• Latest
  • Trending
Vaibhav Taneja of Indian origin becomes Tesla's new CFO

टेस्ला के नए सीएफओ बने भारतीय मूल के वैभव तनेजा

August 11, 2023
daily-news

भारत की प्रमुख खबरें 21 सितंबर 2026: तेजस उड़ान, ग्वालियर टेलीकॉम जोन, खेल और फिल्म पुरस्कार

September 21, 2026
ब्रिक्स ने पहलगाम आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की

ब्रिक्स 2026: भारत की कूटनीतिक विजय

September 21, 2026
केदारनाथ यात्रा 2026

केदारनाथ पर बढ़ता प्राकृतिक जोखिम

September 21, 2026
पीएम मोदी का ‘दिमागी नक्सल’ बयान: विपक्ष की प्रतिक्रिया और वैचारिक बहस

सेवा के 25 वर्ष सुशासन का संकल्प और राष्ट्र निर्माण की सतत यात्रा।

September 21, 2026
modi

पीएम मोदी के जन्मदिन पर शुरू हुआ ‘सेवा संकल्प अभियान’

September 21, 2026
yogI

विश्वकर्मा योजना में जुड़े 14 नए ट्रेड, 10 लाख तक का मिलेगा लोन

September 21, 2026
10 हजार स्टार्टअप की कैपिटल बनेगी दिल्ली, 4 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार

10 हजार स्टार्टअप की कैपिटल बनेगी दिल्ली, 4 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार

September 21, 2026
लखनऊ स्वच्छ वायु सर्वेक्षण

देश का सबसे साफ हवा वाला शहर बना लखनऊ

September 21, 2026
मुंबई से खत्म होगा झुग्गियों का नामो निशान: सीएम

मुंबई से खत्म होगा झुग्गियों का नामो निशान: सीएम

September 21, 2026
सूरत में ‘फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’ का आयोजन

सूरत में ‘फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’ का आयोजन

September 21, 2026
भारत की सुरक्षा नीति में महत्वपूर्ण बदलाव का हिस्सा था ऑपरेशन सिंदूर : जनरल नरवणे

भारत की सुरक्षा नीति में महत्वपूर्ण बदलाव का हिस्सा था ऑपरेशन सिंदूर : जनरल नरवणे

September 21, 2026
बिट्टू तबाही अजनार नदी सफाई

पूरे राज्य को आप पर गर्व है, बिट्टू तबाही से मिले सीएम मोहन यादव

September 21, 2026
Monday, September 21, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

टेस्ला के नए सीएफओ बने भारतीय मूल के वैभव तनेजा

एलन मस्क की कंपनी में 7 साल से कर रहे काम

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 11, 2023
in न्यूज ट्रैक
0
Vaibhav Taneja of Indian origin becomes Tesla's new CFO
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। एलन मस्क की कंपनी टेस्ला ने भारतीय मूल के वैभव तनेजा को अपना नया चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (सीएफओ) नियुक्त किया है। वैभव तनेजा को जाचरी किरखोर्न की जगह रिप्लेस किया गया है। कंपनी ने इस बात की जानकारी रेगुलेटरी फाइलिंग में दी है।

टेस्ला में 13 साल काम करने के बाद किरखोर्न ने इस्तीफा दे दिया। किरखोर्न इस साल के आखिरी तक कंपनी में बने रहेंगे। हालांकि, इलेक्ट्रिक व्हीकल और सोलर पैनल मेकर कंपनी ने इस बदलाव का कारण अब तक नहीं बताया है। किरखोर्न ने लिंक्डइन पोस्ट में कहा, ‘इस कंपनी का हिस्सा बनना एक स्पेशल एक्सपीरियंस रहा और 13 साल पहले टेस्ला में शामिल होने के बाद से हमने एक साथ जो काम किया है, उस पर मुझे बेहद गर्व है।’

YOU MAY ALSO LIKE

रहें बच के! कंप्यूटर के मुकाबले फोन को हैक करना आसान

यूनेस्को के रचनात्मक शहरों में ग्वालियर व कोझिकोड

टेस्ला में 2019 से सीएओ के पद पर हैं वैभव तनेजा
अमेरिकी ऑटोमोबाइल दिग्गज कंपनी टेस्ला में 45 साल के वैभव तनेजा वर्तमान में चीफ अकाउंटिंग ऑफिसर (सीएओ) के पद पर मार्च 2019 से काम कर रहे हैं। अब वे सीएफओ पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी संभालेंगे। वे कंपनी में मई 2018 से कॉरपोरेट कंट्रोलर के पद पर थे। इससे पहले तनेजा फरवरी 2017 से मई 2018 के बीच कंपनी में असिस्टेंट कॉरपोरेटर कंट्रोलर रहे थे।

वैभव तनेजा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने जुलाई 1999 से मार्च 2016 के बीच भारत और अमेरिका में प्राइस वॉटर हाउस कूपर्स कंपनी में काम किया था। इस कंपनी से ही उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। 2016 में वे सोलर एनर्जी कंपनी सोलर सिटी में चले गए थे। सोलर सिटी को 2017 में टेस्ला ने खरीद लिया था। फिर इसी साल वैभव तनेजा की एंट्री टेस्ला में हुई थी।

टेस्ला में 2017 में एंट्री हुई थी वैभव की, भारतीय शाखा के डायरेक्टर का पद भी संभाल रहे

जनवरी 2021 में वैभव तनेजा को टेस्ला की भारतीय शाखा-टेस्ला इंडिया मोटर्स एंड एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर के रूप में भी नियुक्त किया गया था। वैभव के पास अकाउंटिंग में 20 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। उन्होंने टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, रिटेल और टेलीकम्युनिकेशन में कई मल्टीनेशनल कंपनियों के साथ काम किया है।

वैभव तनेजा की नियुक्ति ऐसे समय में हुई , जब टेस्ला अपनी सेल बढ़ाने और ज्यादा मार्केट हिस्सेदारी हासिल करने का लक्ष्य बना रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार, टेस्ला ने अपने इस उद्देश्य के बाद अपनी कारों की कीमतें भी कम कर दीं हैं, जिससे उसके इंडस्ट्री-लीडिंग मार्जिन में कमी आई है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation