• Latest
  • Trending
The power of the helicopter will increase, the spike will become a disaster for the enemies

बढ़ेगी हेलीकॉप्टर की ताकत, दुश्मनों के लिए स्पाइक बनेगी आफत

August 11, 2023
भारत-जापान स्टार्टअप और डीप टेक 2026

अब भारत सस्ता नहीं, हुनर बेच रहा है

August 30, 2026
भारत की आर्थिक और कारोबारी गतिविधियाँ अगस्त 2026

सप्ताह की समीक्षा

August 30, 2026
ई-श्रम पोर्टल के 5 साल: 31.89 करोड़ पंजीकरण, 54.28% महिलाएँ

हर दिन पौने दो लाख नाम

August 30, 2026
CAG Railway Audit Report 2026: ₹1,130.92 Crore की 26 टिप्पणियाँ

छब्बीस टिप्पणियाँ, ग्यारह सौ करोड़

August 30, 2026
farmer

बानवे प्रतिशत खेत अब भी बाहर

August 30, 2026
जल जीवन मिशन, ई-श्रम, सूक्ष्म सिंचाई और रेलवे अपडेट

छात्र जाएँगे गाँव के नल तक

August 30, 2026
प्रधानमंत्री जन धन योजना 2026

हर दिन बहत्तर करोड़ रुपये की बचत

August 29, 2026
CAG रिपोर्ट 17 वैज्ञानिक अनुसंधान कोष 3490 करोड़

वह कोष जो बढ़ता ही रहा

August 29, 2026
nuclear

लक्ष्य सौ, असली आँकड़ा चार

August 29, 2026
daily-news

भारत की ताजा खबरें 29 अगस्त 2026

August 29, 2026
Sarbananda-Sonowal

फाइबर पहुँचा, पर चला एक तिहाई में

August 28, 2026
पशुधन प्रसार अधिकारी के 1251 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी

गाय के पेट से निकला एक एंजाइम

August 28, 2026
Sunday, August 30, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

बढ़ेगी हेलीकॉप्टर की ताकत, दुश्मनों के लिए स्पाइक बनेगी आफत

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 11, 2023
in राष्ट्रीय
0
The power of the helicopter will increase, the spike will become a disaster for the enemies
सिंधु झा

नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टरों में इजरायल की खतरनाक स्पाइक एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल लगाई जाएगी। इन मिसाइलों से लैस हेलिकॉप्टरों को चीन और पाकिस्तान की सीमा पर तैनात किया जाएगा ताकि ऊंचाई वाले इलाके में दुश्मन के बख्तरबंद वाहनों और टैंकों को ध्वस्त किया जा सके।

अब तक इस मिसाइल को सेना कंधे पर रख कर दागती थी। इसका वायुसैनिक वर्जन तैयार है जिसे अब शीघ्र ही हेलिकॉप्टर पर तैनात किया जायेगा। इस मिसाइल का निशाना अचूक माना जाता है। यह दुश्मन के ठिकाने को ध्वस्त कर देती है। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार स्पाइस मिसाइल पीछा करके मारती है। यानी टारगेट की तरफ दागो और भूल जाओ।

YOU MAY ALSO LIKE

‘ऑपरेशन सिंदूर’ की कामयाबी पर अमेरिका से मुहर

‘दिमागी नक्सल’ पर सियासत: विपक्ष की छटपटाहट या ‘चोर की दाढ़ी में तिनका’

यह मिसाइल छोटी लेकिन काफी घातक मानी जाती है। इसे कंधे से, ट्राईपॉड से या बाईपॉड से दागा जा सकता है। इस मिसाइल को टैंक पर तैनात किया जा सकता है, हेलिकॉप्टर में लगाया जा सकता है। चीन के साथ सीमा विवाद के समय भारत ने इजरायल से इमरजेंसी यूज के लिए इन मिसाइलों की छोटी मात्रा मंगाई थी। इसकी तकनीक इतनी अच्छी है कि टारगेट न भाग सकता है न छिप सकता है।

यह उसे नष्ट करने तक पीछा करती रहती है। इजरायल इसका उपयोग 1981 से कर रहा है। इसका उपयोग दुनिया के 35 देश कर रहे हैं। यह 1982 से लेकर अब तक 6 से 7 बड़े युद्धों में उपयोग की जा चुकी है। 2019 की शुरुआत में चीन और पाकिस्तान के साथ होने वाले संघर्षों को लेकर भारत सरकार ने आपातकालीन स्थिति में 240 स्पाइक एमआर मिसाइल और 12 लॉन्चर्स मंगाए थे।

उसी साल के अंत में इन्हें सेना में शामिल कर दिया गया। सेना स्पाइक का उपयोग दुश्मनों के टैंक ही नहीं, बल्कि कम ऊंचाई पर उड़ रहे हेलिकॉप्टर और विमानों को भी ध्वस्त करने के लिए कर सकती है। मिसाइल के कुल मिलाकर 9 वैरिएंट्स हैं। अगर इन्हें हेलिकॉप्टर में तैनात करते हैं तो कैनिस्टर में रखी मिसाइल का वजन होता है 34 किलो और लॉन्चर का 55 किलो और लॉन्चर के साथ चार मिसाइलों का वजन होता है 187 किलो।

आमतौर पर स्पाइक मिसाइल की लंबाई 3 फीट 11 इंच होती है लेकिन वैरिएंट्स के अनुसार इसका साइज थोड़ा-बहुत कम ज्यादा हो सकती है। अलग-अलग वैरिएंट की रेंज है। इसकी रेंज 50 मीटर से लेकर 10 हजार मीटर तक है। हेलिकॉप्टर में 600 से 25 हजार मीटर रेंज वाली मिसाइल लगेगी जिसमें टैंडेम चार्ज हिट वॉरहेड लगाया जाता है जिसके पीछे एक सॉलिड प्रॉपेलेंट रॉकेट उसे टारगेट तक पहुंचाता है। इसमें इंफ्रारेड होमिंग- इलेक्ट्रो ऑप्टिकल सीकर लगा होता है, जो दुश्मन को किसी भी मौसम और अंधेरे में भी खोज सकता है। यानी यह टारगेट से निकल रही गर्मी को पकड़कर उसका पीछा करता है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation