• Latest
  • Trending
Vinesh, you are still a champion for us

विनेश, तुम हमारे लिए अब भी चैंपियन

August 17, 2024
अब गांव खुद बनाएंगे अपनी विकास योजना

अब गांव खुद बनाएंगे अपनी विकास योजना

October 29, 2026
गरीबी घटी, अब कमाई बढ़ाने की बारी

गरीबी घटी, अब कमाई बढ़ाने की बारी

October 28, 2026
ब्रिक्स से किसान आईडी तक भारत की 10 बड़ी खबरें

ब्रिक्स देशों की संसदें दिल्ली में जुटीं

October 27, 2026
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन

ब्रिक्स मंच से निर्यात और जीएसटी तक भारत की बड़ी खबरें

October 26, 2026
daily-news

साप्ताहिक समाचार डायरी 19–25 अक्टूबर 2026: 11 करोड़ फार्मर आईडी | Blitz India Media

October 25, 2026
सरिया एक साल में 26% महंगा, बढ़ी निर्माण लागत

सरिया एक साल में 26 फीसदी महंगा

October 24, 2026
नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क, 22 अक्टूबर 2026 · फोटो : पीएमओ इंडिया

पोलैंड से दोगुना कारोबार, 12.7 अरब डॉलर

October 23, 2026
village

गांव-घर तक पहुंचा विकास, रफ्तार की परीक्षा बाकी

October 22, 2026
गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी समिति

गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी नई समिति

October 21, 2026
export

यूएई से कारोबार 100 अरब डॉलर पार

October 20, 2026
न्यूजीलैंड एफटीए

न्यूजीलैंड में भारतीय सामान पर अब ड्यूटी नहीं

October 20, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

October 19, 2026
Thursday, October 29, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

विनेश, तुम हमारे लिए अब भी चैंपियन

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 17, 2024
in the blitz
0
Vinesh, you are still a champion for us
ब्लिट्ज ब्यूरो

पेरिस। विनेश फोगाट की मेडिकल टीम के प्रमुख डॉ. डिनो पर्डीवाला ने पहलवान का वजन कम करने के प्रयासों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा, हमने रातभर वजन को दायरे में लाने के लिए हर संभव कोशिश की। यहां तक कि उनके बाल काटे, कपड़े भी छोटे किए, खाना नहीं दिया, व्यायाम कराया मगर 50 किलो वजन वर्ग में नहीं ला पाए।

पर्डीवाला ने कहा, मंगलवार को तीन मुकाबले लड़ने के बाद विनेश के वजन में सामान्य से अधिक इजाफा हुआ। कोच को उम्मीद थी कि 1.5 किलो तक ही बढ़ेगा पर यह ज्यादा हो गया। डॉ. पर्डीवाला बोले, कभी-कभी प्रतिस्पर्धा के बाद वजन में फिर उछाल आने का मामला भी होता है। विनेश ने तीन मुकाबले लड़े और पानी की कमी से बचने के लिए थोड़ी मात्रा में पानी दिया गया। हमने पाया कि बाउट के बाद उसके वजन में सामान्य से अधिक इजाफा (2.7 किग्रा) हुआ और कोच ने वजन में कमी की प्रक्रिया शुरू की। उन्होंने कहा, विनेश को भरोसा था कि तय वजन हासिल कर लिया जाएगा। रात भर हमने वजन में कमी पर काम किया पर सुबह पाया कि वजन उसके 50 किग्रा से 100 ग्राम अधिक था। अयोग्य घोषित करने के फैसले के बाद विनेश को कमजोरी महसूस हुई जिसके बाद उन्हें पॉलीक्लिनिक में भर्ती कराया गया।

YOU MAY ALSO LIKE

अब गांव खुद बनाएंगे अपनी विकास योजना

गरीबी घटी, अब कमाई बढ़ाने की बारी

विनेश फोगाट ने भारतीय कोच से कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हम पदक जीतने से चूक गए, लेकिन यह खेल का हिस्सा है। महिलाओं के राष्ट्रीय कोच वीरेंद्र दहिया और मंजीत रानी विनेश से मिले। दहिया ने कहा, हमने विनेश से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना देने की कोशिश की। वह हिम्मतवाली है। कई आईओए अधिकारी भी यहां मौजूद थे।

वजन कम करने की प्रक्रिया को समझें
सुबह वजन करने से पहले वजन में कटौती की प्रक्रिया में खिलाड़ियों का भोजन और पानी सीमित किया जाता है
अधिक ऊर्जा वाला भोजन
वजन कराने के बाद अधिक ऊर्जा वाला भोजन दिया जाता है ताकि पहलवान ताकत वापस हासिल कर सकें।
पसीना निकलवाया
खिलाड़ी को पसीना बहाना होता है। यह पसीना ‘सोना वाथ’ और कसरत के जरिए बहाया जाता है।
पोषण विशेषज्ञ की निगरानी
पोषण विशेषज्ञ ने विनेश के हिसाब से उनके भोजन की गणना की। विशेषज्ञ को लगा कि विनेश को पूरे दिन में 1.5 किलोग्राम चीजें खानी चाहिए जिससे मैच के लिए पर्यात ऊर्जा मिलेगी।
2016 में यहां हुई थीं अयोग्य
विनेश फोगाट को इससे पहले 2016 में ओलंपिक क्वालीफाइंग स्पर्धा से 400 ग्राम अधिक वजन होने के कारण अयोग्य ठहराया गया था।

अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों के 15 मेडल हैं विनेश फोगाट के नाम
जन्मः 25 अगस्त 1994, हरियाणा। nशिक्षाः स्नातक, महर्षि दयानंद विवि, रोहतक।
परिवारः पति-सोमवीर राठी।
संपत्तिः 36.5 करोड़ रुपए (विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार)
15 मेडल जीते हैं विनेश ने भारत के लिए रेसलिंग में अब तक विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में।
इनमें वर्ल्ड चैम्पियनशिप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन चैम्पियनशिप जैसी बड़ी प्रतियोगिताएं शामिल हैं।
उन्होंने 5 स्वर्ण, 3 रजत और 7 कांस्य पदक अपने नाम किए हैं।
इन प्रतियोगिताओं में कई रिकॉर्ड भी उन्होंने बनाए हैं।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation