• Latest
  • Trending
Putin-Modi's friendship is more than two decades old

दो दशक से भी पुराना है पुतिन-मोदी का दोस्ताना

July 12, 2024
गरीबी घटी, अब कमाई बढ़ाने की बारी

गरीबी घटी, अब कमाई बढ़ाने की बारी

October 28, 2026
ब्रिक्स से किसान आईडी तक भारत की 10 बड़ी खबरें

ब्रिक्स देशों की संसदें दिल्ली में जुटीं

October 27, 2026
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन

ब्रिक्स मंच से निर्यात और जीएसटी तक भारत की बड़ी खबरें

October 26, 2026
daily-news

साप्ताहिक समाचार डायरी 19–25 अक्टूबर 2026: 11 करोड़ फार्मर आईडी | Blitz India Media

October 25, 2026
सरिया एक साल में 26% महंगा, बढ़ी निर्माण लागत

सरिया एक साल में 26 फीसदी महंगा

October 24, 2026
नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क, 22 अक्टूबर 2026 · फोटो : पीएमओ इंडिया

पोलैंड से दोगुना कारोबार, 12.7 अरब डॉलर

October 23, 2026
village

गांव-घर तक पहुंचा विकास, रफ्तार की परीक्षा बाकी

October 22, 2026
गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी समिति

गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी नई समिति

October 21, 2026
export

यूएई से कारोबार 100 अरब डॉलर पार

October 20, 2026
न्यूजीलैंड एफटीए

न्यूजीलैंड में भारतीय सामान पर अब ड्यूटी नहीं

October 20, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

October 19, 2026
वैश्विक 'सैटकॉम' जंग के दबाव में नहीं आएंगे

भारत बनेगा डिजिटल महाशक्ति

October 19, 2026
Thursday, October 29, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

दो दशक से भी पुराना है पुतिन-मोदी का दोस्ताना

2001 में गुजरात के सीएम रहते पहली बार रूस गए थे मोदी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 12, 2024
in the blitz
0
Putin-Modi's friendship is more than two decades old
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। लंबे समय से चले आ रहे भारत-रूस के मित्रतापूर्ण संबंधों की जड़ें बहुत गहरी हैं। अलग-अलग दौर में अलग-अलग नेताओं ने दोस्ती के इस वटवृक्ष को सींचा है। नरेंद्र मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे, उस समय से ही भारत-रूस संबंधों की मजबूत कड़ी बने रहे हैं। 6 नवंबर, 2001 को मोदी पहली बार रूस गए, तब वे गुजरात के सीएम थे। तब प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के साथ भारत- रूस शिखर सम्मेलन के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के तौर पर वह पहली बार रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिले।

सीएम था पर बेहद सम्मान से पेश आए पुतिन
2019 में मोदी बतौर पीएम रूस गए, तो उन्होंने गुजरात के सीएम के तौर पर की गई अपनी रूस यात्रा को याद करते हुए कहा था, मैं एक राज्य का मुख्यमंत्री था और अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपेक्षाकृत नया था, इसके बावजूद राष्ट्रपति पुतिन बेहद सम्मान से पेश आए, जिससे दोनों नेताओं के बीच स्थायी दोस्ती का द्वार खुला।

YOU MAY ALSO LIKE

गरीबी घटी, अब कमाई बढ़ाने की बारी

ब्रिक्स देशों की संसदें दिल्ली में जुटीं

मोदी ने रूस की कई यात्राएं कीं
बाद के वर्षों में मोदी ने रूस की कई यात्राएं कीं। 2006 में मोदी ने आस्त्राखान का दौरा किया और गवर्नर अलेक्जेंडर झिलकिन से मुलाकात कर पूर्व के प्रोटोकॉल समझौते को पांच वर्षों के लिए बढ़ाया।

चौथा अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा सप्ताह
2009 में वे चौथे अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा सप्ताह को संबोधित करने तथा 9वें रूसी तेल एवं गैस सप्ताह सम्मेलन में मुख्य भाषण देने के लिए आमंत्रित किए गए। वहां, मुख्यमंत्री मोदी ने रूसी भाषा में प्रस्तुति देकर रूसी व्यापारियों को चकित कर दिया। इन मुलाकातों से दबाव भी बनाया पीएम मोदी ने। उन्होंने यूक्रेन संघर्ष पर कहा था, यह युद्ध का युग नहीं।

आखिरी बार मुलाकात
पीएम मोदी और पुतिन ने आखिरी बार 16 सितंबर, 2022 को उज्बेकिस्तान के समरकंद में शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन के इतर द्विपक्षीय वार्ता की थी। तब मोदी ने यूक्रेन में संघर्ष को समाप्त करने के लिए पुतिन पर दबाव डालते हुए कहा था, आज का युग युद्ध का नहीं है।
फरवरी, 2022 में यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के बाद से मोदी ने पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति बोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ फोन पर कई बार बातचीत की है। हालांकि रूस संग मजबूत दोस्ती के चलते भारत ने अभी तक हमले की निंदा नहीं की है।

गुजरात-रूस के बीच साझेदारी
गुजरात-रूस के बीच ऊर्जा और पेट्रोकेमिकल क्षेत्रों में साझेदारी की जो नींव रखी गई, आज उस मजबूत नींव पर बने रिश्ते का लाभ पूरे देश को मिल रहा है।

रूस ने कहा, यात्रा को ईर्ष्या से देख रहा पश्चिम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूस पहुंचने पर रूसी राष्ट्रपति के कार्यालय (क्रेमलिन) के प्रवक्ता दिमित्री पेश्कोव ने कहा कि पश्चिम पीएम मोदी के रूस दौरे को ईर्ष्या के साथ देख रहा है। उन्होंने कहा कि पश्चिम का इस दौरे पर करीब से नजर रखने का मतलब यही है कि उन्हें ईर्ष्या हो रही है।
पेश्कोव ने कहा कि उन्हें इससे जलन होनी भी चाहिए, क्योंकि मॉस्को में जो हो रहा है, उसे बहुत महत्व दिया जाना चाहिए।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation