नाकामी की कड़ी आलोचना की है।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि ने कहा कि युद्ध रोकने और मानवीय पीड़ा कम करने में सुरक्षा परिषद की नाकामी ने संयुक्त राष्ट्र में लोगों का भरोसा कम किया है।

उन्होंने कहा कि समझौते के 39 से 42 नंबर के एक्शन पॉइंट्स जिनमें हिंसा, नस्लवाद और ज़ेनोफ़ोबिया को खत्म करने, लैंगिक समानता को बढ़ावा देने और परिषद द्वारा शांति बनाए रखने की असरदार रणनीतियां बनाने की बात शामिल है वो काफी हद तक सिर्फ कागजों तक ही सीमित रहे हैं। उन्होंने कहा ‘यह स्थिति बनी नहीं रह सकती और इसमें बदलाव जरूरी है।’

डोनाल्ड ट्रंप भी संयुक्त राष्ट्र को बता चुके हैं ‘बेकार’

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी संयुक्त राष्ट्र की भूमिका और उसकी उपयोगिता पर तीखे सवाल उठा चुके हैं। हालांकि अमेरिका के पास संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में वीटो का अधिकार हासिल है। सितंबर 2025 में संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 80वें सत्र को संबोधित करते हुए ट्रंप ने खुले मंच से संयुक्त राष्ट्र को एक तरह से ‘बेकार’ और अक्षम कहा था।

ट्रंप ने अपने भाषण में दावा किया था कि उन्होंने हाल के समय में ‘सात ऐसे युद्धों को समाप्त किया जिन्हें खत्म करना असंभव माना जा रहा था’ लेकिन इस पूरी प्रक्रिया में संयुक्त राष्ट्र ने कोई मदद या सहयोग नहीं दिया। उन्होंने शिकायत की थी कि ‘मैंने इन सभी देशों के नेताओं से बात की लेकिन मुझे संयुक्त राष्ट्र से एक फोन कॉल तक नहीं आया।’

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation