• Latest
  • Trending
चीन-पाक के मंसूबों का ‘शिकार’करेगा ‘प्रीडेटर’

चीन-पाक के मंसूबों का ‘शिकार’करेगा ‘प्रीडेटर’

June 23, 2023
daily-news

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

October 11, 2026
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
Sunday, October 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

चीन-पाक के मंसूबों का ‘शिकार’करेगा ‘प्रीडेटर’

रक्षा खरीद परिषद ने सबसे शक्तिशाली ड्रोन एमक्यू-9 प्रीडेटर खरीद को दी मंजूरी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 23, 2023
in the blitz, नया-भारत
0
चीन-पाक के मंसूबों का ‘शिकार’करेगा ‘प्रीडेटर’

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे से पहले रक्षा खरीद परिषद ने आर्म्ड ड्रोन एमक्यू-9 प्रीडेटर की खरीद को मंजूरी दे दी है। तीन अरब डॉलर में 30 एमक्यू-9 ड्रोन अमेरिका से लिए जाएंगे। आर्मी, एयरफोर्स को 8-8 और नेवी को 14 ड्रोन मिलेंगे। अमेरिकी दौरे के दौरान पीएम मोदी इस डील को मंजूरी दे सकते हैं।

एमक्यू-9बी सी-गार्जियन ड्रोन, जैसा कि नाम से ही पता चलता है कि इसे समंदर को ध्यान में रखते हुए अमेरिका की जनरल एटॉमिक्स कंपनी ने बनाया है। यह ड्रोन हर मौसम में 30 घंटे से अधिक समय तक सैटेलाइट के सहारे उड़ान भर सकता है। इसका स्काई वर्जन भी अब बना लिया गया है। इसे स्काई-गार्जियन ड्रोन कहते हैं। इसके जरिए समुद्री क्षेत्र में दिन या रात में होने वाली हर एक्टिविटी की रियल टाइम में जानकारी दे सकता है। यह ड्रोन इन-बिल्ट वाइड-एरिया मैरीटाइम रडार, ऑटोमेटिक आईडेंटिफिकेशन सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक सपोर्ट मेजर्स और एक सेल्फ कंटेन्ड एंटी सबमरीन वॉरफेयर यानी एएसडब्ल्यू किट से लैस है। यह ड्रोन 2721 किलोग्राम की मिसाइलों को लेकर उड़ान भर सकता है। 40 हजार फीट से अधिक की ऊंचाई पर उड़ने के कारण दुश्मन ड्रोन को आसानी से पकड़ नहीं पाते। इसमें दो लेजर गाइडेड एजीएम-114 हेलफायर मिसाइलें लगाई जा सकती हैं। ऑपरेट करने के लिए दो लोगों की जरूरत होती है।

YOU MAY ALSO LIKE

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

कितना पुराना है अमेरिकी ड्रोन
जनरल एटॉमिक एयरोनॉटिकल के मुताबिक 2001 में एमक्यू-9ए ड्रोन ने पहली बार उड़ान भरी थी। इस ड्रोन का अपडेटेड वर्जन ही एमक्यू-9बी है। 2000 के बाद अमेरिकी सेना को चालक रहित एक ऐसे एयरक्राफ्ट की जरूरत महसूस हुई, जिसे रिमोट से कंट्रोल किया जा सके। मई 2021 तक अमेरिका के पास 300 से ज्यादा ऐसे ड्रोन थे।

क्वाड चीनी दबदबे पर रोक लगाने के लिए बना भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया का गठबंधन है। इसमें शामिल सभी देश एमक्यू-9 प्रीडेटर ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे हैं।2020 में भारतीय नौसेना को समुद्री सीमा की निगरानी के लिए अमेरिका से दो ‘एमक्यू-9बी’ सी गार्जियन ड्रोन एक साल के लिए लीज पर मिले थे। बाद में लीज टाइम को बढ़ा दिया गया। इसके साथ ही फ्रांस, बेल्जियम, डोमिनिकन गणराज्य, जर्मनी, ग्रीस, इटली, नीदरलैंड, स्पेन, यूके, यूएई, ताइवान, मोरक्क ो जैसे देश इसका इस्तेमाल करते हैं।

प्रीडेटर आर्म्ड ड्रोन को भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा जरूरतों के रूप में देखा जाता है। चीन ने जो ड्रोन पाकिस्तान को दिया है वो 370 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 20 घंटे तक उड़ान भर सकता है। वहीं एमक्यू-9बी ज्यादा दूर तक उड़ान भरने, हवा में अधिक समय रहने और अपने जैसे दूसरे ड्रोन की तुलना में ज्यादा घातक है।

होवित्जर के नए गोले से थर-थर कांपेंगे दुश्मन

howitzer
वाशिंगटन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान भारत और अमेरिका में कई रक्षा समझौते होने की संभावना है। इन्हीं में से एक है, एम777 होवित्जर की लंबी दूरी तक मार करने वाले गोले की डील। पीएम मोदी के वॉशिंगटन पहुंचने से दो हफ्ते पहले अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन भारत आए थे। इस दौरान उन्होंने भारत और अमेरिका में होने वाले रक्षा समझौते को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ चर्चा की थी।
एम777 होवित्जर के लॉन्ग-रेंज मैन्यूवरिंग प्रोजेक्टाइल (एलआरएमपी) गोले को अमेरिकी हथियार निर्माता कंपनी जनरल एटॉमिक्स ने तैयार किया है। इस नए गोले की अधिकतम रेंज 150 किलोमीटर है।
भारत पिछले कई साल से एम777 होवित्जर का इस्तेमाल कर रहा है। इस गन को खासतौर पर चीन से लगी सीमा पर तैनात किया गया है। बाकी तोपों की अपेक्षा वजन में हल्का होने के कारण एम777 को आसानी से पहाड़ी इलाकों में तैनात किया जा सकता है। ऐसे में चीन का मुकाबला करने के लिए भारत को एम777 के नए गोले की बहुत ज्यादा जरूरत है।

स्ट्राइकर बख्तरबंद वाहन बनाने की अमेरिका की पेशकश

striker
नई दिल्ली। रक्षा क्षेत्र में भारत और अमेरिका के रिश्ते एक कदम और आगे बढ़ गए हैं। सूत्रों के अनुसार अमेरिका ने भारत के साथ मिलकर स्ट्राइकर बख्तरबंद वाहन तैयार करने की पेशकश की है।

इस साल की शुरुआत में यह खबर आई थी कि अमेरिका इससे जुड़ी टेक्नोलॉजी भारत को ट्रांसफर कर सकता है। स्ट्राइकर दरअसल एक टैंक है और इसे दुनिया में सबसे शक्तिशाली करार दिया जाता है। भारत आठ ऐसे बख्तरबंद वाहनों का निर्माण करेगा। इस व्हीकल को अभी अमेरिका और कनाडा मिलकर तैयार करते हैं।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation