• Latest
  • Trending
UP will get the gift of 7 new national highways

यूपी को मिलेगी 7 नए नेशनल हाईवे की सौगात

March 29, 2024
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Saturday, September 19, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

यूपी को मिलेगी 7 नए नेशनल हाईवे की सौगात

11905 करोड़ के खर्च से दो वर्ष में पूरा होगा प्रोजेक्ट

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 29, 2024
in उत्तर-प्रदेश
0
UP will get the gift of 7 new national highways
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। मध्य और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) जल्द ही सात नई परियोजनाओं का निर्माण करेगा। इन परियोजनाओं का व्यास कुल 283 किमी है। 11905 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

फोर-सिक्स लेन का निर्माण सबसे अहम
इन परियोजनाओं में कानपुर रिंग रोड, शाहजहांपुर शाहाबाद बाईपास, मथुरा-हाथरस-बदायूं-बरेली तथा मुरादाबाद-ठाकुरद्वारा फोर-सिक्स लेन का निर्माण सबसे महत्वपूर्ण है। शाहजहांपुर से शाहाबाद बाईपास फोर लेन बनाया जाएगा। इसके पैकेज 2ए टेंडर को मंजूरी मिली है। यह 34.9 किमी लंबा है और परियोजना पर 947.74 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

YOU MAY ALSO LIKE

महिलाओं के कार्यस्थल की नियमित सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

अचानक बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे योगी, ठाकुर जी की छवि को निहारते रहे

कानपुर रिंग रोड
ऐसा ही कानपुर रिंग रोड एनएचडीपी फेज-एक का टेंडर है। इसकी लागत 1796 करोड़ रुपये है और लंबाई 24.559 किमी है।

बरेली-पीलीभीत-सितारगंज रोड को फोर लेन बनाया जाएगा
बरेली-पीलीभीत-सितारगंज विभाग के पैकेज एक को भी फोर लेन बनाया जाएगा। टेंडर जारी किया जा चुका है। 32.5 किमी की परियोजना पर 1391.64 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पैकेज दो की लंबाई 38.3 किमी है और मूल्य 1464.19 करोड़ है।

फोर लेन मथुरा, हाथरस, बदायूं और बरेली को जोड़ेगा
मथुरा-हाथरस-बदायूं राजमार्ग मथुरा-हाथरस-बदायूं बरेली फोर लेन राजमार्ग का निर्माण भी मंजूर किया गया है। इस मार्ग की लंबाई 57.1 किमी होगी और इसके पैकेज दो की लागत 2289.52 करोड़ रुपये है।

प्रोजेक्ट तीन में 56.4 किमी लंबी परियोजना पर 2009.11 करोड़ रुपये खर्च होंगे। परियोजना पर कार्य जल्द शुरु होगा।

मुरादाबाद-ठाकुर पैकेज दो
मुरादाबाद-ठाकुर पैकेज-दो का काम भी स्वीकृत कर लिया गया है और टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। एनएच-734 पर चार से छह लेन की सड़क बनेगी।

परियोजना का खर्च 2006.82 करोड़ रुपये होगा और इसकी लंबाई 38.77 किमी होगी। ईपीसी मोड पर दो परियोजनाओं का निर्माण होना है- मुरादाबाद-ठाकुरद्वारा हाईवे और कानपुर रिंग रोड। टेंडर प्रक्रिया समाप्त होने पर लैटर आफ इंटेट भेजा गया है। एचएएम मोड पर पांच परियोजनाओं का काम होना है: शाहजहांपुर शाहाबाद बाईपास, बरेली- पीलीभीत-सितारगंज फोर लेन, मथुरा-हाथरस-बदायूं बरेली फोर लेन और बिल्ट, आपरेट और ट्रांसफार्मर मॉडल।

हाईब्रिड एन्युटी मोड
हाईब्रिड एन्युटी मोड पर सरकार चालीस प्रतिशत खर्च करेगी, विकासकर्ता बीस प्रतिशत देंगे। विकासकर्ता बिल्ट ऑपरेशन एंड ट्रांसफर पर 60 प्रतिशत खर्च करेगा। विकासकर्ता सड़क बनाएगा, उसे आपरेट करेगा, टोल वसूलेगा और फिर एक तय समय पर इसे प्राधिकरण को सौंपेगा।

कांट्रैक्टर को लैटर ऑफ इंटेट भेजा गया
एनएचएआई यूपी वेस्ट रिजनल आफिसर संजीव शर्मा ने बताया कि इन परियोजनाओं की टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के साथ कांट्रैक्टर को लैटर ऑफ इंटेट भेजा गया है। इन परियोजनाओं की शुरुआत तीन से चार महीने में होगी। सभी परियोजनाओं को दो वर्षों में समाप्त करने का लक्ष्य रखा गया है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation