• Latest
  • Trending
import

लॉजिस्टिक व ट्रांसपोर्ट हब से सरपट दौड़ेगा विकास का पहिया

June 16, 2023
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
भारत भी बना रहा अपना ‘सूरज’, गुजरात की लैब में जुटे वैज्ञानिक

भारत भी बना रहा अपना ‘सूरज’, गुजरात की लैब में जुटे वैज्ञानिक

October 5, 2026
Wednesday, October 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

लॉजिस्टिक व ट्रांसपोर्ट हब से सरपट दौड़ेगा विकास का पहिया

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 16, 2023
in the blitz
0
import
ब्लिट्ज ब्यूरो

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा शहर की दो महत्वाकांक्षी परियोजनाओं, मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब और मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब को अब पंख लग जाएंगे। इन दोनों परियोजनाओं के लिए जमीन की अड़चन खत्म हो गई है। दोनों परियोजनाओं के लिए चार गांवों की 44 हेक्टेयर जमीन पर बनी इमारतों की कीमत अदा करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण तैयार हो गया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के चेयरमैन मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित 130वीं बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लग गई। इन दोनों परियोजनाओं से दादरी और आसपास के इलाके में विकास रफ्तार पकड़ेगा। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और निवेश बढ़ेगा।

– अड़चनें खत्म, ग्रेनो की दो बड़ी परियोजनाओं को लगेंगे पंख
-14 गांवों के किसान जमीन देने को राजी

YOU MAY ALSO LIKE

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

बोर्ड बैठक में मंजूरी मिली
ग्रेटर नोएडा की मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी इन दोनों प्रोजेक्ट को गति देने के लिए प्रयास कर रही थीं। किसानों से वह लगातार बातचीत कर रही थीं। विगत दिवस बोर्ड बैठक में औद्योगिक विकास विभाग के प्रमुख सचिव नरेंद्र भूषण, नोएडा-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी, यमुना विकास प्राधिकरण के सीईओ डॉ.अरुणवीर सिंह, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ अमनदीप डुली और आनंद वर्धन समेत अन्य सदस्य शामिल हुए।

14 गांवों की 478 हेक्टेयर जमीन की दरकार
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने बताया कि मल्टी मॉडल लॉजिस्टक हब और मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब के लिए 14 गांवों की 478 हेक्टेयर जमीन की दरकार है, जिसमें से 83 हेक्टेयर जमीन को छोड़कर शेष जमीन अथॉरिटी के पास है। यह 83 हेक्टेयर जमीन चिटेहरा, कठहेड़ा, बोड़ाकी और पल्ला गांव की है। हाल ही में इस 83 में से 39 हेक्टेयर जमीन और प्राप्त हो गई है। शेष 44 हेक्टेयर जमीन में किसानों की परिसंपत्तियां हैं।

किसान इन परिसंपत्तियों की कीमत मांग रहे हैं, जिसकी वजह से से जमीन नहीं मिल पा रही थी। सीईओ ने आगे कहा कि इस अड़चन के कारण दोनों अहम परियोजनाएं आगे नहीं बढ़ पा रहीं थीं।

66.76 करोड़ रुपये का खर्च आएगा
रितु माहेश्वरी की पहल पर ये प्रस्ताव बोर्ड के समक्ष रखा गया। बोर्ड ने इस पर अनुमति दे दी है। इन चार गांवों की 44 हेक्टेयर जमीन में स्थित परिसंपत्तियों की कीमत का आकलन किया गया जिससे लगभग 66.76 करोड़ रुपये का खर्च प्राधिकरण पर आएगा। आपको बता दें कि किसानों की परिसंपत्तियों के भुगतान पर अब तक निर्णय नहीं हो पाने के कारण इन दोनों परियोजनाओं के लिए जमीन नहीं मिल पा रही थी। लंबे समय से यह मसला अटका हुआ था। अब यह मसला सुलझ गया है और दोनों परियोजनाएं रफ्तार पकड़ लेंगी। किसानों के लिए भी बड़ी उपलब्धि है।

क्या है मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब
ड़ाकी के पास प्रस्तावित मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब के लिए जुनपत और बोड़ाकी गांवों की जमीन चाहिए। इस परियोजना के तहत रेलवे, बस अड्डा और मेट्रो कनेक्टिविटी एकसाथ विकसित की जाएगी।

बोड़ाकी के पास रेलवे टर्मिनल बनाया जाएगा। इसे रेलवे ने मंजूरी दे दी है। यहां से पूरब की ओर जाने वाली अधिकतर ट्रेनें चलेंगी। इससे दिल्ली, नई दिल्ली और आनंद विहार टर्मिनल पर ट्रेनों का दबाव कम होगा। ट्रांसपोर्ट हब में अंतर्राज्यीय बस अड्डा बनेगा। मौजूदा नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो रूट का विस्तार मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब तक होना है। ट्रांसपोर्ट हब से लोकल बसें भी चलाई जाएंगी। बोड़ाकी रेलवे स्टेशन को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप दिया जाएगा।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation