• Latest
  • Trending

तलाक के बाद पूर्व पति पर क्रूरता का केस नहीं कर सकती महिला : सुप्रीम कोर्ट

April 19, 2024
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
Thursday, October 8, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

तलाक के बाद पूर्व पति पर क्रूरता का केस नहीं कर सकती महिला : सुप्रीम कोर्ट

- अनुच्छेद 142 के तहत शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए दी व्यवस्था

by ब्लिट्ज़ इंडिया
April 19, 2024
in लीगल
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने व्यवस्था दी है कि तलाक के बाद महिला पूर्व पति पर क्रूरता का केस नहीं कर सकती। सुप्रीम कोर्ट ने एक महिला द्वारा अपने पूर्व पति के खिलाफ तलाक लेने के छह महीने बाद शुरू की गई आईपीसी की धारा 498ए (पति और उसके रिश्तेदारों द्वारा पत्नी के खिलाफ मानसिक क्रूरता) के तहत आपराधिक कार्यवाही को रद करने के लिए संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत अपनी सर्वव्यापी शक्तियों का इस्तेमाल किया है।

1996 में शादी, 2007 में घर छोड़ा
महिला की शादी अरुण जैन से नवंबर 1996 में हुई थी और अप्रैल 2001 में उनकी एक बेटी का जन्म हुआ। पति ने अप्रैल 2007 में घर छोड़ दिया और उसके तुरंत बाद पत्नी ने तलाक की कार्यवाही शुरू की, जिसके बाद अप्रैल 2013 में शादी एकतरफा रद कर दी गई।

YOU MAY ALSO LIKE

कैंसर मरीजों से दवाओं के नाम पर ‘लूट’ को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त

महिला वकीलों की यौन उत्पीड़न शिकायतों के लिए बनाएं अलग तंत्र

तलाक के छह महीने बाद शिकायत
तलाक लेने के छह महीने बाद महिला ने मानसिक क्रूरता का हवाला देते हुए पति और उसके माता-पिता के खिलाफ धारा 498ए के तहत शिकायत दर्ज कराई। महिला की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने फरवरी 2014 में एफआईआर दर्ज की और सितंबर 2015 में चार्जशीट दायर की।

दिल्ली हाई कोर्ट ने याचिका खारिज की
इसके बाद शख्स ने आपराधिक कार्यवाही को रद करने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया। जब दिल्ली हाई कोर्ट ने उसकी याचिका खारिज कर दी, तो प्रभजीत जौहर के माध्यम से उस शख्स ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया और जस्टिस बी वी नागरत्ना और ऑगस्टीन जी मसीह की पीठ के समक्ष तर्क दिया कि यह आपराधिक कानून का स्पष्ट दुरुपयोग था, क्योंकि सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद एक पारिवारिक अदालत ने कपल के वैवाहिक जीवन को देखते हुए विवाह को रद कर दिया था।

आपराधिक कार्यवाही को रद करने का फैसला
जौहर ने अदालत के संज्ञान में यह भी लाया कि पति के घर छोड़ने के एक साल बाद 2008 में महिला ने घरेलू हिंसा से महिलाओं की सुरक्षा अधिनियम, 2005 के तहत कार्यवाही भी शुरू की थी। उक्त कार्यवाही को ट्रायल कोर्ट द्वारा योग्यता के आधार पर खारिज कर दिया गया था और महिला ने ट्रायल कोर्ट के फैसले के खिलाफ कोई अपील नहीं की थी।

मतभेदों को जीवित रखने का कोई उद्देश्य नहीं
न्यायमूर्ति नागरत्ना और मसीह ने महसूस किया कि आपराधिक कार्यवाही के माध्यम से अलग हुए जोड़े के बीच मतभेदों को जीवित रखने का कोई उद्देश्य नहीं है, इसलिए लंबित आपराधिक कार्यवाही को रद करने का फैसला किया।

अनावश्यक उत्पीड़न से बचाने के लिए शक्ति का उपयोग
कुछ पिछले निर्णयों की जांच करने के बाद, जिसमें सुप्रीम कोर्ट अनुच्छेद 142 के तहत अपनी शक्ति का प्रयोग कर सकता है, पीठ ने यह निर्धारित किया कि यह मामला ऐसा है जहां शख्स को तलाक के बाद अनावश्यक उत्पीड़न से बचाने के लिए शक्ति का ऐसा इस्तेमाल आवश्यक था। शख्स की अपील को स्वीकार करते हुए और ट्रायल कोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील पर विचार न करने के हाई कोर्ट के फैसले को रद करते हुए, पीठ ने आईपीसी की धारा 498 ए के तहत एफआईआर और उसके बाद की कार्यवाही को रद कर दिया।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation