• Latest
  • Trending
This time PM Modi will create new history in America

अमेरिका में इस बार पीएम मोदी रचेंगे नया इतिहास

June 16, 2023
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
भारत भी बना रहा अपना ‘सूरज’, गुजरात की लैब में जुटे वैज्ञानिक

भारत भी बना रहा अपना ‘सूरज’, गुजरात की लैब में जुटे वैज्ञानिक

October 5, 2026
Wednesday, October 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

अमेरिका में इस बार पीएम मोदी रचेंगे नया इतिहास

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 16, 2023
in दृष्टिकोण
0
This time PM Modi will create new history in America

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसी माह 21 से 24 जून तक अमेरिका की राजकीय यात्रा पर रहेंगे। वहां वह 22 जून को अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को दूसरी बार संबोधित करेंगे। पीएम मोदी यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बन जाएंगे। इस तरह अमेरिका में इस बार नया इतिहास रचा जाने वाला है। इसके पूर्व जून 2016 में पीएम मोदी ने अमेरिका की अपनी यात्रा के दौरान अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित किया था। संयुक्त सत्र को संबोधित करने के लिए मिले निमंत्रण पर पीएम मोदी ने आभार जताया है। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मैं इस निमंत्रण को स्वीकार कर सम्मानित महसूस कर रहा हूं।

राष्ट्रपति जो बाइडन प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका की राजकीय यात्रा पर उनकी मेजबानी करेंगे जिसमें 22 जून को एक राजकीय रात्रिभोज भी शामिल है। प्रसिद्ध अमेरिकी इतिहासकार व डेविड एम रुबेनस्टीन नेशनल सेंटर फॉर व्हाइट हाउस हिस्ट्री के उपाध्यक्ष और अंतरिम निदेशक मैथ्यू कॉस्टेलो के अनुसार अमेरिका की राजकीय यात्रा का सम्मान बेहद करीबी दोस्तों और सहयोगियों को दिया जाता है और इसके तहत व्हाइट हाउस द्वारा छह महीने पहले से ही सावधानीपूर्वक तैयारी शुरू कर दी जाती है। यात्रा क्यों खास है, यह मैथ्यू के इस कथन से समझा जा सकता है।

YOU MAY ALSO LIKE

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

राष्ट्रपति जो बाइडन प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका की राजकीय यात्रा पर उनकी मेजबानी करेंगे जिसमें 22 जून को एक राजकीय रात्रिभोज भी शामिल है।
अमेरिका की राजकीय यात्रा का सम्मान बेहद करीबी दोस्तों और सहयोगियों को दिया जाता है।

राजकीय यात्रा के दिन व्हाइट हाउस में एक राजकीय आगमन समारोह भी आयोजित किया जाता है जो आमतौर पर दक्षिण लॉन में होता है। इस दौरान राष्ट्रपति और अतिथि राष्ट्राध्यक्ष विचार-विमर्श करते हैं। अपने-अपने देशों का राष्ट्रगान भी सुनते हैं और फिर वार्ता के लिए व्हाइट हाउस चले जाते हैं। इसके बाद रात्रिभोज आयोजित किया जाता है और फिर वे राष्ट्रपति के आधिकारिक गेस्ट हाउस ‘ब्लेयर हाउस’ में राष्ट्रपति एवं प्रथम महिला के मेहमान के रूप में विश्राम करते हैं। यात्रा के इस विवरण से ही इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि पीएम मोदी की यह यात्रा अमेरिका और भारत के हितों के संदर्भ में कितनी खास होने वाली है।

यहां यह उल्लेख करना भी समीचीन होगा कि अभी हाल ही में जापान में क्वाड की बैठक के दौरान मोदी की इस यात्रा को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बनीस ने पीएम मोदी से कहा था कि उनकी यात्रा के कार्यक्रम ने उनके सामने अनोखी चुनौती खड़ी कर दी है। हर कोई प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा के कार्यक्रम में शामिल होना चाहता है और प्रमुख नागरिकों के अनुरोधों की बाढ़ सी आ गई है। वाशिंगटन में आयोजित होने वाले रात्रिभोज में पूरे देश से हर कोई आना चाहता है।

बाइडन ने तब यह भी कहा था कि उनके पास इस कार्यक्रम के टिकट खत्म हो गए हैं पर मुझे लगातार फोन मिल रहे हैं। ऐसे लोगों के कॉल आ रहे हैं जिनके बारे में मैंने पहले कभी नहीं सुना। फिल्मी सितारों से लेकर रिश्तेदारों तक हर कोई आपके इस कार्यक्रम में आना चाहता है। यह तथ्य भी इस यात्रा की अहमियत सिद्ध कर रहा है। ऐसा ही कुछ ऑस्ट्रेलिया के पीएम अल्बनीज ने भी कहा था कि सिडनी में सामुदायिक स्वागत के लिए आयोजन स्थल पर आने के लिए लोगों के अनुरोध को पूरा करने में वे समर्थ नहीं थे क्योंकि आयोजन स्थल पर क्षमता से अधिक लोग आना चाहते थे।

इसमें भी कोई दो राय नहीं कि लगभग एक दशक पहले नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद से अमेरिका-भारत संबंध तेजी से बढ़े हैं। अमेरिका के साथ भारत के सुरक्षा और आर्थिक संबंधों में भी स्पष्ट रूप से इजाफा हुआ है। साथ ही व्यापक हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन के प्रभाव को सीमित करने वाले साझा हितों का मुद्दा भी अब और अहम हो गया है। इस यात्रा के दौरान आतंकवाद व सुरक्षा सहयोग जैसी चिंताओं से निपटने के उपायों को और व्यापक किए जाने की भी उम्मीद व्यक्त की जा रही है।

अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन भी भारत के साथ द्विपक्षीय रक्षा सहयोग बढ़ाने, विशेष रूप से सैन्य सह-विकास के लिए महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों के हस्तांतरण के क्षेत्र में बहुप्रतीक्षित समझौतों के लिए जमीनी कार्य करने के तरीकों का पता लगाने के लिए कार्य किए जाने पर बल दे चुके हैं। इसी सिलसिले में वह भारत की दो दिवसीय यात्रा पर भी आए थे। अमेरिकी रक्षा मंत्री का मानना है कि अमेरिका और भारत की साझेदारी स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए एक आधारशिला है। इसके गहरे संबंधों ने दिखाया है कि कैसे दो महान शक्तियों के बीच तकनीकी नवाचार और सैन्य सहयोग वैश्विक भलाई का कारण बन सकता है।

यह भी माना जा रहा है कि इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी और राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच चर्चा एक स्वतंत्र व खुले एवं समृद्ध और सुरक्षित हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए उनकी प्रतिबद्धता को मजबूत करने पर केंद्रित होगी। व्हाइट हाउस का कहना है कि दोनों नेता रक्षा पर विशेष ध्यान देने के साथ-साथ रणनीतिक प्रौद्योगिकी साझेदारी को बढ़ाने के ताजा दृढ़ संकल्प पर भी विशेष रूप से जोर देंगे। इस संबंध में व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव केरिन ज्यां पियरे ने कहा कि पीएम मोदी और राष्ट्रपति जो बाइडन दोनों देशों को मजबूत करने के तौर-तरीकों पर भी चर्चा करेंगे।

पीएम मोदी की यात्रा के दौरान उनके द्वारा भारतीय अमेरिकियों की एक सभा को भी संबोधित करने का प्रोग्राम है। भारतीय समुदाय के नेता डॉ भारत बरई के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी 23 जून को देशभर के प्रवासी नेताओं की सभा को प्रतिष्ठित ‘रोनाल्ड रीगन बिल्डिंग एंड इंटरनेशनल ट्रेड सेंटर’ में संबोधित करेंगे। अमेरिका के प्रभावशाली सिख नेता जस्सी सिंह का कहना है कि पीएम मोदी की अमेरिकी राजकीय यात्रा भारत के लिए ‘ऐतिहासिक क्षण’ है और उनका मानना है कि पीएम मोदी ने अब तक जो वादे किए, उन्हें पूरा किया है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation