• Latest
  • Trending
Skin grafting will become a boon, death rate will decrease in cases of burn

स्किन ग्राफ्टिंग बनेगी वरदान बर्न के मामलों में घटेगी मृत्यु दर

July 7, 2023
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
भारत भी बना रहा अपना ‘सूरज’, गुजरात की लैब में जुटे वैज्ञानिक

भारत भी बना रहा अपना ‘सूरज’, गुजरात की लैब में जुटे वैज्ञानिक

October 5, 2026
Wednesday, October 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

स्किन ग्राफ्टिंग बनेगी वरदान बर्न के मामलों में घटेगी मृत्यु दर

एम्स में उत्तर भारत के दूसरे त्वचा बैंक की औपचारिक शुरुआत

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 7, 2023
in दृष्टिकोण
0
Skin grafting will become a boon, death rate will decrease in cases of burn
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। जलने व अन्य कारणों से स्किन खो चुके मरीजों को फिर से त्वचा मिल सकेगी। त्वचा के अभाव में मरीज संक्रमण का शिकार होकर दम तोड़ देता है। ऐसे मरीजों को बचाने के लिए स्किन ग्राफ्टिंग की जा सकती है। यह प्रयोग बर्न के मामलों में मरीजों की मृत्यु दर को 50 फीसदी तक घटा सकता है।

इसे देखते हुए एम्स में उत्तर भारत के दूसरे त्वचा बैंक की औपचारिक शुरुआत संस्थान के निदेशक डॉ. एम श्रीनिवास ने की। हालांकि इस त्वचा बैंक को अभी दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग के अंग प्रत्यारोपण संगठन से लाइसेंस का इंतजार है। एम्स प्रशासन को उम्मीद है कि अगले 10-15 दिनों में लाइसेंस मिल जाएगा। यहां पर 18 से 80 वर्ष की उम्र के व्यक्ति के शव से त्वचा ली जा सकेगी। एक व्यक्ति से मिली त्वचा से दो मरीजों की जिंदगी बच सकेगी। इस बारे में बर्न व प्लास्टिक सर्जरी ब्लॉक के प्रमुख डा. मनीष सिंघल ने कहा कि 18 वर्ष से अधिक उम्र के शव से प्राप्त त्वचा को किसी भी मरीज में लगाया जा सकता है। हालांकि त्वचा को व्यक्ति की मौत के छह घंटे के अंदर लेना होगा। जो मरीज पहले से एचआइवी, हेपेटाइटिस बी, हेपेटाइटिस सी, त्वचा कैंसर, किसी प्रकार के गंभीर संक्रमण से पीड़ित होगा, उसके शव से त्वचा को नहीं लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति से औसतन 3000 वर्ग सेमी तक त्वचा ली जा सकती है। 30 फीसदी तक जले मरीज में करीब 1000 से 1500 वर्ग सेमी स्किन ग्राफ्ट की जरूरत होती है। ऐसे में एक व्यक्ति से प्राप्त त्वचा को दो व्यक्ति में लगाया जा सकता है। यह त्वचा मृत व्यक्ति की पीठ, जांघों और पैरों से ली जाती है। एम्स के ट्राॅमा सेंटर में हर साल औसतन 100 आंखों का दान होता है। ऐसे में डॉक्टरों को उम्मीद है कि यहां आसानी से 25 लोग त्वचा दान कर सकते हैं। प्रशासन त्वचा दान के लिए भी प्रेरित करेगा। एम्स में हर वर्ष 25 देहदान होती हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

संक्रमण से डेढ़ लाख मौतें
देश में हर साल करीब 70 लाख लोग जल जाते हैं। इनमें से करीब डेढ़ लाख मरीजों की मौत संक्रमण से हो जाती है। त्वचा के झुलसने पर एक से तीन सप्ताह के बीच संक्रमण होने की आशंका रहती है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation