• Latest
  • Trending
Violence is unacceptable in democracy

लोकतंत्र में हिंसा अस्वीकार्य

June 14, 2024
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Wednesday, September 16, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

लोकतंत्र में हिंसा अस्वीकार्य

एक चुनी हुई सरकार अगर चुनाव में हिंसा रोकने में विफल है तो यह भी भारतीय लोकतंत्र के लिए चिंतन का एक गंभीर विषय अवश्य है।

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 14, 2024
in दृष्टिकोण
0
Violence is unacceptable in democracy
दीपक द्विवेदी

भारतीय मतदाताओं ने नई संसद (लोकसभा) चुनने के लिए 18वें आम चुनाव में अपना फैसला सुना दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भारतीय जनता पार्टी , जिसने 2014 और 2019 के आम चुनावों में अधिकांश सीटें जीती थीं; यद्यपि अपने तीसरे कार्यकाल के लिए वोट मांगने के दौरान अपने दम पर बहुमत हासिल नहीं कर सकी किंतु उसके राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने बहुमत से अधिक सीटें प्राप्त कर के सरकार का गठन कर लिया है। बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को हराने के लिए, इसकी मुख्य प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस पार्टी व उसके सहयोगी दलों के इंडी गठबंधन ने भी इस बार बेहतर प्रदर्शन किया है। वहीं इंडी गठबंधन में हो कर भी न होते हुए पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की ममता सरकार में चुनाव के दौरान व चुनाव बाद की हिंसा भारतीय लोकतंत्र के लिए एक दाग के रूप में विद्यमान है।

भारत दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश है, इसलिए आम चुनाव दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक अभ्यास है। 19 अप्रैल से 1 जून तक हुए सात चरणों के चुनावों में 98 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने 543 सीटों को भरने के लिए मतदान किया। जाहिर सी बात है कि इतने बड़े पैमाने के चुनाव विभिन्न सुरक्षा चुनौतियों के साथ आते हैं जिनमें धोखाधड़ी, भ्रष्टाचार और साइबर सुरक्षा के सवाल शामिल हैं। भारत सरकार को अंतरराष्ट्रीय संघर्षों, घरेलू विरोधी समूहों और हिंसक राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता से जुड़ी कई और जटिल सुरक्षा चिंताओं के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा प्रदान करने की चुनौती का भी सामना करना पड़ता है।

YOU MAY ALSO LIKE

भारत का बढ़ा रुतबा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के मतदान और नतीजों की घोषणा के बाद से कई जगहों पर हिंसा की खबरें सामने आई हैं। दावा है कि तब से अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। मामले को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट ने बंगाल पुलिस और राज्य की ममता बनर्जी सरकार को फटकार लगाई है। हाईकोर्ट ने चेतावनी दी है अगर राज्य सरकार हिंसा कंट्रोल नहीं कर सकती तो अगले पांच साल तक के लिए वहां केंद्रीय सशस्त्र सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया जाएगा।

कोर्ट ने हिंसा से जुड़ी रिपोर्ट्स को लेकर निराशा व चिंता जाहिर की और कहा कि हर दिन हम मीडिया में चुनाव के बाद की हिंसा के बारे में देख रहे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव के बाद जो हुआ, वही इस बार भी हो रहा है। आपको (राज्य को) शर्म आनी चाहिए। कोर्ट ने कहा कि वो किसी भी कीमत पर राज्य के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहते हैं।

यही नहीं; पश्चिम बंगाल में वोटिंग के दौरान ईवीएम को तालाब में फेंक दिया गया था। अगस्त 2021 में भी विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद राज्य में हिंसा हुई थी। तब हाईकोर्ट की पांच-न्यायाधीशों की पीठ ने एसआईटी के गठन का आदेश दिया था ताकि चुनाव के बाद हिंसा संबंधी शिकायतों की जांच की निगरानी की जा सके। यह पहली बार नहीं है जब पश्चिम बंगाल की ममता सरकार तीखी आलोचनाओं के घेरे में आई है। अनेक मुद्दों व फैसलों पर कई बार ममता सरकार को बदनामी के आरोपों से रूबरू होना पड़ा है। हाल ही में पश्चिम बंगाल में हाईकोर्ट के आदेश के उपरांत 2010 के बाद मुसलमानों को जारी ओबीसी प्रमाणपत्र निरस्त हो जाने से राज्य की ओबीसी राजनीति में काफी उबाल आ गया था क्योंकि यह फैसला आम चुनावों के दौरान आने से इस पर काफी सियासी घमासान भी देखने को मिला था।

स्पष्ट है कि यह निर्णय ममता सरकार के लिए एक बड़ा राजनीतिक झटका बन गया था। इसके पहले भी उन्हें ऐसा ही झटका कलकत्ता हाईकोर्ट के उस फैसले से लगा था जब हाईकोर्ट ने 25 हजार शिक्षकों एवं स्कूली कर्मचारियों की भर्तियों को निरस्त कर दिया था। इसके अलावा ममता सरकार को कलकत्ता हाईकोर्ट के कुछ अन्य फैसलों से भी झटके लग चुके हैं। इसमें एक मामला संदेशखाली में तृणमूल कांग्रेस के नेता शाहजहां शेख की ओर से जमीनों पर कब्जा और महिलाओं के प्रति अत्याचार से भी जुड़ा था। इस मामले में भी ममता सरकार को हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार का सामना करना पड़ा था। अभी हाल ही में ममता बनर्जी ने एक अटपटा बयान देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में आने से मना कर दिया था। अब अगर मनोनुकूल निर्णय न आने पर सीएम ममता बनर्जी जिस तरह सार्वजनिक तौर पर संविधान सम्मत फैसलों की अवहेलना करती दिख रही हैं, वह किसी भी तौर पर औचित्यपूर्ण नहीं कहा जा सकता। संवैधानिक मूल्यों को ताक पर रखते हुए ममता बनर्जी राजनीतिक कारणों से चुनावी हितों के लिए इस हद तक जाकर बयान दे देती हैं कि वह ओबीसी आरक्षण पर पश्चिम बंगाल हाईकोर्ट के आदेश को नहीं मानेंगी तो इससे संवैधानिक मूल्यों को आघात तो लगेगा ही। साथ ही एक चुनी हुई सरकार अगर चुनाव में हिंसा रोकने में विफल है तो यह भी भारतीय लोकतंत्र के लिए चिंतन का एक गंभीर विषय अवश्य है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation