• Latest
  • Trending
Ram temple changed the picture of Ayodhya

राम मंदिर ने बदली अयोध्या की तस्वीर

January 19, 2024
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
Wednesday, October 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

राम मंदिर ने बदली अयोध्या की तस्वीर

अत्याधुनिक रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट से बढ़ी शान

by ब्लिट्ज़ इंडिया
January 19, 2024
in the blitz
0
Ram temple changed the picture of Ayodhya
ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। रामलला का मंदिर अयोध्या में आर्थिक प्रगति की नई कहानी लिखेगा। श्री काशी विश्वनाथ धाम के बाद रामनगरी देश ही नहीं, दुनिया के लिए भी सांस्कृतिक अर्थव्यवस्था का नया मॉडल बनेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में अयोध्या में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था- भारत को विकसित देश बनाने के अभियान को अयोध्या से नई गति मिल रही है। मंदिर और विकास को दो अलग-अलग नजरियों से देखा जाता है, लेकिन अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण ने साबित कर दिया है कि असल में ये दोनों बातें एक साथ हो सकती हैं। अयोध्या नगरी को राम मंदिर से एक धार्मिक पहचान ही नहीं मिली, बल्कि व्यापार और अर्थव्यवस्था में भी जबरदस्त उछाल आया है।

YOU MAY ALSO LIKE

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

अब ये एक नई अयोध्या है, जिसके पास एक नई तरह से विकसित अपना रेलवे स्टेशन है, खुद का एक इंटरनेशनल एयरपोर्ट है और बड़े-बड़े बिजनेस ग्रुप और कंपनियां यहां अपना कारोबार करने के लिए बेताब हैं।

– व्यापार और अर्थव्यवस्था में आया जबरदस्त उछाल
– अयोध्या में चार गुना बढ़े प्राॅपर्टी के दाम, बड़े डेवलपर्स की भी नजर
– दुनिया के लिए सांस्कृतिक अर्थव्यवस्था का नया मॉडल बनेगी अयोध्या

अयोध्या रेलवे स्टेशन का कायाकल्प
सबसे पहले अयोध्या के रेलवे स्टेशन का कायाकल्प किया गया। एक अनुमान के मुताबिक, अयोध्या स्टेशन के
विस्तार को लेकर रेलवे की तरफ से 240 करोड़ रुपये खर्च किए गए। स्टेशन को नया लुक दिया गया।
इसमें खूबसूरत बिल्डिंग, पार्किंग, कर्मचारियों के लिए घर, रेलवे पुलिस का ऑफिस, तीन नए प्लेटफार्म का निर्माण, रोड निर्माण, ड्रेनेज तथा अन्य बहुत से विकास कार्य किए गए। अयोध्या स्टेशन की बिल्डिंग की बात करें, तो यह 10 हजार वर्गमीटर में फैला है। वहीं इसके दूसरे चरण में बाकी एयर कॉनकोर्स का काम हुआ, जिसकी लागत 480 करोड़ रुपए है।

अयोध्या एयरपोर्ट
सांस्कृतिक पहचान में यह एक नए युग का प्रतीक है, जो भारत की विकास गाथा को आगे बढ़ा रहा है। 1,450 करोड़ रुपये की लागत से बना अयोध्या इंटरनेशन एयरपोर्ट एक इंफ्रास्ट्रक्चर मैजिक है।

विमानन यातायात और बुनियादी ढांचे में अभूतपूर्व वृद्धि की इस यात्रा में अयोध्या हवाई अड्डा सबसे नया मील का पत्थर है। व्यस्त समय में 750 से ज्यादा यात्रियों की क्षमता और प्रति घंटे चार विमानों की आवाजाही के साथ, ये एक बड़ी आबादी की जरूरतों को पूरा करेगा। दो मंजिला अयोध्या एयरपोर्ट पवित्र शहर के समृद्ध इतिहास को दर्शाने वाला होगा।

अयोध्या में चार गुना बढ़े प्रॉपर्टी के रेट
राम मंदिर उद्घाटन के साथ अयोध्या का रियल्टी बाजार अब तेजी से बढ़ रहा है। अयोध्या में जमीन और संपत्ति की कीमतें चार गुना हो गई हैं और उत्तर प्रदेश के बड़े शहरों की तुलना में तेजी से बढ़ रही हैं।

ये तेजी निवेशकों के साथ-साथ स्थानीय जमीन खरीदारों को भी लुभा रही है। उद्योग पर नजर रखने वालों का कहना है कि राम मंदिर और एक इंटरनेशनल एयरपोर्ट जैसी सुर्खियों और मेगा प्रोजेक्ट से कीमतें बढ़ती रहेंगी। एक रिसर्च न केवल राम मंदिर के आसपास बल्कि अयोध्या के बाहरी इलाके में भी जमीन की कीमतों में अच्छी खासी बढ़ोतरी का संकेत देती है। उदाहरण के लिए फैजाबाद रोड क्षेत्र में रेट 2019 में 400-700 रुपये प्रति वर्ग फुट से बढ़कर अक्टूबर 2023 तक 1,500-3,000 रुपये प्रति वर्ग फुट तक पहुंच गया। इसी तरह, शहर की सीमा के भीतर, जमीन की औसत कीमतें 2019 में 1,000-2,000 रुपये प्रति वर्ग फुट से बढ़कर वर्तमान में 4,000-6,000 रुपये प्रति वर्ग फुट हो गई हैं। ये उछाल बहुत ही चौंकाने वाला है।

होटल चेन का मिलने जा रहा फायदा
अयोध्या में हो रहे विकास को बड़े डेवलपर्स और होटल चेन का फायदा मिलने जा रहा है। अभिनंदन लोढ़ा हाउस ने जनवरी में अयोध्या जिले में 25 एकड़, रेजिडेंशियल, प्लॉटेड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट शुरू करने की योजना बनाई है। ये प्रोजेक्ट नए राम मंदिर से महज 15 मिनट की दूरी पर है।

85,000 करोड़ से अयोध्या का पुनर्विकास
रिपोर्ट्स की मानें, तो इस महीने राम मंदिर के उद्घाटन के बाद हर दिन लगभग 3 लाख टूरिस्ट और भक्तों की आवश्यकता को पूरा करने के लिए पवित्र शहर को अपग्रेड करने, मास्टर प्लान 2031 के अनुसार अयोध्या का पुनर्विकास 85,000 करोड़ रुपए से ज्यादा के निवेश के साथ 10 सालों में पूरा किया जाएगा।

इसमें 875 वर्ग किमी के अयोध्या विकास प्राधिकरण क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर और टूरिज्म डेवलपमेंट की पहचान शामिल है, जिसमें 133 वर्ग किमी का वर्तमान मास्टर नियोजित शहर क्षेत्र और 31.5 वर्ग किमी का मुख्य शहर होगा।

वास्तुकार और शहरी योजनाकार दीक्षु कुकरेजा ने कहा कि डिजाइन विजन में सभी आधुनिक सुविधाएं शामिल हैं, जो 21वीं सदी में एक विश्व स्तरीय शहर में होनी चाहिए और साथ ही इस प्राचीन जगह के इतिहास और संस्कृति का जश्न मनाएं। दीक्षु कुकरेजा की फर्म ने ही पूरी अयोध्या के लिए विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation