• Latest
  • Trending
The stickers on apples or fruits are related to your health.

सेब या फलों पर लगे स्टीकर आपकी हेल्थ से जुड़े हैं

June 28, 2024
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
भारत भी बना रहा अपना ‘सूरज’, गुजरात की लैब में जुटे वैज्ञानिक

भारत भी बना रहा अपना ‘सूरज’, गुजरात की लैब में जुटे वैज्ञानिक

October 5, 2026
Wednesday, October 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

सेब या फलों पर लगे स्टीकर आपकी हेल्थ से जुड़े हैं

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 28, 2024
in दृष्टिकोण
0
The stickers on apples or fruits are related to your health.
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। आपने अक्सर बाजार से सेब या अन्य कोई फल खरीदते समय देखा होगा कि उस पर एक स्टीकर चिपका होता है। जब हम घर ले जाकर सेब को खाने के लिए काटते हैं तो कई बार ऐसा होता है कि जिस जगह स्टीकर लगा है, वहीं से सेब सड़ा हुआ है या खराब है। अगर आपने महंगा सेब खरीदा है तो संभव है कि वह खराब न हो और आपको दुकानदार ने यह कहकर बेचा हो कि एक्सपोर्ट क्वालिटी का सेब है, सबसे बेस्ट है, इसीलिए महंगा है और स्टीकर को देखकर हम लोग भी भरोसा भी कर लेते हैं लेकिन आपको बता दें कि स्टीकर का मतलब खराब जगह को ढकना या बेस्ट क्वालिटी, दोनों में से कुछ भी नहीं है, बल्कि एकदम ही अलग है।

स्टीकर वाले सेब ले जाने के बाद न तो हम लोग इन स्टीकर्स पर लिखी चीजों को पढ़ते हैं और न ही कभी सोचते हैं कि हर सेब पर स्टीकर लगाने का मतलब क्या है? यही वजह है कि 99 फीसदी लोगों को नहीं पता कि सेब पर स्टीकर क्यों चिपका होता है।

YOU MAY ALSO LIKE

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

दिल्ली के जाने माने नेचुरोपैथ अमूल्य नागेंद्र बताते हैं कि सेब ही नहीं, आजकल संतरे पर भी स्टीकर लगा आ रहा है। स्टीकर वाले चमकते सेबों को देखकर अक्सर लोग समझते हैं कि ये पक्का महंगे होंगे। कई बार दुकानदार भी स्टीकर लगे सेबों की कीमत ज्यादा वसूलते हैं, जबकि स्टीकर का सीधा-सीधा संबंध सेहत से है, न कि कीमत से। जब भी आप सेब खरीदने जाएं तो सेब पर लगे स्टीकर को जरूर पढ़ें क्योंकि इसमें ऐसी जानकारी लिखी होती है जो आपको बताती है कि आप क्या खा रहे हैं?

स्टीकर में होता है ये सब
नागेंद्र कहते हैं कि फलों पर चिपके स्टीकर्स में उसकी कीमत और एक्सपायरी डेट के अलावा एक पीएलयू यानि कि प्राइस लुक-अप कोड लिखा होता है। यह कोड फलों की क्वालिटी को दर्शाता है और बताता है कि यह फल कैसे उगाया गया है।

पीएलयू कोड में 3 प्रमुख विशेष कोड होते हैं
कुछ सेब या फलों पर लगे स्टीकर में चार अंकों की संख्या लिखी होती है। इस कोड की शुरुआत अंक 4 से शुरू होती है, जैसे 4026, 4987 आदि। इसका मतलब है कि इस तरह के फल कीटनाशक और रसायनों द्वारा उगाए गए हैं। इनमें पेस्टिसाइड्स का भरपूर इस्तेमाल किया गया है। ये फल सबसे सस्ते होते हैं। इन्हें खाने का मतलब है कि आप खाद और कीटाणुनाशक वाला फल खरीद रहे हैं।

8 से शुरू होने वाला कोड
कुछ फलों के स्टीकर्स में पांच अंकों की संख्या लिखी होती है, लेकिन इस कोड की शुरुआत 8 के अंक से होती है, जैसे 84131 या 86532 आदि लिखा होता है। इससे साफ है कि इन फलों में अनुवांशिक रूप से संशोधन किया गया है। ये फल भी ऑर्गेनिक नहीं होते और जीएम फसल के फल के रूप में सामने आते हैं। ये कीटनाशकों वाले से थोड़े महंगे हो सकते हैं, इनके फायदे नुकसान दोनों हैं।
9 के अंक से शुरू होने वाला कोड
कुछ फलों में 9 के अंक से शुरू होने वाला 5 अंक का कोड होता है जैसे फल पर 93435 लिखा होता है। इसका अर्थ है कि ये फल जैविक रूप से उगाए गए हैं। इनमें किसी कीटनाशक का इस्तेमाल नहीं हुआ। ये सबसे सुरक्षित फल है और कीमत में महंगा होने के साथ ही सेहत के लिए लाजवाब होता है।

नकली स्टीकर्स को भी पहचानें
अमूल्य नागेंद्र कहते हैं कि आजकल भारत के बाजारों में सेब और संतरे आदि पर स्टीकर्स तो लगे होते हैं लेकिन उन पर कोई कोड लिखा होने के बजाय एक्सपोर्ट क्वालिटी, बेस्ट क्वालिटी या प्रीमियम क्वालिटी जैसे शब्द लिखे होते हैं। ये नकली स्टीकर होते हैं। ये खरीदारों को बरगलाने के लिए लगाए जाते हैं और इनमें ऐसे गोंद का इस्तेमाल किया जाता है जो खराब होता है। ऐसे में जब भी ऐसे सेब को खरीदें तो देखभाल कर खरीदें और खाने से पहले अच्छी तरह गर्म पानी में धो लें। वहीं स्टीकर वाली जगह को चाकू से काटकर निकाल दें।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation