• Latest
  • Trending
court

जलवायु परिवर्तन से प्रभावित होता है समानता का अधिकार : सुप्रीम कोर्ट

April 19, 2024
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 4,000 महिलाओं को स्वीकृति पत्र, 1 सितंबर से मिलेंगे ₹2,500

लक्ष्मी योजना: पैसा 1 सितंबर से, पर 2.61 लाख फॉर्म अधूरे

August 26, 2026
UPI

यूपीआई के दस साल: अब औसत भुगतान सिर्फ़ ₹1,300 का

August 26, 2026
भारत उच्च शिक्षा

एच-1बी पर एक लाख डॉलर की नई फ़ीस का प्रस्ताव

August 26, 2026
hospital

मौसमी बुखार सामान्य है, पर इन चार को इंतज़ार नहीं करना

August 26, 2026
ई-श्रम पोर्टल के 5 साल: 31.89 करोड़ श्रमिक जुड़े, जानें रजिस्ट्रेशन और योजनाओं का लाभ

ई-श्रम के पाँच साल: 31.89 करोड़ नाम, और आपका हक़

August 26, 2026
daily-news

26 अगस्त की बड़ी खबरें: पंजाब में चीनी स्टॉक, शिमला भूकंप, खेलो इंडिया, बाजार और इसरो लॉन्च

August 26, 2026
दिल्ली लक्ष्मी योजना 2026

दिल्ली लक्ष्मी योजना: पहले 4,000 पत्र आज

August 26, 2026
सुप्रीम कोर्ट

क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट में विशेष पीठ

August 26, 2026
Amit Sah

तीन नए कानून, और एक साल की समयसीमा

August 26, 2026
गेहूँ के आटा-मैदा निर्यात से हटी रोक, किसानों और मंडी भाव पर क्या होगा असर?

बारिश 13% कम, पर दाल का रकबा बढ़ गया

August 26, 2026
farmer

चार साल बाद गेहूं और आटे का निर्यात खुला

August 26, 2026
daily-news

भारत की प्रगति की रिपोर्टिंग

August 26, 2026
Thursday, August 27, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

जलवायु परिवर्तन से प्रभावित होता है समानता का अधिकार : सुप्रीम कोर्ट

लुप्तप्राय पक्षी के संरक्षण व अक्षय ऊर्जा में संतुलन के लिए बनाई समिति

by ब्लिट्ज़ इंडिया
April 19, 2024
in लीगल
0
court
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि जलवायु परिवर्तन समानता के अधिकार की सांविधानिक गारंटी को प्रभावित करता है। इस टिप्पणी के साथ शीर्ष अदालत ने राजस्थान और गुजरात में गंभीर रूप से लुप्तप्राय पक्षी ग्रेट इंडियन बस्टर्ड के संरक्षण और नवीकरणीय ऊर्जा बुनियादी ढांचे के बीच संतुलन खोजने के लिए समिति का गठन किया।

अप्रैल 2021 का अपना आदेश वापस लिया
शीर्ष अदालत ने अप्रैल 2021 के अपने आदेश को वापस ले लिया, जिसमें दोनों राज्यों में 80,000 वर्ग किमी से अधिक क्षेत्र में ओवरहेड ट्रांसमिशन लाइनों को भूमिगत करने को कहा गया था।

YOU MAY ALSO LIKE

क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट में विशेष पीठ

तीन नए कानून, और एक साल की समयसीमा

सीजेआई जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस पारदीवाला और जस्टिस मिश्रा की पीठ ने कहा कि उच्च वोल्टेज और कम वोल्टेज बिजली लाइनों को भूमिगत करने के लिए व्यापक निर्देश में पुनः विचार की जरूरत है। पीठ ने कहा, जलवायु परिवर्तन समानता के अधिकार की सांविधानिक गारंटी को प्रभावित कर सकता है।

पीठ ने कहा कि उच्च वोल्टेज और कम वोल्टेज बिजली लाइनों को भूमिगत करने के लिए व्यापक निर्देश में पुनः विचार की जरूरत है

जीवन का अधिकार पूरी तरह से साकार नहीं
जलवायु परिवर्तन की अनिश्चितताओं से स्थिर और अप्रभावित स्वच्छ पर्यावरण के बिना जीवन का अधिकार पूरी तरह से साकार नहीं होता। स्वास्थ्य का अधिकार (जो अनुच्छेद 21 के तहत जीवन के अधिकार का एक हिस्सा है) वायु प्रदूषण, मच्छर जनित बीमारियों में बदलाव, बढ़ते तापमान, सूखा, फसल की विफलता के कारण खाद्य आपूर्ति में कभी, तूफान और बाढ़ जैसे कारकों के कारण प्रभावित होता है।

पीठ ने कहा कि कई नागरिकों के लिए बिजली आपूर्ति की कमी न सिर्फ आर्थिक विकास में बाधा डालती है, बल्कि महिलाओं और कम आय वाले परिवारों समेत समुदायों को भी प्रतिकूल रूप से प्रभावित करती है, जिससे असमानताएं बढ़ती हैं।

समिति में ये सदस्य शामिल
पीठ ने जिस विशेषज्ञ समिति का गठन किया उसमें देहरादून के भारतीय वन्यजीव संस्थान के निदेशक डॉ. हरि शंकर सिंह, राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड के सचिव डॉ. निरंजन कुमार वासु, पूर्व प्रधान मुख्य वन संरक्षक बी मजूमदार, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्य वन्यजीव वार्डन और प्रधान मुख्य वन संरक्षक डॉ. देवेश गढ़वी, द कॉर्बेट फाउंडेशन के उप निदेशक ललित बोहरा, (हरित ऊर्जा गलियारा) नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के संयुक्त सचिव और वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के संयुक्त सचिव शामिल हैं।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation