• Latest
  • Trending
Will soon reach Patna from Delhi in 12 hours

जल्दी ही 12 घंटे में दिल्ली से पहुंचेंगे पटना

July 5, 2024
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
Wednesday, October 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

जल्दी ही 12 घंटे में दिल्ली से पहुंचेंगे पटना

- बलिया लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण जोर-शोर से जारी, घटेगी दूरी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 5, 2024
in the blitz
0
Will soon reach Patna from Delhi in 12 hours
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। 2025 से देश की राजधानी दिल्ली से बिहार की राजधानी पटना सड़क मार्ग से जाने में 16 की बजाय 12 घंटे ही लगेंगे। यह संभव होगा निर्माणाधीन बलिया लिंक एक्सप्रेसवे के बनने से। इसे बनाने का काम शुरू हो गया है। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे अब आकार लेने लगा है। सड़क को ऊंचा उठाने के लिए मिट्टी भरने और अंडरपास व पुलों का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। साल 2025 में इसका निर्माण पूरा होने की उम्मीद है।
केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने 27 फरवरी, 2024 को इस लिंक एक्सप्रेसवे का शिलान्यास किया था।

बलिया से बक्सर तक पहुंचने में सिर्फ आधा घंटा लगेगा
लिंक एक्सप्रेसवे पूर्वी यूपी के बलिया जिले में बन रहा है। इसके बन जाने के बाद यूपी-बिहार के कई जिलों से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर चढ़ा जा सकेगा। इसके शुरू होने के बाद बलिया से बिहार के बक्सर जिले तक पहुंचने में सिर्फ आधा घंटा लगेगा। लखनऊ से चलकर पटना तक जाने में अभी 7.40 घंटे लगते हैं। इस लिंक रोड के तैयार होने के केवल 4.30 घंटे लगेंगे। बलिया से छपरा तक 1 घंटे में पहुंच जाएंगे। कार से बलिया से पटना तक जाने में तो सिर्फ 1.30 घंटे का समय लगेगा।

YOU MAY ALSO LIKE

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

दिल्ली से वाया लखनऊ, पटना
इस एक्सप्रेसवे के बन जाने के बाद दिल्ली से छपरा, सीवान, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर जिले में आने में आसानी हो जाएगी। अभी छपरा, सीवान, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर जिले के लोगों को दिल्ली की तरफ जाने के लिये या तो मुजफ्फरपुर जाकर ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर पर चढ़ना होता है या पटना आकर कोईलवर से आरा-बक्सर 4 लेन हाईवे होते हुए हैदरिया जाकर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जाना होता है। इससे दूरी बढ़ने की वजह से समय ज्यादा लगता है। बलिया लिंक एक्सप्रेसवे बन जाने से दिल्ली-पटना जाने वाले वाया लखनऊ पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर चढ़ सकेंगे।

बलिया लिंक एक्सप्रेसवे पर छोटे-बड़े कुल 22 पुलिया और पुल का निर्माण होना है। इनमें टोंस व सरयू नदी पर बनने वाले पुल भी शामिल हैं। गाजीपुर के जंगीपुर से छपरा के रिविलगंज तक बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के निर्माण का कार्य कुल तीन अलग-अलग एजेंसियां चार हिस्सों में कर रही हैं।
ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे पर करीमुद्दीनपुर के पास ऊंचाडीह में इंटरचेज होगा जिसके जरिए पूर्वांचल एक्सप्रेस वे भी जुड़ेगा।

इसके अलावा बिहार के बक्सर स्थित फोरलेन को भरौली-बक्सर के बीच गंगा पर नया पुल बनाकर फोरलेन लिंक से जोड़ा जाएगा।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation