• Latest
  • Trending
The weight of 100 grams outweighed the country's expectations.

देश की उम्मीदों पर भारी पड़ा 100 ग्राम का भार

August 9, 2024
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
Wednesday, October 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

देश की उम्मीदों पर भारी पड़ा 100 ग्राम का भार

कठिन घड़ी में पीएम मोदी आए आगे, कहा- विनेश आप चैंपियनों में चैंपियन हैं

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 9, 2024
in the blitz
0
The weight of 100 grams outweighed the country's expectations.
गुलशन वर्मा

नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक 2024 में महिला कुश्ती 50 किग्रा स्पर्धा के फाइनल मुकाबले से पहले पहलवान विनेश फोगाट को तगड़ा झटका लगा। उन्हें अधिक वजन के कारण फाइनल मुकाबले से पहले अयोग्य घोषित कर दिया गया। मंगलवार को उन्होंने सेमीफाइनल में क्यूबा की लोपेज गुजमान को 5-0 से हराया था। वह ओलंपिक के फाइनल में पहुंचने वाली पहली महिला पहलवान बनीं थीं। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने बताया कि विनेश फोगाट को वजन ज्यादा होने की वजह से अयोग्य घोषित कर दिया गया है। संघ ने कहा, भारतीय दल को इस बात का दुख है कि महिला कुश्ती के 50 किलोग्राम वर्ग से विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित कर दिया गया है। रात भर टीम द्वारा किए गए बेहतरीन प्रयासों के बावजूद, सुबह उनका वजन 50 किलोग्राम से कुछ ग्राम अधिक था। इस कठिन घड़ी में विनेश फोगाट का हौसला बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगे आए। उन्होंने अपने संदेश में कहा, विनेश आप चैंपियनों में चैंपियन हैं।

पीएम ने पीटी उषा से की बात
पीएम मोदी ने भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा से इस मुद्दे पर चर्चा की। उनसे इस मुद्दे पर प्रत्यक्ष जानकारी मांगी तथा विनेश के अयोग्य घोषित होने के बाद भारत के पास क्या विकल्प हैं, इस बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने विनेश के मामले में मदद के लिए सभी विकल्पों पर विचार करने को कहा। उन्होंने पीटी उषा से विनेश की मदद करने और उनको अयोग्य घोषित करने पर कड़ा विरोध दर्ज कराने की भी बात कही।

YOU MAY ALSO LIKE

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

– पहलवान विनेश फोगाट फाइनल से पहले अयोग्य घोषित
– कड़ा विरोध दर्ज कराने को कहा प्रधानमंत्री ने
– पीटी ऊषा से कहा, सभी विकल्पों पर विचार किया जाए

भारतीय कुश्ती महासंघ ने जताई निराशा
विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक से अयोग्य घोषित किए जाने पर भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष संजय सिंह ने निराशा जताई। उन्होंने बताया कि विनेश का वजन 100 ग्राम ज्यादा था।

उन्होंने कहा, यह हमारे देश के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि इतनी अच्छी कुश्ती लड़ने और फाइनल के लिए क्वालिफाई करने के बाद भी उन्हें 100 ग्राम अधिक वजन होने के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया। भारत सरकार ने विनेश फोगट को उनके कोच, न्यूट्रिशनिस्ट और फिजियो मुहैया कराए हैं। ये सभी उनके साथ खेल गांव में हैं, 2 दिन तक उनका वजन स्थिर था लेकिन रातों-रात यह बढ़ गया, इसका कारण उनके न्यूट्रिशनिस्ट और उनके कोच ही बता सकते हैं। डब्ल्यूएफआई कानूनी प्रक्रिया देख रहा है। पीटी उषा खेल गांव पहुंच गई हैं, हम चर्चा करेंगे और तय करेंगे कि आईओसी व यूडब्ल्यूडब्ल्यू के खिलाफ कैसे विरोध करना है।

The weight of 100 grams outweighed the country's expectations.

महावीर फोगाट ने दिया बयान
विनेश फोगटा के पेरिस ओलंपिक में अयोग्य घोषित होने पर उनके चाचा महावीर फोगट ने कहा, मेरे पास कहने को कुछ नहीं है। पूरे देश को गोल्ड की उम्मीद थी… नियम तो हैं लेकिन अगर कोई पहलवान 50-100 ग्राम ज़्यादा वज़न का है तो उसे खेलने की अनुमति दी जाती है। मैं देश के लोगों से कहूंगा कि निराश न हों, एक दिन वो ज़रूर मेडल लाएगी… मैं उसे अगले ओलंपिक के लिए तैयार करूंगा।

विनेश फोगाट ने कुश्ती से संन्यास लेने की घोषणा की
विनेश फोगाट ने कुश्ती से संन्यास लेने की घोषणा की है। सोशल मीडिया पर विनेश ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा: “ मां कुश्ती मेरे से जीत गई और मैं हार गई। मुझे माफ कर दो। मेरे सपने टूट गए हैं। मेरी हिम्मत टूट गई है। अब मुझमें और ताकत नहीं है। अलविदा कुश्ती। मैं हमेशा तुम्हारी ऋणी रहूंगी। माफ करना।”

फाइनल में पहुंचने वाली पहली महिला पहलवान बनी थीं
29 वर्षीय विनेश कुश्ती में ओलंपिक फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन गई थीं। ओलंपिक पदक जीतने वाली अन्य महिला पहलवान साक्षी मलिक ने रियो 2016 में कांस्य पदक जीता था।
तीन कॉमनवेल्थ गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट हैं विनेश

हरियाणा सरकार विनेश को देगी इनाम और सम्मान
हरियाणा सरकार ने घोषणा की है कि विनेश फौगाट को ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाले खिलाड़ी को मिलने वाला सम्मान, इनाम और सुविधाएं दी जाएंगी।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि हमारे लिए विनेश फौगाट एक चैंपियन हैं। विनेश के प्रदर्शन पर पूरे भारत को गर्व है।

आप भारत का गौरव और हर भारतीय के लिए प्रेरणा हैं : मोदी
विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित होने पर पीएम मोदी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट कर फोगाट को चैंपियन बताया है। पीएम ने लिखा, विनेश आप चैंपियनों में चैंपियन हैं! आप भारत का गौरव हैं और हर भारतीय के लिए प्रेरणा हैं। आज की असफलता दुख देती है। काश मैं शब्दों में उस निराशा को व्यक्त कर पाता जो मैं अनुभव कर रहा हूं। साथ ही, मैं जानता हूं कि आप लचीलेपन की प्रतिमूर्ति हैं। चुनौतियों का सामना करना हमेशा से आपका स्वभाव रहा है। और मजबूत होकर वापस आओ! हम सब आपके लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

यह साजिश हो सकती है : विजेंदर सिंह
भारत के दिग्गज मुक्के बाज विजेंदर सिंह ने आरोप लगाया है कि ओलंपिक से पहलवान विनेश फोगाट को अयोग्य करार दिया जाना साजिश भी हो सकती है। विजेंदर का कहना है कि विनेश जैसी एलीट खिलाड़ियों को बड़े टूर्नामेंट्स से पहले वजन कम करने की तकनीक बखूबी आती है। ओलंपिक पदक जीतने वाले भारत के पहले और इकलौते मुक्के बाज विजेंदर ने कहा कि यह हैरान करने वाला है कि विनेश (50 किलो) का वजन ओलंपिक फाइनल से पहले 100 ग्राम अधिक निकला।

सबसे दुर्भाग्यपूर्ण और अनुचित भी : गावस्कर
महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने कहा है कि यह सबसे दुर्भाग्यपूर्ण है और अनुचित भी। मुझे उम्मीद है कि अधिकारी इस पर गौर करके कड़ा विरोध जतायेंगे क्योंकि यह शुरूआती दौर का मुकाबला नहीं था।’

काश यह बुरा सपना होता : आनंद महिंद्रा
महिंद्रा और महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने लिखा ,‘‘नहीं । नहीं। नहीं। इसे बुरा सपना बना दीजिये ताकि मैं उठूं तो मुझे पता चले कि यह सत्य नहीं था ।’

मैं बहुत दुखी हूं : साक्षी मलिक
रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता पहलवान साक्षी मलिक ने कहा ,‘मैं बहुत दुखी हूं । विनेश ने जो कर दिखाया, उसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था।’ ‘इस ओलंपिक में किसी भारतीय खिलाड़ी के साथ यह सबसे दर्दनाक हादसा है ।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation