• Latest
  • Trending
Preparation for intensive brainstorming for quality in PhD research

पीएचडी शोधकार्य में गुणवत्ता के लिए गहन मंथन की तैयारी

August 25, 2023
Old_Bridge_over_river_Chenab_at_Ramban

बाढ़ के आरोप ख़ारिज: भारत ने पाकिस्तान के अपने ही आंकड़े सामने रखे

July 25, 2026
Students

दो करोड़ अभ्यर्थी, एक प्रश्नपत्र: निष्पक्ष परीक्षा के पीछे का असली ढांचा

July 25, 2026
gymnast

पहले पदक के बाद: आज ग्लासगो में उतरेंगी भारत की जिम्नास्ट

July 25, 2026
monsoon

आख़िरी गांव तक पहुंचने की जंग: कठिन मानसून में जुटा राहत तंत्र

July 25, 2026
metro

18 स्टेशन बंद: दिल्ली मेट्रो पर लगातार चौथे दिन पाबंदी, जानिए पूरा ब्योरा

July 25, 2026
सुप्रीम कोर्ट

अदालत, बातचीत और सुधार की रूपरेखा: परीक्षा पर भरोसा लौटाने की कोशिश

July 25, 2026
Zimbabwes

हरारे में सूर्यवंशी का जलवा: भारत की 7 विकेट से शानदार जीत

July 24, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

धूप की ढाल: तेल के झटके का लंबा जवाब है भारत का स्वच्छ-ऊर्जा निर्माण

July 24, 2026
vikram

तीन अहम परीक्षण पास: गगनयान ने सुरक्षा की कसौटी पार की

July 24, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

हस्ताक्षर से जहाज़ तक: भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता ज़मीन पर उतरा

July 24, 2026
Market

तेल 100 डॉलर के पार: महंगे कच्चे तेल की आंच बाज़ार तक पहुंची

July 24, 2026
भारत उच्च शिक्षा

कक्षा भी एक अवसंरचना है: अपनी प्रतिभा को रोकने की भारत की कोशिश

July 23, 2026
Sunday, July 26, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

पीएचडी शोधकार्य में गुणवत्ता के लिए गहन मंथन की तैयारी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 25, 2023
in राष्ट्रीय
0
Preparation for intensive brainstorming for quality in PhD research
ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। एमिटी विश्वविद्यालय लखनऊ 25 अगस्त, 2023 को ‘विश्व विद्यानिधि दिवस’ (वर्ल्ड डॉक्टोरेट्स डे) का आयोजन कर रहा है। इस विशेष दिवस पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन होगा, जिसमें अनेक देशों के शिक्षाविद्, वैज्ञानिक तथा शोध छात्र सम्मिलित होंगे। यह कार्यक्रम ग्लोबल एकेडमी ऑफ डॉक्टोरेट्स के तत्वावधान में आयोजित हो रहा है और इस गोष्ठी में पीएचडी शोधकार्य में गुणवत्ता बनाए रखने के सम्बन्ध में अनेक मुद्दों व चुनौतियों पर चर्चा होगी। यह एक अनूठा प्रयास है और इसका सकारात्मक प्रभाव दूरगामी होगा।

सम्मेलन में लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. आलोक के. राय एवं एमिटी विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. डॉ. बलविन्दर शुक्ला, उपकुलपति विंग कमांडर डा. अनिल कुमार, प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. डब्ल्यू सिल्वामूर्ति, डॉ. कमल कान्त द्विवेदी, डॉ. पी बी शर्मा, डॉ. राकेश भटनागर, डॉ. ऋषि भटनागर, डॉ. संदीप वार्ष्णेय एवं डॉ. कृष्ण के. पाण्डेय अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। सम्मेलन में एमिटी एजुकेशन ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. अशोक के. चौहान की गरिमामयी उपस्थिति प्रेरणादायक होगी। एमिटी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति (चांसलर) डॉ. अतुल चौहान और एमिटी विश्वविद्यालय लखनऊ के चेयरमैन डॉ. असीम चौहान सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। अनुमान है कि कार्यक्रम में लगभग 400-500 शोधार्थी एवं शिक्षाविद् सम्मिलित होंगे तथा हजारों की संख्या में वर्चुअली भाग लेंगे।

YOU MAY ALSO LIKE

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को परम विशिष्ट सेवा मेडल

भागवत बोले-5 महाद्वीपों के लोग आरएसएस से मांग रहे ट्रेनिंग

विश्व विद्यानिधि दिवस व गोष्ठी के विषय व उद्देश्य पर ग्लोबल एकेडमी ऑफ डॉक्टोरेट्स के संस्थापक अध्यक्ष प्रो. कमल कान्त द्विवेदी जो वर्तमान में एमिटी एजुकेशन ग्रुप में सीनियर वाइस प्रेसीडेन्ट है, अपने विचार प्रस्तुत करेंगे ।

सम्मेलन का मूल उद्देश्य विश्वविद्यालयों एवं शोध संस्थानों में हो रहे रिसर्च को आर्थिक प्रगति के साथ-साथ पयार्वरण की सुरक्षा एवं आज की मूलभूत चुनौतियों का समाधान निकालने पर केंद्रित करना है। कोरोना महामारी के बाद तो यह जिम्मेदारी और बढ़ गई है। डॉक्टरेट केवल करियर ग्रोथ के लिए नहीं बल्िक मानव जाति के सर्वांगीण कल्याण के लिए किया जाना चाहिए। सम्मेलन में हजारों सदस्य एक विशेष शपथ पढ़ेंगे तथा संकल्प लेंगे कि वे जीवन भर शिक्षा एवं शोध का स्तर उच्चतम रखेंगे तथा अपने सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करेंगे।

प्रो. डॉ. राजेश व के. तिवारी, डीन एकेडेमिक्स, एमेटी विश्वविद्यालय इस सम्मेलन के संयोजक हैं जो अतिथिगणों, प्रवक्ताओं एवं सम्मेलन के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करेंगे। इसमें कुल दस सत्र होंगे, जिनको लगभग 40 प्रख्यात शिक्षाविद् सम्बोधित करेंगे। कुछ उल्लेखनीय वक्ताओं में डॉ. संजय सिंह, डॉ. प्रबोध शुक्ला, डॉ. शिव कुमार, डॉ. रंजना अग्रवाल, डॉ. नीरज शर्मा, डॉ. अशोक पाण्डे, डॉ. मिताली तालुकदार, डॉ. राजकुमार भारद्वाज, डॉ. फिरोज खान, डॉ. एस. के.खत्री, डॉ. के.एम. सोनी, डॉ मनोज जोशी एवं एमिटी विश्वविद्यालय राजस्थान, जयपुर के कुलपति, प्रो. अमित जैन, एमिटी विश्वविद्यालय हरियाणा, गुरुग्राम (मानेसर) के कुलपति डॉ. पी.बी. शर्मा, एमिटी विश्वविद्यालय मध्य प्रदेश, ग्वालियर के उपकुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल वी.के. शर्मा, एमिटी विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश, ग्रेटर नोएडा के डारेक्टर जनरल प्रो. डॉ. अजय राणा आदि के विभिन्न भाषण होंगे।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation