• Latest
  • Trending
जन चेतना व बदलाव का सबसे बड़ा उदाहरण ‘मन की बात’

जन चेतना व बदलाव का सबसे बड़ा उदाहरण ‘मन की बात’

May 5, 2023
वैश्विक संकट के बीच भी नहीं थमेगी भारत की रफ्तार

महंगाई 6 फीसदी पार, पर रफ्तार धीमी

November 13, 2026
खरीफ बुवाई 2026

रबी में खाद पर ₹62,370 करोड़ की ढाल

November 12, 2026
देसी एमआरआई-सीटी को दस साल का सहारा

देसी एमआरआई-सीटी को दस साल का सहारा

November 11, 2026
भारत की उपलब्धियां

एक शाम भारत ने कीव-मॉस्को से की बात

November 10, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

November 6, 2026
solar

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

November 6, 2026
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
Tuesday, November 17, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

जन चेतना व बदलाव का सबसे बड़ा उदाहरण ‘मन की बात’

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई जन संवाद की श्रृंखला पूरी दुनिया में पहुंची

by ब्लिट्ज़ इंडिया
May 5, 2023
in दृष्टिकोण
0
जन चेतना व बदलाव का सबसे बड़ा उदाहरण ‘मन की बात’

देश के विकास और निर्माण के संकल्प को प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम से जन-जन तक पहुंचाया है। आज अद्भुत, अनूठा और ऐतिहासिक दिन है। यह हम सभी के लिए गौरव की बात है कि देश के इतिहास में पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा रेडियो पर शुरू की गई जन संवाद की श्रृंखला देश-दुनिया तक पहुंच गई है। प्रधानमंत्री जी को इस विशेष उपलब्धि के लिए बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ करने का मुख्य उद्देश्य है ‘आओ हम सब मिलकर देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं। हर कोई एक कदम चले, यदि आप एक कदम चलते हैं तो देश 131 करोड़ कदम चलता है’।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश और प्रदेश बदल रहा है। वे एक गौरवशाली, वैभवशाली, शक्तिशाली, संपन्न और समृद्ध भारत के निर्माण की दिशा में अग्रसर हैं। ‘मन की बात’ का यह शतकीय अवसर देशभर में उत्सव की तरह मनाया जा रहा है। मध्य प्रदेश में इसके लिए विशेष तैयारियां की गई । प्रदेश के सभी 66 हजार बूथ, वार्डों और सभी पंचायतों में इस ऐतिहासिक संवाद को सुनने की व्यवस्था की गई । हमने राजभवन में विशेष आयोजन कर प्रदेश के उन होनहार और प्रतिभाशाली लोगों को भी आमंत्रित किया , जिनके संघर्ष, नवाचारों और प्रयासों के बारे में प्रधानमंत्री जी ने देश की जनता को बताया है। हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में मध्य प्रदेश का कई बार उल्लेख किया है।

YOU MAY ALSO LIKE

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

प्रदेश में हो रहे नवाचारों और जन-जागरूकता अभियान के अलावा प्रदेश की जनता द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्यों की उन्होंने सराहना की और इससे जुड़े लोगों को प्रोत्साहित किया है। 3 अक्टूबर 2014 को प्रधानमंत्री ने रेडियो पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम की शुरुआत की थी। इस कार्यक्रम ने भारत की समृद्ध संस्कृति तथा परंपरा में सामान्य जन की रुचि को पुनर्जीवित किया और आधारभूत स्तर पर लोगों को विशेष पहचान दी है। यह एक असाधारण पहल है, जो हमें अपनी जड़ों की ओर वापस ले जाने के लिए प्रेरित करती है।

प्रधानमंत्री मोदी देशवासियों के दिल में बसते हैं। उनके मन की बात देशवासी सुनते भी हैं और आत्मसात भी करते हैं।
‘मन की बात’ कार्यक्रम जनचेतना और बदलाव का सबसे बड़ा उदाहरण है। जब भी देश पर कोई संकट आया, तब प्रधानमंत्री ने इस कार्यक्रम से देशवासियों का मार्गदर्शन किया और संकट को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । कोरोना से बचाव, शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार, स्वरोजगार, नवाचार, खेल, महिला सशक्तीकरण, किसान कल्याण, जनजातीय विकास, पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन आदि के लिए हम सभी को प्रेरित किया है। मुझे याद आता है, प्रधानमंत्री ने इसके पहले एपिसोड में कहा था कि मेरे देश की ताकत गरीब की झोपड़ी में, गांव में, माताओं, बहनों, नौजवानों और किसानों में है। ‘मन की बात’ कार्यक्रम न सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी के मन की अभिव्यक्ति है बल्कि यह लोगों की अपेक्षाओं की भी अभिव्यक्ति बन गया है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation