• Latest
  • Trending
Rejuvenation of Prayagraj Junction with Rs 900 crore

900 करोड़ से प्रयागराज जंक्शन का कायाकल्प

June 11, 2024
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Sunday, October 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

900 करोड़ से प्रयागराज जंक्शन का कायाकल्प

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 11, 2024
in उत्तर-प्रदेश
0
Rejuvenation of Prayagraj Junction with Rs 900 crore
ब्लिट्ज ब्यूरो

प्रयागराज। संगम नगरी प्रयागराज में जनवरी 2025 में आयोजित होने वाले महाकुंभ को लेकर नॉर्थ सेंट्रल रेलवे भी अपनी तैयारी में जुटा है। महाकुंभ की तैयारियों के मद्देनजर जहां प्रयागराज जंक्शन रेलवे स्टेशन का करीब 900 करोड़ की लागत से रीडेवलपमेंट कराया जा रहा है, वहीं रेलवे स्टेशन पर आने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों के लिए नई-नई सुविधाएं भी मुहैया कराए जाने की तैयारी की जा रही है। इसी कड़ी में जहां एक ओर प्रयागराज जंक्शन रेलवे स्टेशन पर कुछ समय पहले ही रेल कोच रेस्टोरेंट की शुरुआत हुई है, वहीं अब नार्थ सेंट्रल रेलवे यात्रियों को स्लीपिंग पॉड की सौगात देने जा रहा है।

स्लीपिंग पॉड बनाए जा रहे
प्रयागराज जंक्शन स्टेशन पर सिविल लाइन साइड में स्लीपिंग पॉड बनाए जा रहे हैं। अब तक 72 स्लीपिंग पॉड बनकर लगभग तैयार भी हो चुके हैं। इसमें चार कैटेगरी के स्लीपिंग पॉड बनाए जा रहे हैं। सिंगल पैसेंजर के लिए 48 स्लीपिंग पॉड आरेंज कलर के बनाए जा रहे हैं, जबकि चार फैमिली स्लीपिंग पॉड यलो कलर के हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

महिलाओं के कार्यस्थल की नियमित सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

अचानक बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे योगी, ठाकुर जी की छवि को निहारते रहे

फैमिली स्लीपिंग पॉड में अटैच टॉयलेट की भी सुविधा प्रदान की गई है। इसके साथ ही पिंक कलर में महिलाओं के लिए दस स्लीपिंग पॉड बनाए गए हैं, जबकि ग्रीन कलर में कपल के लिए भी 10 स्लीपिंग पॉड बनाए गए हैं। नार्थ सेंट्रल रेलवे के प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित सिंह के मुताबिक स्लीपिंग पॉड में यात्रियों को मोबाइल और लैपटॉप चार्जिंग की सुविधा के साथ ही वाईफाई की सुविधा मिलेगी।

इसके साथ ही पूरा परिसर वातानुकूलित बनाया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। स्लीपिंग पॉड में ठहरने वाले यात्रियों को नाश्ते की भी सुविधा पेमेंट के आधार पर मिलेगी।

नार्थ सेंट्रल रेलवे में यह पहला स्लीपिंग पॉड
अमित सिंह के मुताबिक नार्थ सेंट्रल रेलवे में यह पहला स्लीपिंग पॉड बनकर तैयार हुआ है। पीआरओ का दावा है कि निश्चित तौर पर यहां आने वाले यात्रियों को कम खर्च में बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इसके साथ ही उन्हें स्टेशन के नजदीक सुरक्षित माहौल भी मिलेगा। जनवरी 2025 में आयोजित होने वाले महाकुंभ के दौरान श्रद्धालुओं और यात्रियों को भी इससे निश्चित तौर पर फायदा होगा।

प्रयागराज जंक्शन स्टेशन पर कुल 140 स्लीपिंग पॉड बनाए जाने हैं। अगले चरण में वे भी बनकर तैयार हो जाएंग। हालांकि अभी स्लीपिंग पॉड का टैरिफ तय नहीं हुआ है लेकिन इसी महीने से ही इसका संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation