• Latest
  • Trending
Seven out of ten elections: Congress has more turncoats than BJP

दस में से सात चुनाव : भाजपा से ज्यादा दलबदलू कांग्रेस के

May 17, 2024
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
Wednesday, October 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

दस में से सात चुनाव : भाजपा से ज्यादा दलबदलू कांग्रेस के

by ब्लिट्ज़ इंडिया
May 17, 2024
in the blitz
0
Seven out of ten elections: Congress has more turncoats than BJP
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। सियासत में दलबदल का खेल पुराना है। आरोप लगता है कि देश में 2014 के बाद से दल बदलना आम बात हो गई है। हालांकि, आंकड़ों पर गौर करें तो राजनीति में दलबदलू हमेशा रहे हैं। चुनावी संभावनाओं के अनुसार उनको पूरा मौका भी दिया गया।

भाजपा के 135 उम्मीदवार दलबदलू और कांग्रेस के 62
सेंटर फॉर पॉलिटिकल डाटा (टीसीपीडी) डाटाबेस और समाचार रिपोर्ट्स से खोजकर भाजपा और कांग्रेस के दलबदलू उम्मीदवारों (3 मई तक घोषित) की जांच में पता चलता है कि भाजपा के 438 उम्मीदवारों में से 135 (30.8 प्रतिशत) दलबदलू प्रत्याशी हैं, जिनमें से 100 उम्मीदवार 2014 के बाद पार्टी में शामिल हुए हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

कांग्रेस के उम्मीदवारों में दलबदलुओं का अनुपात कम है। इसके 327 उम्मीदवारों में से 62 दलबदलू हैं, जिनमें से 55 उम्मीदवार 2014 के बाद पार्टी में शामिल हुए। आंकड़ा यह भी दर्शाता है कि दलबदलू भाजपा से कांग्रेस और कांग्रेस से भाजपा की ओर आते-जाते रहते हैं। भाजपा के 43 दलबदलू पहले कांग्रेस के सदस्य थे। इसी तरह, कांग्रेस के लिए दलबदलुओं का सबसे बड़ा स्रोत भाजपा है, जिसमें पार्टी से 22 सदस्य आए हैं। ये संख्याएं यह भी दर्शाती हैं कि भाजपा और कांग्रेस, दोनों में अधिकांश दल इन दोनों से छोटी पार्टियों से आते हैं। इस चुनाव में भी ऐसे कई मामले आए हैं।

दल बदलकर आने वालों का प्रदर्शन बेहतर
दल बदलकर आए उम्मीदवारों की किस्मत उस पार्टी की किस्मत से जुड़ी होती है, जिसमें वे शामिल हो रहे हैं। 1984 तक कांग्रेस में शामिल होने वाले दलबदलू उम्मीदवार के जीतने की संभावना औसत दलबदलू उम्मीदवार की तुलना में कहीं अधिक थी (आपातकाल के बाद 1977 के चुनाव को छोड़कर)। 1990 के दशक में जब पार्टी के प्रदर्शन में गिरावट आई, तो कांग्रेस में दल बदलकर आने वाले नेताओं की जीत की संभावना भी कम हो गई। भाजपा में शामिल होने वाले ऐसे उम्मीदवारों ने 1990 के दशक में औसत दल बदलकर आने वाले नेताओं की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया।

पिछले चुनाव में भी पार्टी बदलने वालों का रहा जोर
भाजपा ने 2019 में कांग्रेस की तुलना में कम दल बदलकर आए उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था, पर 2014 में वह कांग्रेस से आगे थी। टीसीपीडी के आंकड़ों के अनुसार भाजपा ने 2019 के आम चुनावों में 23 दलबदलुओं को, जबकि कांग्रेस ने 40 को मैदान में उतारा। 2014 के चुनाव में भाजपा और कांग्रेस की यह संख्या 33 और 19 थी। 1984 (पहला चुनाव जो भाजपा ने लड़ा था) के बाद से हुए दस लोकसभा चुनावों में से सात में कांग्रेस ने भाजपा की तुलना में अधिक दल बदलकर आए नेताओं को मैदान में उतारा।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation