ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली। भारत में वाहन निर्माताओं के संगठन सियाम ने चालू वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही (अक्तूबर-दिसंबर) के लिए केंद्र शासित प्रदेश/राज्य-वार वाहन बिक्री डेटा जारी किया है। आंकड़ों के मुताबिक, इस अवधि के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में कुल वाहन बिक्री में उत्तर प्रदेश सबसे आगे रहा। इसके बाद महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु और राजस्थान का नंबर है, जिन्होंने वाहन क्षेत्र में मजबूत प्रदर्शन किया है।
पैसेंजर वाहन बिक्री: पैसेंजर वाहन (पीवी) सेगमेंट में कुल बिक्री का 11.96 प्रतिशत हिस्सा लेकर महाराष्ट्र भारत में सबसे आगे है। इसके बाद उत्तर प्रदेश का नंबर है, जिसने 10.04 प्रतिशत हिस्सा हासिल किया है।
टू-व्हीलर वाहन : इस क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने महाराष्ट्र को पछाड़ दिया है। उत्तर प्रदेश ने 14.35 प्रतिशत की बिक्री हिस्सेदारी के साथ दबदबा कायम किया है। महाराष्ट्र 10.98 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ नजदीक रहा।