• Latest
  • Trending
The echo of election results will be heard in the world

दुनिया में चुनाव परिणाम की सुनाई देगी गूंज

December 8, 2023
अक्षर पटेल के ऑलराउंड प्रदर्शन से भारत ने एजबेस्टन में पहला वनडे छह विकेट से जीत लिया।

आर-पार का मुकाबला: सीरीज़ 1–1 बराबर, कल लॉर्ड्स में होगा फैसला

July 18, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

तीन समझौते, तीन रफ्तार: ब्रिटेन से रास्ता खुला, यूरोप करीब, अमेरिका छह दिन की घड़ी पर

July 18, 2026
job

आबादी का सुनहरा मौका: नौकरी और हुनर भारत की सबसे बड़ी असल परीक्षा

July 18, 2026
rbi (

बैंकों का व्यस्त शनिवार: HDFC बैंक ने पहली बार दिया बोनस शेयर का तोहफा

July 18, 2026
Reliance

पहली बार 3 लाख करोड़ के पार: रिलायंस के तीनों इंजन एक साथ चले

July 18, 2026
ev car

तीन लाख के पार: भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड

July 17, 2026
employment

जवान देश की सबसे बड़ी पूंजी: नौकरी और हुनर का असली इम्तिहान

July 17, 2026
Agriculture

बारिश ने पकड़ी रफ्तार: कमज़ोर शुरुआत के बाद घटने लगी मानसून की कमी

July 17, 2026
Market

बाज़ार में लौटी रौनक: बड़े शेयरों के दम पर सेंसेक्स चढ़ा, रिलायंस के नतीजे आज

July 17, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

तीन समझौते, तीन रफ्तार: ब्रिटेन से रास्ता खुला, यूरोप करीब, अमेरिका आखिरी कदम पर

July 17, 2026
india-vs-england

जवाब आया: एजबेस्टन में भारत ने पहला वनडे छह विकेट से जीता

July 17, 2026
Agriculture

आसमान पर टिकी नज़र: कमज़ोर मानसून और महंगाई के बीच खेती की परीक्षा

July 17, 2026
Sunday, July 19, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

दुनिया में चुनाव परिणाम की सुनाई देगी गूंज

यह चुनाव नतीजे भारत के विकास पर दुनिया के भरोसे को और मजबूती देंगे

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 8, 2023
in the blitz
0
The echo of election results will be heard in the world
नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री

आज हर फर्स्ट टाइम वोटर बड़े गर्व के साथ कह रहा, मेरा पहला वोट मेरी विजय का कारण बना है। इसी जीत में हर महिला अपनी जीत देख रही है।
इसी जीत में बेहतर भविष्य का सपना देखने वाला हर युवा अपनी जीत देख रहा है। हर वो नागरिक इसे अपनी सफलता समझ रहा है जो 2047 में भारत को एक विकसित राष्ट्र देखना चाहता है।

साथियों, मैं आज विशेष रूप से देश की नारी शक्ति का अभिनंदन करूंगा। रैलियों में मैं अक्सर कहता था, इन चुनाव में नारी शक्ति यह ठानकर निकली है कि भाजपा का परचम लहराएगी। और जब देश की नारी शक्ति किसी का सुरक्षा कवच बन जाए तो कैसी भी ताकत उसे नुकसान नहीं पहुंचा सकती। आज नारी शक्ति बंधन अधिनियम ने देश की माता-बहनों-बेटियों के मन में नया विश्वास जगाया है। आज देश की हर महिला में यह भरोसा जगा है कि भाजपा सरकार में उनकी सक्रिय भागीदारी को नई बुलंदी मिलने वाली है। आज हर बहन-बेटी को साफ-साफ लगता है कि बीजेपी ही नारी गरिमा, नारी सम्मान, नारी सुरक्षा की सबसे बड़ी गारंटी है।

YOU MAY ALSO LIKE

आर-पार का मुकाबला: सीरीज़ 1–1 बराबर, कल लॉर्ड्स में होगा फैसला

तीन समझौते, तीन रफ्तार: ब्रिटेन से रास्ता खुला, यूरोप करीब, अमेरिका छह दिन की घड़ी पर

modi

उन्होंने देखा है कि बीते 10 वर्षों में भाजपा ने उन तक टॉयलेट, बिजली, गैस, नल से जल, बैंक में खाते जैसी बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के लिए कितनी ईमानदारी से काम किया है। आज वो देख रही हैं कि कैसे बीजेपी घर में, परिवार में, समाज में उनकी आर्थिक भागीदारी बढ़ाने के लिए उन्हें रोजगार, स्वरोजगार के नए अवसर देने के लिए निरंतर काम कर रही है। नारी शक्ति का विकास बीजेपी के विकास मॉडल का एक महत्वपूर्ण स्तंभ भी है और इसलिए इन चुनावों में महिलाओं ने, बहनों, बेटियों ने एक प्रकार से भाजपा के विजय की पूरी जिम्मेवारी अपने हाथ में उठा ली थी और भरपूर आशीर्वाद दिया है। मैं आज पूरी विनम्रता से देश की हर बहन, बेटी को यही कहूंगा, आपसे जो वादे बीजेपी ने किए हैं; वो वादे शत-प्रतिशत पूरे किए जाएंगे और यह मोदी की गारंटी है और मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरी होने की गारंटी है।

– जातियों में देश बांटने की कोशिशें हुईं नाकाम
– नारी शक्ति, युवा शक्ति, किसान व गरीब ये चार ही जातियां
– इसी जीत में हर महिला अपनी जीत देख रही है
– देश का युवा सिर्फ और सिर्फ विकास चाहता है

साथियों, चुनाव नतीजों ने एक और बात स्पष्ट की है। देश का युवा सिर्फ और सिर्फ विकास चाहता है। जहां भी सरकारों ने युवाओं के खिलाफ काम किया है, वो सरकारें सत्ता से बाहर हुई हैं। चाहे राजस्थान हो, छत्तीसगढ़ हो या तेलंगाना हो। ये सारी सरकारें पेपर लीक और भर्ती घोटाले के आरोपों में घिरी हुईं थीं। परिणाम यह हुआ कि इन तीनों ही राज्यों में सत्ता में बैठे दल अब सरकार से बाहर हैं। आज देश के युवा में यह भरोसा लगातार बढ़ रहा है कि बीजेपी ही उसकी आकांक्षाएं समझती है, उसके लिए काम करती है। देश का युवा यह जानता है कि बीजेपी की सरकार युवा हितैषी होती है। युवाओं के लिए नए अवसर बनाने वाली होती है। साथियो, आज देश का आदिवासी समाज भी अब खुलकर अपनी बात रख रहा है। यह वो आदिवासी समाज है जो कांग्रेस की नीतियों की वजह से 7 दशक तक पीछे रहा, जिसे अवसर नहीं दिए गए। इनकी जनसंख्या आज 10 करोड़ के आसपास है। हमने गुजरात के चुनाव परिणाम में भी देखा है कि जिस कांग्रेस ने आदिवासी समाज को कभी पूछा तक नहीं, उस आदिवासी समाज ने कांग्रेस का सफाया कर दिया। यही भावना आज हमने एमपी, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी देखी है। इन राज्यों की आदिवासी अंचल की सीटों पर कांग्रेस का सुपड़ा साफ हो गया है। आदिवासी समाज आज विकास के लिए आकांक्षी है और उन्हें भरोसा है कि इस आकांक्षा को सिर्फ और सिर्फ भाजपा सरकार ही पूरी कर सकती है। मेरे परिवारजनों, मैं आज हर राज्य के भाजपा कार्यकर्ताओं की सराहना करूंगा। भूरी-भूरी प्रशंसा करूंगा। भाजपा और कमल के प्रति आपकी निष्ठा, आपका समर्पण अतुल्य है।

डबल इंजन सरकार का मैसेज आपने पूरी ईमानदारी से जन-जन तक पहुंचाया। इसी का परिणाम आज हमें मिल रहा है। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा जी जिस प्रकार अपनी नीति-रणनीति को अमल में लाए। यह विजय उसका भी परिणाम है और चुनाव के दरमियान उनके परिवार में एक दुखद घटना घटी लेकिन उसके बावजूद नड्डा जी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में दिन-रात डटे रहे। साथियों, राजनीति के इतने वर्षों में मैं हमेशा भविष्यवाणियों से दूर रहा। मैं कभी भी वादे और बड़ी-बड़ी घोषणाएं नहीं करता लेकिन इस बार इस चुनाव में मैंने अपना यह नियम भी तोड़ा था। मैंने राजस्थान में मावजी महाराज को प्रणाम करते हुए उन्हीं की धरती पर एक भविष्यवाणी की थी कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार लौटकर के नहीं आएगी। मैं भविष्यवेत्ता नहीं हूं लेकिन मेरा राजस्थान के लोगों पर भरोसा था, वहां की जनता पर भरोसा था और आज हम नतीजे देख रहे हैं।

मध्य प्रदेश ने भी हमें फिर दिखाया है कि भाजपा के सेवा भाव का कोई विकल्प नहीं है। दो दशक से वहां भाजपा की सरकार है और इतने वर्षों के बाद भी भाजपा पर भरोसा लगातार मजबूत ही हो रहा है। छत्तीसगढ़ के परिवारजनों को तो चुनाव की पहली सभा में मैंने खुद ही कहा था कि मैं आपसे कुछ मांगने नहीं आया हूं। मैं तो आपको 3 दिसंबर के बाद सरकार बनेगी तो शपथ समारोह में निमंत्रण देने के लिए आया हूं। छत्तीसगढ़ के परिणाम से साफ है कि हर परिजन ने उस बात को स्वीकार किया है। मैं तेलंगाना की जनता और तेलंगाना के भाजपा कार्यकर्ताओं का विशेष आभार व्यक्त करता हूं। हर चुनाव में तेलंगाना में भाजपा का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। मैं तेलंगाना के लोगों को यह विश्वास दिलाता हूं कि बीजेपी आपकी सेवा में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ेगी।

(भारतीय जनता पार्टी तेलंगाना अभिवृत्तिकोशम एल्लापुडुपनी चिनंतुने उतुंडी तेलंगाना तो माको चाला मंची अनुबंधम हुंडी)
मेरे परिवारजनों, इस चुनाव परिणाम की गूंज सिर्फ एमपी, राजस्थान और छत्तीसगढ़ तक सीमित नहीं रहेगी। इन परिणामों की गूंज दूर तक जाएगी। पूरी दुनिया में इन चुनाव परिणाम की गूंज सुनाई देगी। यह चुनाव परिणाम भारत के विकास पर दुनिया के भरोसे को और मजबूती देगा। यह चुनाव परिणाम दुनिया भर के निवेशकों को भी नया विश्वास देगा। भरोसा है कि आजादी के अमृत काल में विकसित भारत का जो संकल्प हमने लिया है, उसे जनता जनार्दन का लगातार आशीर्वाद मिल रहा है। आज दुनिया देख रही है कि भारत का लोकतंत्र और भारत का वोटर, दोनों कितने परिपक्व हैं, कितने मैच्योर हैं।

देश के युवा का बीजेपी में भरोसा लगातार बढ़ा

आज देश के युवा में यह भरोसा लगातार बढ़ रहा है कि बीजेपी ही उसकी आकांक्षाएं समझती है, उसके लिए काम करती है। देश का युवा यह जानता है कि बीजेपी की सरकार युवा हितैषी होती है। युवाओं के लिए नए अवसर बनाने वाली होती है।

आदिवासी समाज केवल विकास का आकांक्षी

आदिवासी समाज ने कांग्रेस का सफाया कर दिया। यही भावना आज हमने एमपी, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी देखी है। आदिवासी समाज आज विकास के लिए आकांक्षी है और उसे भरोसा है, इस आकांक्षा को सिर्फ और सिर्फ भाजपा ही पूरा करेगी।

– जारी …

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation