• Latest
  • Trending
भगवान श्रीराम का हुआ सूर्य तिलक

भगवान श्रीराम का हुआ सूर्य तिलक

April 19, 2024
farmer

छह हज़ार रुपये साल और पाँच साल की पक्की तारीख़ — पीएम-किसान का असली फ़ायदा रक़म में नहीं, भरोसे में है

August 1, 2026
कावेरी जल विवाद पर फिर गरमाई तमिलनाडु की राजनीति

आज़ादी के समय जितना पानी था, अब उसका एक तिहाई — बारिश नहीं, यही असली आँकड़ा है

August 1, 2026
खेलो इंडिया योजना

करीब आठ गुना पैसा: 36,441 करोड़ रुपये के खेलो इंडिया पैकेज से ज़मीन पर क्या बदलेगा

August 1, 2026
राष्ट्रमंडल खेल 2026

दिन की शुरुआत ही दो सोने से — भारतीय मुक्केबाज़ों ने रिकॉर्ड फ़ाइनल दिन को भुनाना शुरू किया

August 1, 2026
समुद्र मंथन योजना

समुद्र के नीचे भारत ने अब तक बहुत कम खोजा है — 84,084 करोड़ रुपये की योजना इसी को बदलने की कोशिश है

August 1, 2026
water-store

बारिश रोकने के लिए भारत ने 2.76 करोड़ ढाँचे बना लिए। अगला दशक उन्हें चलाने का है

August 1, 2026
UPI

रोज़ 76 करोड़ से ज़्यादा भुगतान: यूपीआई के जुलाई के रिकॉर्ड का असली मतलब

August 1, 2026
दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026

जुलाई ने सीज़न बचा लिया, अब मौसम विभाग कह रहा है — अगस्त और सितंबर में कम बारिश

August 1, 2026
highway (1)

तीन महीने में साल के घाटे का 18.2% — और उसका एक चौथाई हिस्सा बनाने-बनवाने में लगा

August 1, 2026
commonwealth-games-2026-india-23-medals-judo-gold

23 पदक, जूडो में पहला सोना और दस मुक्केबाज़ जिन्हें आज एक-एक करके जीतना है

August 1, 2026
राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम

भारत अब अपनी हवा लगभग हर जगह नाप सकता है — अगला दशक इस पर काम करने का है कि मीटर क्या कह रहे हैं

July 31, 2026
Raj-Mandir

पाँच हफ़्ते, सोलह फ़िल्में: जुलाई ने परखा कि भारतीय पर्दे एक साथ कितना बोझ उठा सकते हैं

July 31, 2026
Saturday, August 1, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

भगवान श्रीराम का हुआ सूर्य तिलक

ललाट पर सूर्य की किरणें पड़ते ही प्रभु की आभा दमकने लगी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
April 19, 2024
in उत्तर-प्रदेश
0
भगवान श्रीराम का हुआ सूर्य तिलक

YOU MAY ALSO LIKE

महिलाओं के कार्यस्थल की नियमित सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

अचानक बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे योगी, ठाकुर जी की छवि को निहारते रहे

संजय द्विवेदी

लखनऊ। भगवान राम का उनके जन्मस्थान पर करीब 500 सालों के बाद पहली बार भव्य जन्मोत्सव मनाया गया। भक्तों में गजब का उल्लास दिखा। रामनवमी के मौके पर दोपहर 12 बजे रामलला का सूर्याभिषेक किया गया। वैज्ञानिकों की टीम ने रामलला के ललाट पर सूर्य की किरण से तिलक किया ।

सूर्यवंशी भगवान राम के ललाट पर जैसे ही सूर्य की किरणें पहुंचीं, उनकी आभा दमकने लगी। ऐसे लगा मानो सूर्य देव प्रभु श्री राम को जन्मोत्सव के मौके पर नमस्कार कर रहे हों। अयोध्या के मंदिर में जिस किसी ने प्रभु श्रीराम का दिव्य रूप देखा, वह मोहित हो गया। प्रभु श्री राम की नगरी भक्तों से पटी हुई थी।

अनोखा नजारा
दोपहर 12 बजते ही मंदिर के कपाट बंद किए गए। प्रभु श्री राम के जन्म की प्रक्रिया को शुरू किया गया। लेजर बीम से सूर्यकिरण द्वारा प्रभु श्रीराम के ललाट को प्रकाशित कर दिया गया। एक बारगी ऐसा लगा कि भगवान राम मंदिर में प्रकटमान हो गए हैं। पुजारियों की ओर से भगवान श्रीराम के जन्म पर आरती की गई।
रामलला के ललाट पर करीब साढ़े तीन मिनट तक सूर्यतिलक किया गया। सीबीआरआई, रुड़की के एक सीनियर साइंटिस्ट के अनुसार, सूर्यतिलक का आकार 58 मिलीमीटर का था। रामलला के मस्तक के केंद्र पर तिलक लगाने की सही अवधि लगभग तीन से साढ़े तीन मिनट थी, जिसमें दो मिनट पूर्ण रोशनी रही।

भगवान श्रीराम का हुआ सूर्य तिलक

1 of 4
- +
भगवान श्रीराम का हुआ सूर्य तिलक
भगवान श्रीराम का हुआ सूर्य तिलक
भगवान श्रीराम का हुआ सूर्य तिलक
भगवान श्रीराम का हुआ सूर्य तिलक

1.

2.

3.

4.

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने कहा कि सूर्य तिलक के दौरान भक्तों को राम मंदिर के अंदर जाने की अनुमति दी गई। इसके लिए मंदिर ट्रस्ट की ओर से लगभग 100 एलईडी और सरकार की ओर से 50 एलईडी लगाई गई। इसमें रामनवमी समारोह को दिखाया गया। मंदिर परिसर के आसपास मौजूद लोग इस उत्सव को देखकर भाव विह्वल हो गए। आसमान साफ होने की स्थिति में इस प्रक्रिया को आसानी से पूरा कराया गया।

500 सालों के बाद पहली बार अयोध्या में भव्य जन्मोत्सव मनाया गया।

अद्भुत श्रृंगार
रामनवमी के मौके पर प्रभु रामलला का अद्भुत श्रृंगार किया गया। इसके लिए वेद मंत्रों के पाठ के साथ दूध और अन्य सामग्रियों के साथ उनका स्नान कराया गया। पुजारियों की ओर से प्रक्रिया पूरी कराई गई। पूरे राम मंदिर को फूलों से सजाया गया। भक्तों को प्रभु श्रीराम का दर्शन कराने के लिए विशेष व्यवस्था की गई।

नरेंद्र मोदी
@narendramodi
यह पहली रामनवमी है, जब अयोध्या के भव्य और दिव्य राम मंदिर में हमारे राम लला विराजमान हो चुके हैं। रामनवमी के इस उत्सव में आज अयोध्या एक अप्रतिम आनंद में है। 5 शताब्दियों की प्रतीक्षा के बाद आज हमें ये रामनवमी अयोध्या में इस तरह मनाने का सौभाग्य मिला है। यह देशवासियों की इतने वर्षों की कठिन तपस्या, त्याग और बलिदान का सुफल है।

योगी आदित्यनाथ
@myogiadityanath
भारत के प्राण, सनातन जगत की सकल आस्था के केंद्र, हमारे आराध्य, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के पावन अवतरण दिवस ‘श्री राम नवमी’ की समस्त प्रदेश वासियों एवं श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! शताब्दियों की प्रतीक्षा के उपरांत श्री अयोध्या धाम में प्रभु श्री रामलला का निर्मित नव्य, भव्य, दिव्य मंदिर कोटि-कोटि रामभक्तों और मानव सभ्यता को हर्षित, गर्वित कर रहा है।
जय-जय श्री राम !

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation