• Latest
  • Trending
court

जांच के हाईकोर्ट के मानकों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, आदेश रद्द

April 28, 2023
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Wednesday, September 16, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

जांच के हाईकोर्ट के मानकों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, आदेश रद्द

सीबीआई को प्रश्न-उत्तर की तर्ज पर आरोपी से पूछताछ का निर्देश देने पर कड़ी आपत्ति जताई

by ब्लिट्ज़ इंडिया
April 28, 2023
in लीगल
0
court

दीप्सी द्विवेदी

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने सांसद अविनाश रेड्डी की गिरफ्तारी से बचाव की मांग खारिज कर दी। सीबीआई को उसकी जांच पूरी करने के लिए दी गई 30 अप्रैल की समय सीमा को बढ़ाकर 30 जून कर दिया।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, अगर जांच का यह मानक है तो सीबीआई को बंद करना बेहतर है। शीर्ष अदालत ने पूर्व मंत्री वाईएस विवेकानंद रेड्डी की हत्या मामले में कडप्पा के सांसद वाईएस अविनाश रेड्डी को गिरफ्तारी से बचाने वाला तेलंगाना हाईकोर्ट का आदेश भी खारिज कर दिया। साथ ही सीबीआई को प्रश्न-उत्तर की तर्ज पर आरोपी से पूछताछ का निर्देश देने पर आपत्ति जताई।

YOU MAY ALSO LIKE

दहेज केस में 60-90 दिन में चार्जशीट की हो कोशिश

हाई कोर्ट ने स्कूलों में हिजाब पर रोक लगाई

सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस पीएस नरसिम्हा की पीठ ने कहा, यह आपराधिक कानून न्यायशास्त्र को फिर से लिखने जैसा है। इस तरह का आदेश जांच को निष्प्रभावी कर देगा। हाईकोर्ट किसी संदिग्ध की जांच लिखित रूप में करने का आदेश नहीं दे सकता। हाईकोर्ट के लिए यह पूरी तरह से अनुचित था कि वह इस प्रश्नावली को पहले प्रतिवादी को देने का आदेश दे। इस तरह के आदेश विशेष रूप से जांच को प्रभावित करते हैं। सीबीआई कई आरोपियों की भूमिका का पता लगा रही है। ऐसे में हाईकोर्ट के निर्देश अनुचित थे।

– सांसद अविनाश रेड्डी की गिरफ्तारी से बचाव की मांग खारिज

पीठ ने अविनाश रेड्डी की संरक्षण की मांग खारिज कर दी। सीबीआई को उसकी जांच पूरी करने के लिए दी गई समय सीमा को बढ़ाकर 30 जून कर दिया। सांसद का प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ वकील रंजीत कुमार द्वारा की गई उनके मुवक्कि ल की गिरफ्तारी से संरक्षण की मांग पर पीठ ने कहा, इस मामले में हमें कहना पड़ा कि हाईकोर्ट इस तरह के आदेश पारित नहीं कर सकता है। हम वास्तव में हाईकोर्ट के आदेश से परेशान हैं। अगर सीबीआई को आपको गिरफ्तार करना होता तो वे पहले ही कर लेते। सीबीआई ने अत्यंत संयम दिखाया है। कुमार ने कहा, शीर्ष अदालत को संरक्षण देना चाहिए क्योंकि मामला हाईकोर्ट के समक्ष सुनवाई के लिए आ रहा है।

रेड्डी की पुत्री ने हाईकोर्ट के आदेश पर उठाए सवाल
मृतक की पुत्री डॉ. सुनीता रेड्डी के वकील सिद्धार्थ लूथरा ने हाईकोर्ट के 18 अप्रैल के आदेश पर सवाल उठाते हुए कहा, यदि इस तरह का आदेश पारित किया गया तो यह व्यर्थ की कवायद होगी। यह पूर्ण रूप से बेतुकापन और अराजकता है। पीठ ने कहा, अगर जांच का यह मानक है तो सीबीआई को खत्म करना बेहतर है। कल्पना कीजिए जब अन्य आरोपी इसे मिसाल के तौर पर पेश करेंगे।
हाईकोर्ट ने वाईएसआरसीपी सांसद को वाई एस विवेकानंद रेड्डी की हत्या से संबंधित मामले में पूछताछ के लिए हर रोज सीबीआई के सामने पेश होने का निर्देश दिया था और उन्हें 25 अप्रैल तक गिरफ्तारी से सुरक्षा प्रदान की थी।

क्या है मामला
आंध्र प्रदेश के दिवंगत मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी के भाइयों में से एक विवेकानंद रेड्डी की राज्य में विधानसभा चुनाव से कुछ हफ्ते पहले 15 मार्च, 2019 की रात कडप्पा जिले के पुलिवेंदुला स्थित उनके आवास पर हत्या कर दी गई थी। याचिका में आरोप लगाया गया कि अपराध स्थल को साफ किया गया था और वाईएस अविनाश रेड्डी, वाईएस भास्कर रेड्डी, डी शिवशंकर रेड्डी व अन्य के इशारे पर दिल का दौरा पड़ने से मौत की कहानी को विश्वसनीय बनाने के लिए शरीर पर घावों को पट्टियों से लपेटा गया था।
ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation