• Latest
  • Trending
एक टनल-एक हाईवे से बदल जाएगा यूपी-एनसीआर का पूरा नक्शा

एक टनल-एक हाईवे से बदल जाएगा यूपी-एनसीआर का पूरा नक्शा

July 27, 2026
daily-news

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

October 11, 2026
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
Sunday, October 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

एक टनल-एक हाईवे से बदल जाएगा यूपी-एनसीआर का पूरा नक्शा

14 हजार करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट बनेगा गेमचेंजर

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 27, 2026
in नॉर्थ
0
एक टनल-एक हाईवे से बदल जाएगा यूपी-एनसीआर का पूरा नक्शा

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली।केंद्रीय कैबिनेट ने हाल ही में कुल 14,115 करोड़ रुपये की लागत वाली दो प्रमुख सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इनमें दिल्ली में 8.1 किलोमीटर लंबा छह लेन का टनल और उत्तर प्रदेश में 117.7 किलोमीटर लंबा कानपुर-कबरई एक्सेस कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड हाईवे शामिल है। ये दोनों परियोजनाएं दिल्ली-एनसीआर और बुंदेलखंड क्षेत्र में यात्रा समय कम करने, लॉजिस्टिक्स सुधारने और नई आर्थिक संभावनाएं पैदा करने का काम करेंगी।

द्वारका एक्सप्रेसवे को नेल्सन मंडेला मार्ग से जोड़ने वाला यह छह लेन का टनल द्वारका, आईजीआई एयरपोर्ट, वसंत कुंज, साउथ दिल्ली और आसपास के इलाकों को बेहतर कनेक्टिविटी देगा। यह एम्स महिपालपुर एलिवेटेड कॉरिडोर से भी जुड़ेगा, जिससे नोएडा, गाजियाबाद और पूर्वी दिल्ली की पहुंच आसान हो जाएगी। करीब 6,970 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना से निर्माण के दौरान 7.54 लाख प्रत्यक्ष और 9.8 लाख अप्रत्यक्ष दिन का रोजगार पैदा होने की उम्मीद है।

YOU MAY ALSO LIKE

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

रियल एस्टेट डेवलपर्स की उम्मीदें

इंफ्रास्ट्रक्चर और प्रॉपर्टी मार्केट अक्सर साथ चलते हैं। डेवलपर्स का मानना है कि द्वारका टनल से द्वारका, एयरपोर्ट और साउथ दिल्ली के बीच बेहतर कनेक्टिविटी बढ़ेगी, जिससे हाउसिंग डिमांड, प्रॉपर्टी वैल्यू और रेंटल इनकम में वृद्धि होगी। ओमैक्स लिमिटेड के एमडी मोहित गोयल ने कहा कि बेहतर कनेक्टिविटी रोजगार केंद्रों तक पहुंच बढ़ाती है और निवेशकों-खरीदारों को आकर्षित करती है।

बुंदेलखंड का नया आर्थिक इंजन

117.7 किलोमीटर लंबे इस ग्रीनफील्ड हाईवे की लागत करीब 7,145 करोड़ रुपये है। यह भोपाल-कानपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर का हिस्सा बनेगा और एनएच -34, एनएच-35, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे व कानपुर रिंग रोड से जुड़ेगा। वर्तमान में 3.5 घंटे लगने वाली कानपुर-कबरई यात्रा घटकर सिर्फ 90 मिनट रह जाएगी, जिससे लॉजिस्टिक्स, मैन्युफैक्चरिंग और औद्योगिक निवेश को बढ़ावा मिलेगा।

आर्थिक विकास के नए द्वार

ये दोनों परियोजनाएं सिर्फ तेज यात्रा से ज्यादा, औद्योगीकरण, वेयरहाउसिंग, रिटेल, हॉस्पिटैलिटी और मिक्स्ड-यूज डेवलपमेंट को बढ़ावा देंगी। विशेषज्ञों का कहना है कि बेहतर सड़क नेटवर्क सप्लाई चेन को कुशल बनाता है, निजी निवेश आकर्षित करता है और क्षेत्रीय आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ये प्रोजेक्ट्स भारत की इंफ्रास्ट्रक्चर वृद्धि रणनीति का हिस्सा हैं।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation