• Latest
  • Trending
Vote for Namo is the guarantee of developed India.

नमो को वोट विकसित भारत की गारंटी

April 5, 2024
हिमालय में सुरक्षित विकास ही भविष्य का रास्ता

नाज़ुक हिमालय में निर्माण: ऐसा विकास जो पहाड़ का सम्मान करे

July 22, 2026
Will find a mutually beneficial solution for India and America: Jaishankar

जोखिम घटाओ, विकल्प बढ़ाओ: भारत ने पूरब पर अपना दांव और गहरा किया

July 22, 2026
Market

लगातार तीसरे दिन गिरावट: बाज़ार ने कच्चे तेल, महंगाई और टैरिफ की घड़ी को पढ़ा

July 22, 2026
sikkim-teesta-tunnel-accident-rescue-2026

पहाड़ के नीचे: एक बचाव, एक शोक और मज़दूरों के प्रति एक ज़िम्मेदारी

July 22, 2026
स्काईरूट के विक्रम-1 ने रचा इतिहास, भारत बना तीसरा देश

निजी रॉकेट, राष्ट्रीय गौरव: भारत एक ख़ास अंतरिक्ष क्लब में शामिल

July 22, 2026
monsoon

पहाड़ों पर फिर रेड अलर्ट: मानसून ने पकड़ी दोबारा रफ़्तार

July 22, 2026
semiconductor

पहली चिप की उलटी गिनती: अब भारत में बनेगा सिलिकॉन

July 22, 2026
द ओडिसी बॉक्स ऑफिस

सिनेमाघरों में रौनक: जुलाई का बॉक्स ऑफ़िस 480 करोड़ के पार

July 22, 2026
water

नल से पानी तक: भारत के जल मिशन का ख़ामोश दूसरा अध्याय

July 22, 2026
export

बस आख़िरी एक फ़ीसदी, और घड़ी में सिर्फ़ 48 घंटे

July 22, 2026
QR-code

अर्थव्यवस्था की पटरियां: कैसे यूपीआई ने रोज़मर्रा के भारत को बदल दिया

July 21, 2026
द ओडिसी बॉक्स ऑफिस

सिनेमाघरों में रौनक: जुलाई का बॉक्स ऑफ़िस 450 करोड़ के पार

July 21, 2026
Wednesday, July 22, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

नमो को वोट विकसित भारत की गारंटी

पीएम बने ट्रेंड सेटर, परंपरागत मुद्दों पर भारी विकास की चर्चा

by ब्लिट्ज़ इंडिया
April 5, 2024
in the blitz
0
Vote for Namo is the guarantee of developed India.
विनोद शील

नई दिल्ली। ‘वोट युद्ध’ के लिए महारथियों का तूफानी प्रचार शुरू हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने विपक्षियों की कमजोरी और उनके बेतुके बयानों को अपना मजबूत हथियार बनाने में सिद्धहस्त हैं। वैसे अभी तक के लगभग सभी चुनाव महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था जैसे परंपरागत मुद्दों पर लड़े जाते रहे हैं किंतु इस बार 2024 में 18वीं लोकसभा के लिए होने वाले चुनावों में पीएम मोदी ने बिल्कुल नया ट्रेंड सेट करते हुए ‘देश के विकास’ तथा ‘विकसित और आत्म निर्भर भारत’के प्रश्न को अपने ‘वोट पथ’ यानि चुनाव का मुद्दा बना दिया है। वे अपनी सभाओं में जनता के समक्ष देश के विकास की बात करते हैं। ‘विकसित और आत्म निर्भर भारत’ कैसे बनेगा; इसका रोडमैप मतदाताओं के सामने रखते दिखाई देते हैं।

पीएम मोदी देश और दुनिया के लोगों को यह बता रहे हैं कि भारत 2047 में जब अपनी आजादी के 100 वर्ष मना रहा होगा तो भारत एक आत्म निर्भर एवं विकसित देश होगा जबकि विपक्ष आज भी परंपरागत मुद्दों पर ही अपने अभियान की नींव टिकाए हुए है। विपक्ष के पास ऐसा कोई रोडमैप नजर नहीं आता जिसमें वह यह बताते हुए दिखाई दे कि देश को आखिर वे कहां ले जाना चाहते हैं?

YOU MAY ALSO LIKE

नाज़ुक हिमालय में निर्माण: ऐसा विकास जो पहाड़ का सम्मान करे

जोखिम घटाओ, विकल्प बढ़ाओ: भारत ने पूरब पर अपना दांव और गहरा किया

अब बात करते हैं कि किस तरह पीएम मोदी ने विकसित भारत और विकास को चुनाव का मुद्दा बना दिया। पीएम मोदी कहते हैं कि विकास मेरा दृढ़ विश्वास है और ये मेरी प्रतिबद्धता है। देश की नई पीढ़ी केवल विकास में विश्वास करती है। मेरा विश्वास है कि सभी समस्याओं का हल विकास के जरिये ही किया जा सकता है। विकास ही उस तनाव को भी कम कर सकता है जिसके बारे में लोग चर्चा करते हैं। हम लोगों को रोजगार, भोजन और वो तमाम सुविधाएं मुहैया करा रहे हैं, जो उन्हें मिलनी चाहिए। इससे सभी समस्याएं खत्म हो जाएंगी।

– 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध
– मोदी बने उम्मीद और आकांक्षाओं के प्रतीक
– विकसित भारत का मतलब देश का हर कोना भागीदार बने
– राम मंदिर भी अयोध्या के अभूतपूर्व विकास का कारक बना
– देश की नई पीढ़ी केवल विकास में करती है विश्वास
– राष्ट्रवाद और मजबूत नेता के रूप में एक ब्रांड बने मोदी

पीएम मोदी ने कुछ दिन पूर्व ही एक तमिल टीवी को दिए इंटरव्यू में कहा है कि ‘विकसित भारत’ का मतलब है कि देश का हर कोना विकास का भागीदार बने।

अभी तक के घटनाक्रम यही बताते हैं कि विपक्ष के पास मोदी के विकसित भारत के जवाब में कोई भी ठोस मुद्दा नहीं है। विपक्षी गठबंधन पर भी सवालिया निशान लगे हुए हैं। भले ही विपक्ष एकजुटता के दावे करता हो पर भीतर से वह कहीं से भी साथ खड़ा नजर नहीं आता। हालात ये हैं कि अनेक राज्यों में विपक्षी गठबंधन (आई.एन.डी.आई.ए.) की पार्टियां एक-दूसरे के खिलाफ ही चुनाव मैदान में हैं और इसे वे एक ‘फ्रैंडली फाइट’ का नाम दे रहे हैं।

वैसे राजनीति के हर दांव-पेंच को अच्छे से समझने वाले प्रधानमंत्री मोदी क्षेत्र के हिसाब से अपनी चुनावी रणनीति व मुद्दे तय करने में माहिर हैं। अपने खिलाफ विपक्ष के हर बेतुके बयान को पीएम मोदी हथियार बना कर विपक्ष को ही कटघरे में खड़ा कर देते हैं। राष्ट्रीय जनता दल के संस्थापक नेता लालू प्रसाद ने जब प्रधानमंत्री मोदी के परिवार के प्रश्न पर टिप्पणी की तो पीएम मोदी ने कहा कि पूरा देश ही उनका परिवार है। वह कहते हैं कि विपक्ष की अधिकतर पार्टियां परिवारवादी हैं और केवल अपने परिवार के लोगों को ही आगे बढ़ाना इनका काम है। यदि देखा जाए तो पीएम मोदी की यह बात बहुत कुछ सत्य ही प्रतीत होती है। इस बार भाजपा के नेता और समर्थकों ने अपने-अपने नाम के साथ ‘मोदी का परिवार’ जोड़ लिया- और खुद टारगेट से हटकर हथियार का मुंह उसी ओर मोड़ दिया जिधर से वार किया गया था।

ऐसे ही अभी हाल में कांगेस नेता राहुल गांधी ने भी अपनी न्याय यात्रा के दौरान ‘शक्ति’ पर एक बयान दिया था जिस पर उन्हें पीएम मोदी ने प्रखर तरीके से घेरा था। दरअसल पीएम मोदी को रोकना तो शायद दूर की बात है, फिलहाल अपने सर्वाइवल के लिए भी राहुल गांधी को रणनीति बदलनी होगी। ऐसा लगता है कि राहुल गांधी ने 2019 की गलतियों से सबक नहीं लिया है। फिर वैसी ही गलती दोहराने लगे हैं। सत्ता की कौन कहे, अब तो उनके सामने सरवाइवल की लड़ाई का प्रश्न पैदा हो गया है। दरअसल चौकीदार, अडाणी-अंबानी, राफेल, परिवार – प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ ये सारे मुद्दे काम नहीं करते हैं। देखा जाए तो अडाणी-अंबानी का मुद्दा भी चुनावों के दौरान लोगों को राफेल की तरह ही बोरियत पैदा करने वाला सा लग रहा है।

अन्य मुद्दों की बात करें तो हिंदुत्व का मुद्दा बहुत ही संवेदनशील है। यूपी में राम मंदिर बन जाने के बाद लोग कुछ भी इधर-उधर की सुनना नहीं चाहते और राम मंदिर भी अयोध्या के अभूतपूर्व विकास का प्रतीक बन गया है। ऐसे में राहुल गांधी को सोच समझकर ही बोलना चाहिए।

मोदी की गारंटी
इसके अलावा लोकसभा चुनाव में ‘मोदी की गारंटी’ भी एक बहुत बड़ा फैक्टर साबित होगा, ऐसा माना जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने इसका स्पष्ट संकेत दिया है कि इस चुनाव में उनके प्रचार अभियान का मुख्य विषय ‘मोदी की गारंटी’ रहने वाला है। पीएम मोदी और भारतीय जनता पार्टी के अनुसार, ‘मोदी की गारंटी’ युवाओं के विकास, महिलाओं के सशक्तिकरण, किसानों के कल्याण और उन सभी हाशिए पर पड़े और कमजोर लोगों के लिए एक गारंटी है जिन्हें दशकों से नजरअंदाज किया गया है। इसके आगे कांग्रेस की ‘न्याय गारंटी’ कितनी चलेगी यह तो समय ही बताएगा।

अनुच्छेद 370, सीएए, यूसीसी
ये तीनों मुद्दे भाजपा के लंबे समय से किए गए वादों में शामिल रहे हैं। भाजपा ने संशोधित नागरिकता अधिनियम, 2019 के क्रियान्वयन और जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को निरस्त करने की अपनी उपलब्धि को पेश करना जारी रखा है और अग्रदूत के रूप में उत्तराखंड में भी समान नागरिक संहिता पर एक कानून पारित कर दिया है।

विकसित भारत का दृष्टिकोण
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि हमारा लक्ष्य एक विकसित राष्ट्र बनाना है। उन्होंने कहा है कि उनकी सरकार 2047 तक इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है। विकसित भारत का दृष्टिकोण भाजपा के चुनावी अभियान में महत्वपूर्ण रहेगा, इसमें कोई दोराय नहीं है। चुनावी मौसम के दौरान भाजपा का यह दावा होगा कि मोदी सरकार ने ‘अमृतकाल’ में सुशासन, तेज गति से विकास और भविष्य के लिए एक दृष्टिकोण का आश्वासन दिया है।

पार्टी से बड़ी हुई मोदी की छवि
इसमें कोई शक नहीं कि मोदी ने अपने आप को एक ब्रांड के रूप में स्थापित किया है, चुनावी अभियान में वे एक राष्ट्रवादी नेता की तरह उभरे हैं। मोदी की छवि पार्टी से बड़ी हो गई है। वे कइयों के लिए उम्मीद और आकांक्षाओं के प्रतीक बन गए हैं।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation