• Latest
  • Trending
Today there is a need for 'nutrition revolution'

आज जरूरत है ‘पोषण क्रांति’ की

August 23, 2024
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
Wednesday, October 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

आज जरूरत है ‘पोषण क्रांति’ की

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 23, 2024
in the blitz
0
Today there is a need for 'nutrition revolution'
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। यह जानना बहुत जरूरी है कि पोषण सुरक्षा का सीधा संबंध देश की खाद्य सुरक्षा से है। भारत ने पिछले 75 सालों में बहुत तरक्क ी की है, लेकिन अब हमें अपनी नीतियों को और भी बेहतर बनाना होगा ताकि हम 2047 तक एक विकसित देश बन सकें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि 2047 तक हमारा भारत पूरी तरह से विकसित हो और इस सपने को साकार करने के लिए हमें हर क्षेत्र में सुधार करने की जरूरत है, खासकर हमारे खाद्य और पोषण सुरक्षा के क्षेत्र में। इस क्षेत्र में पूरी सफलता पाने के लिए हमारे सामने अनेक चुनौतियां भी हैं और सफल होने के लिए अवसर भी अनेक हैं।

सबसे बड़ी चुनौतियां हैं
भारत के सामने सबसे बड़ी चुनौतियां हैं—अपनी सीमाओं की सुरक्षा और देश के लोगों के लिए शांति और समृद्धि सुनिश्चित करना। सीमा सुरक्षा में हम काफी हद तक सफल रहे हैं, लेकिन चीन जैसी शक्तियों के बढ़ते प्रभाव के कारण हमें अपनी नीतियों को और मजबूत बनाना होगा।

YOU MAY ALSO LIKE

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

आजादी के समय की स्थिति
अब, शांति और समृद्धि की बात करें तो इसका सीधा संबंध है भूख और गरीबी से मुक्ति से। जब देश आजाद हुआ था, तो 75 प्रतिशत से ज्यादा लोग गरीबी में जी रहे थे। हालांकि, हरित क्रांति ने हमारे कृषि उत्पादन को बढ़ाने में मदद की लेकिन अब समय आ गया है कि हम सिर्फ खाद्य सुरक्षा से आगे बढ़ें और पोषण सुरक्षा पर ध्यान दें। इस बारे में नीति आयोग ने भी सरकार को अनेक सुझाव दिये हैं ।

पोषण सुरक्षा पर खासा जोर
हाल ही में नीति आयोग ने एक रिपोर्ट जारी की है जिसमें पोषण सुरक्षा पर खासा जोर दिया गया है। रिपोर्ट बताती है कि आज भी भारत में 35 प्रतिशत बच्चे, जो 5 साल से कम उम्र के हैं, वे बौनेपन के शिकार हैं। यह एक बहुत बड़ी समस्या है, और इसे सिर्फ ज्यादा अनाज उगाकर हल नहीं किया जा सकता। लोग क्या खा रहे हैं और उसमें जरूरी पोषक तत्व मिल रहे हैं या नहीं।

सिर्फ गेहूं और चावल पर निर्भर न रहें
नीति आयोग का कहना है कि हमें एक नई ‘पोषण क्रांति’ की जरूरत है। हमें सिर्फ गेहूं और चावल पर निर्भर नहीं रहना चाहिए, बल्कि दालें, मोटे अनाज, फल और सब्जियों को भी अपने आहार में शामिल करना चाहिए। इससे न केवल हमारी सेहत सुधरेगी, बल्कि हमारी जमीन, पानी और पर्यावरण भी सुरक्षित रहेंगे।

चीन ने अपने किसानों को पूरा समर्थन दिया
हमारी जानकारी में यह भी रहना चाहिये कि चीन ने 1978 में कृषि सुधार किए, जिससे वहां के किसानों की आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई। चीन ने अपने किसानों को पूरा समर्थन दिया, जिससे उन्होंने न केवल अपने देश के लिए पर्याप्त अनाज उगाया, बल्कि अपनी आर्थिक स्थिति भी मजबूत की। सरकार को अपने किसानों को भी बेहतर सब्सिडी और समर्थन देना चाहिए, खासकर उन फसलों के लिए जिनमें कम पानी और उर्वरक की जरूरत होती है, जैसे दालें और मोटे अनाज। इससे हमारी मिट्टी और पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा, और हमारे लोगों को बेहतर पोषण मिलेगा।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation